New Delhi, 02 September (NNS): The new stock of rajma chitra has not been arriving in Beed line and the new deals also reported to be weak. The previous stock has already been arrived. The reality is that the sale of china reported to be weak because of the higher difference between the prices. Therefore, the prices of Indian Brazil rajma chitra improved by Rs 10 per kg after the increment in the demand. The prices of best quality stock also quoting at Rs 100/104 per kg in spot. Here, some stock also reported to be at Rs 105 per kg.

राजमां चित्रा-चीन से पड़ता नहीं

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा बीड लाइन में अब आना बंद हो गया है तथा चीन से भी नये आयात सौदे कम हो रहे हैं। जो माल पहले के चले थे, वह लग चुका है। वास्तविकता यह है कि ब्राजील माल के आगे चीन की बिक्री पूरी तरह ठप बढ़ गई है, क्योंकि भावों का अंतर काफी हो गया है। अत: इंडियन ब्राजील में ग्राहकी निकलने पर 10 रुपए प्रति किलो की तेजी चालू महीने में आ सकती है। हाजिर में बढ़ियां 100/104 रुपए प्रति किलो यहां बोल रहे हैं, यहां कुछ माल105 रुपए भी बिकने की खबर थी।

Wheat: will likely to remain soft for some days

New Delhi, 02 September (NNS): After the increment in the prices during the previous days, the arrivals of wheat showed uptrend in all the markets of North India, due to this reason, the prices of wheat reduced by Rs 40 to Rs 2950/2965 per quintal in Delhi along with NCR during the last three days owing to the constant buying from the stockist. This year, the procurement reported to be at the higher level in the country.  The all-round weather seems uncertain and the arrival pressure of the stock also reported to be weak in UP, MP, Rajasthan, Haryana and Punjab. Whereas, its prices rose by Rs 300 per quintal during the last two and a half months due to the constant demand from the roller flour mills. Huge amount of both new and the old stock has been lying in the government godowns, but the sale of wheat may not show more increment in the open markets, till then the market may not show more downfall. The government has opened the export of wheat and its products during the previous days, due to this, the stock has been selling out in the neighbouring countries.

गेहूं-कुछ दिन नरम रहेगा

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस) पिछले सप्ताह की तेजी के बाद गेहूं की आवक उत्तर भारत की सभी मंडियों में बढ गई है, जिस कारण स्टाकिस्टों की लिवाली आने से 40 रुपए तीन दिनों में और घटकर दिल्ली सहित एनसीआर की मंडियों में बाजार 2950/2965 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। देश में इस बार सरकारी खरीद लक्ष्य से अधिक हुई है। मौसम में चारों तरफ अनिश्चित का माहौल बना हुआ है, मध्य प्रदेश यूपी राजस्थान हरियाणा पंजाब में आवक का दबाव अभी घट गया है, वहीं चौतरफा रोलर फ्लोर मिलों की मांग चलने से ढाई महीने में 300 रुपए बढ़ गए हैं। नया तथा पुराना स्टाक सरकारी गोदामों में भारी मात्रा में पड़े हैं, लेकिन जब तक सरकार खुले बाजार में गेहूं के बिक्री नहीं करेगी, तब तक ज्यादा मंदा भी नहीं आएगा। पिछले दिनों सरकार द्वारा गेहूं व इसके उत्पादों का निर्यात खोल दिया गया था, उससे भी पड़ोसी देशों में माल जा रहा है।

Fine rice: should sell the stock constantly

New Delhi, 02 September (NNS): Despite the constant buying from the exporters during the current week,  the market of paddy seems weak after the arrivals of the new stock in Punjab. All varieties of basmati rice showed downfall. Its prices slipped by Rs 20 per kg in the near future from the upper level. The stock of rice sela 1509 in truck load is being traded at Rs 8800/8900 per quintal. Rice sela 1718 and rice steam 1401 also ruling at Rs 9500/9600 and Rs 10000 per quintal respectively and the prices have remained under pressure during the last two days. Notably, the exporters are shipping the deals of August and September. The new crop has been started arriving in Punjab, there, paddy 1509 is being traded at Rs 3700/3800 per quintal. At upper level, it is ruling at Rs 4000/4050 per quintal. Now, the prices may not show long uptrend from here and the market may improve due to the shortage of the stock, but now, the prices may increase from here during the near future.

बारीक चावल-अब माल बेचते रहिए

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस) चालू सप्ताह के अंतराल निर्यातकों की लिवाली के बावजूद पंजाब में नया धान आने से बाजार सुस्त हो गया है। सभी तरह के बासमती चावल में सुस्ती बन गई है। नये आने वाले सीजन में ऊपर के भाव से 20 रुपए प्रति किलो भविष्य में टूट सकते हैं। राइस मिलों में ट्रक लोड 1509 सेला चावल भी 8800/8900 रुपए पर पहुंच हो गया है। चावल 1718 सेला के भाव 9500/9600 रुपए एवं चावल 1401 स्टीम के भाव 10000 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं, इसमें 2 दिनों से सुस्ती बनी हुई है। गौरतलब है कि निर्यातकों के शिपमेंट अगस्त सितंबर का हो रहा है। नई फसल पंजाब में आने लगी है, वहां वहां 1509 धान 3700/3800 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। ऊपर में 4000/4050 रुपए खुला था। अब यहां से लंबी तेजी नहीं लग रही है, बीच-बीच में शॉर्टेज बनने पर कभी बाजार सुधर सकते हैं, लेकिन अब लंबी तेजी नहीं है।

Maize: possibility to increase from here

New Delhi, 02 September (NNS): The new stock of maize has been selling out in the ethanol companies from khagadiya, Begusarai, Mansi, Kursela, Purnia, Darbhanga and Gulab bagh line of Bihar. The stock has been exporting for Bangladesh and Nepal and there, it is being traded at Rs 2450/2475 per quintal. The all-round arrivals of maize have already been over in UP and the big companies have purchased around 7/8 racks yet in the current week. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level on seeing the crop of UP because the government is focusing towards the blending of ethanol. In Haryana and Punjab rach, the stock of UP is being traded at Rs 2750/2760 per quintal. The best quality stock also ruling at Rs 2790 per quintal in reach and the prices may increase by Rs 100 per quintal during the near future.

मक्की-और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस) मक्की बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी कुर्सेला पूर्णिया दरभंगा गुलाब बाग लाइन से इथेनॉल कंपनियों में जा रही है। निर्यात में बंगलादेश एवं नेपाल के लिए जा रही है, वहां नमी के हिसाब से 2450/2475 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है। यूपी की मक्की की आवक भी चौतरफा समाप्त हो गई है तथा बड़ी कंपनियां भी चालू सप्ताह में 7-8 रैक लगा चुकी है। अत: यूपी की फसल को देखकर वर्तमान भाव में खरीद करते रहना चाहिए, क्योंकि एथेनॉल में ब्लेडिंग पर सरकार का पूरा जोर बना हुआ है। हरियाणा पंजाब पहुंच में मकई के भाव यूपी के माल के 2750/2760 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। बढ़ियां पहुंच में 2790 रुपए प्रति कुंतल तक बोलने लगे हैं तथा अभी आगे 100 रुपए और बढ़ने के आसार बन गए हैं।

Millet: no downfall in the roots

New Delhi, 02 September (NNS): The arrivals of millet have already been over. Whereas, the new stock of millet has been started arriving in Raya and Mathura line, but the crop seems unfavourable. The stored stock has been selling out rapidly in the markets. Almost 80 percent of its stock has already been sold out in the markets of Haryana and Rajasthan which is ruling at Rs 2220/2230 per quintal as per the quality. Apart from this, there is a shortage of the stock in Itawa line because of the shortage of production. Here also, the sale of millet showed uptrend during the previous week. On the other hand, the stock of bold rice is being available to the ethanol companies at the higher level. Therefore, the market may increase during the near future.

बाजरा-जड़ में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस) बाजरे की आवक पूरी तरह टूट चुकी है। वहीं नया बाजरा राया मथुरा लाइन में शुरू हो गया है, लेकिन फसल अनुकूल नहीं है। स्टॉक के माल भी तेजी से पिछले सप्ताह बिके हैं। हरियाणा एवं राजस्थान में इसका स्टॉक मंडियों में आकर 80 प्रतिशत निबट चुका है, जो 2220/2230 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार ट्रक लोड बिक रहा है। इसके अलावा इटावा लाइन में भी माल ज्यादा नहीं है, क्योंकि उत्पादन में इस बार भारी कमी रही है। यहां भी बीते सप्ताह बाजरे की बिक्री बढ़ गई। उधर सरकार द्वारा फिर से एथेनॉल कंपनियों को मोटे चावल भी, बाजरे से ऊंचे पड़ रहे है। अत: भविष्य में तेजी आएगी।

Masoor: prices may increase intermittently

New Delhi, 02 September (NNS):  The domestic production of masoor reported to be unfavourable. After the downfall in the prices during the previous days, the mills are constantly trading the stock. On the other hand, there is a shortage of demand in the markets, due to this, the upcountry sale of its malka and chanti has been started increasing, due to this reason, the prices of masoor 2.5 conditioned also gained to Rs 6900/6910 per quintal. The masoor of Canada also went up by Rs 100 to Rs 6000/6025 per quintal, whereas, there is a shortage of small masoor because of the weak supply of the small stock. Therefore, the market may increase during the near future.

मसूर-रुक रुक कर तेजी कायम

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस) मसूर का घरेलू उत्पादन इस बार खपत के अनुरूप नहीं है, पिछले दिनों की आई गिरावट के बाद दाल मिलें भरपूर व्यापार कर रही हैं। दूसरी ओर बाजारों में हाजिर ग्राहकी की कमी होने से दाल व मलका तथा छांटी की बिक्री चालानी में निकलने लगी है। यही कारण है कि बाजार बढ़ कर 6900/6910 रुपए प्रति कुंतल बिल्टी में ढाई किलो कंडीशन हो गए हैं। कनाडा की मसूर भी 100 रुपए बढ़कर 6000/6025 रुपए हो गई है, जबकि शॉर्टेज में छोटी मसूर ऊंची बिक रही है, क्योंकि उत्पादन की कमी होने से छोटी आपूर्ति नहीं हो रही है। अत: बाजार आगे चलकर बढ़ जाएगा।

Urad: no trade of more increment

New Delhi, 02 September (NNS): The crop of urad will going to be over int he MP and Maharashtra and the quality of all-round crop reported to be good, due to this reason, the Rangoon stock has also started decreasing constantly. Here , the prices of urad Rangoon SQ and FAQ remained at Rs 9400/9425 and Rs 8800 per quintal respectively. The quality of the crop seems good, due to this, the prices of urad SQ remained at Rs 9000 per quintal. Therefore, the trade should be done as per the needs. However, the prices of soybean have been ruling at the higher level in MP, due to this, the farmers have increased its prices, due to this, the sowing of the crop reported to be weak as comparatively.

उड़द-अब तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस) उड़द की फसल मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र में तैयार होने वाली है तथा चारों तरफ फसल बढ़िया बता रहे हैं। यही कारण है कि बाजार धीरे-धीरे रंगूनी माल का टूटता जा रहा है। यहां उड़द एसक्यू 9400/9425 रुपए तथा एफ ए क्यू 8800 रुपए प्रति कुंतल रह गई है। फसल बढ़िया होने से एस क्यू के भाव 9000 रुपए शीघ्र बनने की संभावना बन गई है। अत: अभी जरूरत का व्यापार करना चाहिए। हालांकि मध्य प्रदेश में सोयाबीन के ऊंचे भाव होने से किसानों ने उसका भी रकबा बढ़ाया है, इसलिए जितना उड़द की बिजाई का शोर शराबा है, उतना अधिक नहीं है।

Moong: should sell the stock constantly

New Delhi, 02 September (NNS): The all-round arrival pressure of moong reported to be weak, but the availability of moong seems high from the chilka manufacturing mills due to the arrivals of the tender stock from MP, due to this, the prices of moong Rajasthan dropped down by Rs 100 to Rs 6600/7400 per quintal. The selected stock of prayagraj line also quoting at Rs 7800/8200 per quintal. The spotted moong has already been sold out in the markets. The market have been ruling at the higher level owing to the constant buying from the exporters. Therefore, the trade should be done as per the needs.

मूंग-अब माल बेचते रहिए

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस) मूंग का दबाव चौतरफा कम हो गया है, लेकिन बढ़िया माल की एमपी के टेंडर वाले माल आने से छिल्का बनाने वाली दाल मिलों को मूंग की भरपूर उपलब्धि हो रही है, जिससे 100 रुपए घटकर 6600/7400 रुपए प्रति कुंटल में राजस्थान की मूंग बिक गई। सिलेक्टेड प्रयागराज लाइन का माल 7800/8200 रुपए तक बोलने लगे हैं। दागी मूंग अधिकतर बिक चुकी है। अप एमपी का मान रहा है लेकिन बढ़िया में निर्यातकों के लिवाली से बाजार काफी ऊंचे हो गए हैं। अत: इन भावों में व्यापार जरूरत का करना चाहिए।

Tur: possibility to increase

New Delhi, 02 September (NNS): The price of tur have been quoted at the higher level in Chennai due to the unloading of the stock, due to this, here, the prices showed uptrend from the last two to three days. Today, the prices of lemon tur rose by Rs 100 to Rs 8400 per quintal. The demand reported to be strong from the mills. Apart from this, the prices of tur rose by Rs 100/150 per quintal in the markets of Maharashtra and Karnataka. There, it is being traded at Rs 8000 per quintal in the markets. The prices of lemon dal and Maharashtra also ruling at Rs 110/112 and Rs 115/116 per kg respectively and the market may increase during the near future.

तुवर-और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस) एमपी महाराष्ट्र राजस्थान तीनों ही राज्यों में देसी चने की फसल जितनी आनी थी, उतनी आकर मंडियों में चना पहुंच गया है तथा अब तक किसी भी मंडी में माल का प्रेशर गत वर्ष की अपेक्षा अनुकूल नहीं है। वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया का चना, देसी की अपेक्षा बढ़िया होने से 100 रुपए ऊंचा बिक रहा है, अधिकतर दाल मिलों में स्टॉक ज्यादा नहीं है। इस वजह से लॉरेंस रोड पर राजस्थानी चना 6400/6425 रुपए प्रति कुंतल बिक गया। दाल में भी इसी अनुपात में तेजी आ गई है। उत्पादक मंडियों से 200 रुपए महंगा पड़ रहा है, इसे देखते हुए यहां भी 200 रुपए बढ़ जाएगा।

Gram desi: profitable at the current level

New Delhi, 02 September (NNS): The crop of gram desi has already been arrived in the markets like MP, Maharashtra and Rajasthan and there is a lack of arrival pressure in the markets. Presently, the gram of Australia also rose by Rs 100 per quintal due to the arrivals of best quality stock. There is a shortage of the stock in most of the mills, due to this, the prices of gram Rajasthan at Lawrence Road is being traded at Rs 6400/6425 per quintal. The prices of its dal also seems high in the same ratio.  Its prices ascended by Rs 200 per quintal, on seeing this, the market may gain by Rs 200 per quintal during the coming days.

देसी चना-इस बार लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस) देसी चना, दाल मिलों की मांग अनुकूल नहीं होने तथा स्टॉक का व्यापार समाप्त हो जाने से, जो आ रहा है, वह बिकता जा रहा है तथा तेजी नहीं बन पा रही है। पिछले काफी समय राजस्थानी माल की आपूर्ति घट जाने से 50/60 रुपए बढ़कर 2 दिनों के अंतराल बाजार 6425 प्रति कुंतल के आसपास हो गया है। इस बार क्वालिटी एवं क्वांटिटी दोनों ही अनुकूल नहीं है, बढ़िया क्वालिटी का चना, दाल मिलों को नहीं मिल रहा है, नए सौदे ऑस्ट्रेलिया के  हाजिर में कम हो रहे हैं, क्योंकि वहां 30 डॉलर बढ़कर 690 डॉलर प्रति टन भाव हो गए हैं। वहां बिजाई भी इस बार घटने की खबरें आ रही हैं, क्योंकि वहां पर किसानों को बीते सीजन में लाभ नहीं मिल पाया है। राजस्थान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश कर्नाटक सभी राज्यों में चने की आपूर्ति टूट गई है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के देसी चने में आगे चलकर लाभ मिल जाएगा।

Gram kabuli: will likely to remain high

New Delhi, 02 September (NNS): Both the local and upcountry selling of gram kabuli seems weak du eto the weak supply, due to this, the prices of medium quality stock of Maharashtra also remained strong at Rs 68/72 per kg. The reality is that there is a lack of demand in the markets. During the previous week, the Indian Mexico stock also went up by Rs 4/5 per kg, due to this, the prices may increase at the higher level.

काबुली चना-तेजी कायम रहेगी

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस) काबुली चने की आपूर्ति घटने से लोकल एवं चालानी में बिकवाली कमजोर हो गई है, जिससे महाराष्ट्र का मीडियम माल 68/72 रुपए प्रति किलो पर मजबूत हो गए हैं। वास्तविकता यह है कि ग्राहकी का लोकल में कमी  बनी हुई है। बीते सप्ताह में इंडियन मेक्सिको माल में भी 4/5 रुपए किलो की तेजी लिए बाजार बंद हुए। इसलिए पड़ते के अभाव में तेजी आ सकती है।

White pea: profitable at the current level

New Delhi, 02 September (NNS): The prices of desi stock gained by Rs 1/1.5 per kg due to the all-round buying. In Kanpur, its prices rose by Rs 46 per kg. The production of pea declined by 46/47 percent as compared to the same period of the previous year. Apart from this, the lying stock has already been sold out at the Indian ports, due to this, there, its prices remained at Rs 43.5 per kg. Here also, it is being traded at Rs 45/46 per kg. The rupee seems weak against the American dollar and the prices showed uptrend after the increment in Canada.

सफेद मटर-वर्तमान लाभ संभव

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (एनएनएस) मटर में चौतरफा लिवाली चलने से ललितपुर झांसी लाइन में देसी माल एक-डेढ़ रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं। कानपुर में एक रुपए बढ़कर 46 रुपए का व्यापार हो गया। मटर का उत्पादन गत वर्ष की अपेक्षा 46-47 प्रतिशत कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा भारतीय बंदरगाहों पर भी स्टॉक में पड़े हुए माल काफी निपट गए हैं, जिससे वहां भाव 43.5 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। यहां भी 45/46 रुपए का व्यापार हो गया है। डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने तथा कनाडा में भाव बढ़ने से मटर में और तेजी आएगी।