New Delhi, 06 August (NNS): The market of rajma chitra has remained under pressure due to the lack of demand, but its prices may improve by Rs 5/6 per kg owing to the increased demand at the current level. Here, there is a lack of desi and imported stock. It is expected that the market may reduce by Rs 2/3 per but also a lack of best quality stock. The prices are quoting only because of its quality. Therefore, the market may show uptrend owing to the increment in the demand, otherwise, it will likely to remain stable at the same level during the near future.
राजमां चित्रा-अभी नया माल में विलंब
नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस) राजमां चित्रा में ग्राहकी नहीं होने से बाजार दबा हुआ है, लेकिन इन भावों में ग्राहकी निकलने पर 5/6 रु प्रति किलो की बढ़त बन सकती है। यहां देसी विदेशी माल स्टॉक में नहीं है, चालू सप्ताह के अंतराल बाजार 2/3 रु घटे जरूर हैं, लेकिन बढ़िया माल नहीं है। क्वालिटी हल्की होने से ये भाव बोले जा रहे हैं। अत: ग्राहकी निकलने पर बाजार बढ़ सकता है, अन्यथा यही टिका रहेगा।
Wheat: no more downfall at the current level
New Delhi, 06 August (NNS): In the central pool, there are around 299.2 lakh metric tonnes reported to be purchase due to the higher production of wheat and on seeing the previous increment, the farmers have store huge amount of stock. The stockists of producing markets are also storing huge amount of stock, in these circumstances, there is no downfall in the prices during the near future. Now, its prices eased by Rs 20/25 per quintal and there is no possibility of more increment because the government will sell the store stock. Therefore, it is profitable to sell the stock at Rs 2865/2870 per quintal.
गेहूं-वर्तमान भाव में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने से केंद्रीय पूल में तो 299.2 लाख मीट्रिक टन के करीब खरीद हुई है, इसके साथ-साथ किसानों द्वारा भी पिछली तेजी को देखकर माल काफी रोक लिया गया है। कच्ची मंडियों में भी स्टॉकिस्ट ज्यादा माल खरीद कर रोक करके रखे हुए हैं, इन परिस्थितियों में निकट में मंदा नहीं लग रहा है। अभी इसमें 20/25 रुपए ऊपर नीचे भाव चलते रहेंगे तथा दूरगामी परिणाम इस बार बढ़िया नहीं लग रहा है, क्योंकि सरकार जिस समय बेचने लगेगी, उस समय स्टॉक के माल भी निकलेंगे। अत: 2865/2870 रुपए का गेहूं, मुनाफा मिले तो बेचना चाहिए।
Fine rice: no downfall at the current level
New Delhi, 06 August (NNS): Presently, huge amount of fine rice has been lying to the traders, but there is a shortage of old stock in the mills. On the other hand, the milling prices of paddy ascended by Rs 400 per quintal for milling, in these circumstances, the prices of rice sela 1509 and 1718 also being traded at Rs 6050/6100 and Rs 6600 per quintal respectively. The prices may increase after some time.
बारीक चावल-वर्तमान भाव में नहीं घटेगा
नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस) हम मानते हैं कि बारीक चावल का स्टॉक कारोबारियों के पास रुका हुआ है, लेकिन राइस मिलों के पास पुराना माल ज्यादा नहीं है। दूसरी ओर धान को मिलिंग करने पर पड़ता 400 रुपए महंगा हो रहा है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव का जो 1509 सेला चावल 6050/6100 रुपए तथा 1718 सेला चावल 6600 रुपए के आसपास बिक रहा है, इसमें एक बार तेजी मिलेगी, लेकिन प्रतीक्षा करना पड़ेगा।
Maize: no possibility to decrease
New Delhi, 06 August (NNS): This year, there is a shortage of both inferior and superior quality stock and the best quality stock has been lying, but there is a lack of stock by 40 percent as compared to the previous year because the availability of the stock seems weak due to the constant rainfall, in these circumstances, the best quality stock also being traded at Rs 2070/2080 per quintal at the rack points, now, there is no possibility of more downfall in the prices. Both the inferior and superior quality stock has also been available at every price. In Haryana and Punjab reach, it is being available at Rs 2500 per quintal in Bihar and the maize of UP also ruling at Rs 2450 per quintal during the near future.
मक्की-घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस) मक्की हल्के भारी क्वालिटी की इस बार आने से स्टॉक ज्यादा नहीं हो पाई है, बढ़िया माल स्टाक हुआ है, लेकिन वह गत वर्ष की तुलना में 40 प्रतिशत कम हुआ है, क्योंकि बरसात के चलते स्टॉक के लायक ज्यादा मक्की नहीं मिल पाई है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए बढ़िया मक्की जो रैक पॉइंट पर 2070/2080 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है, इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है। हल्के भारी माल अपने भाव पर मिलते रहेंगे। हरियाणा पंजाब पहुंच में भी 2500 रुपए से कम में बिहार की बढ़िया नहीं मिल रही है तथा यूपी की मक्की 2450 रुपए बिक रही है।
Millet: no downfall at the current level
New Delhi, 06 August (NNS): The new crop of millet will likely to arrive after two months, due to this, the new crop will likely to arrive after a long time due to the arrival pressure of the new stock and the stock has not been available as comparatively. Presently, the millet which was being sold at Rs 2425 per quintal in Mauli Barwala reach. Now, its prices may gain by Rs 100 per quintal because the arrival pressure of the new kharif millet seems weak and the old stock has already been sold out in the markets.
बाजरा-इस भाव में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस) बाजरे की नई फसल आने में अभी पूरा 2 महीने का समय बाकी है तथा श्रावण भाद्रपद में बरसात धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है, जिससे नये माल के आने में प्रेशर से आने में अभी विलंब लगेगा, उसके अनुरूप कहीं भी स्टॉक ज्यादा नहीं है। जो वर्तमान में बाजार 2425 रुपए प्रति क्विंटल मौली बरवाला बिक रहा है, इसमें अभी एक बार 100 रुपए की तेजी आ सकती है, क्योंकि नया बाजार गर्मी वाला मंडियों में आना कम हो गया है, तथा पुराना स्टॉक लगभग समाप्त हो चुका है।
Masoor: uptrend but should take profit
New Delhi, 06 August (NNS): The supply of masoor has already been over in the Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line, due to this reason, there, in Bilti, it is being traded intermittently in the markets of North India. However, the prices softened by Rs 100/150 per quintal, but in Bilti, the market rose to Rs 7000/7050 per quintal. On the other hand, the prices of small masoor have been ruling at Rs 95/100 per kg. The stock of Canada also ruling at the sluggish level, but the prices have been ruling at the higher level after milling, in these circumstances, the market may show uptrend, but it is profitable to purchase the stock at the current level.
मसूर-अभी तेजी किंतु मुनाफा लीजिए
नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस) मसूर की आपूर्ति मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में लगभग समाप्त हो गई है। यही कारण है कि वहां से पड़ता उत्तर भारत की मंडियों में नहीं लगने से बिल्टी में व्यापार रुक रुक कर बढ़ जा रहा है। हालांकि पिछले दिनों की आई तेजी के बाद 100/150 रुपए प्रति कुंतल की नरमी आई है, लेकिन 7000/7050 रुपए की बिल्टी में फिर बाजार तेज लग रहा है। उधर छोटी मसूर क्वालिटी अनुसार 95/100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। कनाडा के माल सस्ते पड़ रहे हैं, लेकिन मीलिंग के बाद उसका भी पड़ता महंगा ही आ रहा है, इन परिस्थितियों में रुक कर फिर बाजार तेज लग रहा है, लेकिन मुनाफा लेते रहना चाहिए।
Moong: both the inferior and superior quality stock will be available constantly
New Delhi, 06 August (NNS): The selling pressure of the moong seems constant, due to this, it is being traded at Rs 5600/7300 per quintal as per the quality. This year, the stock has been available to the mills as per their needs due to the quality difference, due to this, the prices have not showed heavy uptrend. There is a shortage of best quality stock as huge amount of stock has been selling for China during the previous days. Therefore, it is profitable to sell the stock at the current level. The selected stock of one or two trucks reported to be sold at Rs 7800/7850 per quintal, but nominal mills are purchasing the stock in these prices.
मूंग-हल्के भारी माल मिलते रहेंगे
नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस) मूंग में धोया क्वालिटी का प्रेशर लगातार बना हुआ है, जिससे 5600/7300 रुपए प्रति क्विंटल के बीच क्वालिटी अनुसार व्यापार हो रहा है। इस बार क्वालिटी डिफरेंस आने से दाल मिलों को जिस तरह का माल चाहिए, वैसा मिल रहा है, इसलिए तेजी नहीं बन पा रही है। पिछले दिनों चीन के लिए काफी माल जाने से बढ़िया माल की शॉर्टेज जरूर बन गई है। अत: बढ़िया माल करना माल अपने भाव पर बिक रहा है। सिलेक्टेड माल एक दो गाड़ी 7800/7850 रुपए भी बिकने की खबर मिली है, लेकिन उन मालों के गिनी चुनी दाल मिलें ही खरीद कर रहे हैं।
Gram desi: again increment due to the shortage of the stock
New Delhi, 06 August (NNS): The substitute of gram desi is pea and the trade of pea gets affected as the consumption of the stock reported to be high, despite this, there is a heavy shortage of stock, due to this, the consumption will likely to remain high for three months and there is a shortage of stock in the producing markets of Rajasthan, Maharashra and MP, in these circumstances, the prices of gram Rajasthan may gain by Rs 200/300 to Rs 6300 per quintal.
देसी चना-शॉर्टेज के चलते फिर बढ़ेगा
नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस) यद्यपि देसी चने का सब्सीट्यूट मटर है तथा इसकी खपत ज्यादा होने से चने के व्यापार पर प्रभाव जरूर पड़ रहा है, इन सबके बावजूद भी माल की काफी शॉर्टेज बनने से अभी 3 महीने जबरदस्त खपत रहेगी तथा उस हिसाब से राजस्थान महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश की कच्ची मंडियों में माल नहीं है, इन परिस्थितियों में 6300 रुपए प्रति कुंटल का राजस्थानी चना 200/300 रुपए जल्दी बढ़ जाएगा।
Gram kabuli: no risk at the current level
New Delhi, 06 August (NNS): Presently, huge amount of gram kabuli stock has been lying to the traders, but there is a lack of stock as per the expectation. The current prices seem only due to the lack of demand. The stored stock has already been sold out in the markets of Maharashtra and this year, there is also lack of stock in MP. The prices have been ruling at the higher level in other countries, due to this, its import seems weak, in these circumstances, the stock of Maharashtra which was being sold at Rs 68/72, now, there is no risk in the trade at the current level.
काबुली चना-वर्तमान में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस) काबुली चने का स्टॉक कर्नाटक में कुछ कारोबारी अधिक बता रहे हैं, लेकिन उसमें स्टॉक जितना अपेक्षा कर रहे हैं, उतना नहीं है। वर्तमान के भाव केवल ग्राहकी नहीं होने से दिखाई दे रहे हैं। महाराष्ट्र की मंडियों में स्टाक लगभग निपट चुका है, मध्य प्रदेश में भी इस बार माल ज्यादा नहीं आया है। दूसरे देशों में ऊंचे भाव नहीं होने से आयात नहीं हो पाएगा, इन सारी परिस्थितियों में जो महाराष्ट्र के भाव 68/72 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं, इसमें रिस्क नहीं है। मटर-अब व्यापार करते रहिए यद्यपि मटर का आयात प्रचुर मात्रा में पहले का हुआ है। वर्तमान के सौदे में पड़ते कम आ रहे हैं, इसलिए सौदे बहुत कम कारोबारी कर रहे हैं, इन सब के बावजूद भी खपत अधिक होने से इसमें आगे चलकर माल का प्रेशर घट जाएगा, इसलिए मटर का व्यापार में अब रिस्क नहीं है, जहां पड़ते में माल मिले, वहां खरीदना चाहिए तथा स्टॉक के माल को घबराकर बेचने का समय नहीं है।
Pea: should trade at the current level
New Delhi, 06 August (NNS): presently, huge amount of old pea has already been imported. The deals seems weak at the current level, due to this, the traders are doing less deals as comparatively, despite this, the consumption of the stock reported to be high and the arrival pressure of the stock showed downfall oin seeing the higher consumption, due to this, there is no risk in the trade at the current level and it is profitable to purchase the stock at the reasonable prices and there is no need to get panic during the near future.
मटर-अब व्यापार करते रहिए
नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस) यद्यपि मटर का आयात प्रचुर मात्रा में पहले का हुआ है। वर्तमान के सौदे में पड़ते कम आ रहे हैं, इसलिए सौदे बहुत कम कारोबारी कर रहे हैं, इन सब के बावजूद भी खपत अधिक होने से इसमें आगे चलकर माल का प्रेशर घट जाएगा, इसलिए मटर का व्यापार में अब रिस्क नहीं है, जहां पड़ते में माल मिले, वहां खरीदना चाहिए तथा स्टॉक के माल को घबराकर बेचने का समय नहीं है।
