New Delhi, 30 June (NNS): The farmers of rajma chitra are not sowing the stock due to the constant rainfall in Pune, Satara, Waai and Khatav line. There are water in the yields, due to this reason, the stock of Indian Brazil a jumped from Rs 108/110 to Rs 112/114 per kg. Apart from this, the stock also China also ascended to Rs 115/118 per kg. The varun stock which was ruling at Ts 82/83 per kg, but now, it is ruling at Rs 85/86 per kg and it is expected that the prices may improve by Rs 5/7 per kg.
राजमां चित्रा- फसल लेट हुई
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस) पुणे सतारा वाई खटाव लाइन में लगातार बरसात होने से राजमां चित्रा की बिजाई हेतु किसानों को मौका नहीं मिल रहा है। खेतों में पानी लगा हुआ है, यही कारण है कि इंडियन ब्राज़ील राजमा चित्र 108/110 से छलांग लगाकर 112/114 रुपए तथा चीन 115/118 रुपए प्रति किलो की ऊंचाई पर जा पहुंचा। वरुण माल भी जो 82/83 रुपए बोल रहे थे, उसके भाव 85/86 रुपए बोलने लगे तथा इसमें 5/7 किलो की और तेजी लग रही है।
Wheat: no trade at the higher level
New Delhi, 30 June (NNS): The all-round selling of wheat reported to be constant in the previous week. On the other hand, the demand of wheat reported to be sluggish from the roller flour Mills in Haryana, Punjab and UP whose prices slipped by Rs 20/25 per kg. In the starting of the week, it was being sold at Rs 2735 per quintal which is increased by Rs 745 per quintal, after this, its prices again went up to Rs 2730 per quintal. There is no possibility of long uptrend in the prices on seeing the heavy increment in the central pool.
गेहूं-तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस) गत सप्ताह में गेहूं की चौतरफा बिकवाली बनी रही। दूसरी ओर यूपी हरियाणा पंजाब में रोलर फ्लोर मिलों की मांग पूरी तरह ठंडी पड़ जाने से ऊपर के भाव से 20-25 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई। गेहूं सप्ताह के शुरुआत में 2735 रुपए बिका था, जो बढ़कर 745 रुपए बनने के बाद पुन: 2730 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। केंद्रीय पूल में भारी खरीद को देखते हुए लंबी तेजी की धारणा समाप्त हो गई है।
Fine rice: prices may increase after the correction
New Delhi, 30 June (NNS): The prices of basmati rice 1718 went up by Rs 400/500 per quintal due to the all-round buying from the exporters in the previous week, after this, today, the market has remained under pressure by Rs 100/200 per quintal because of the profit taking selling. Similarly, the prices of rice sela 1509 ascended by Rs 600 to Rs 6300 per quintal, after this, today, its prices went down to Rs 6100/6200 per quintal. The exporters have shipped huge amount of stock in July, despite this, the market showed nominal correction after the sudden trend during the previous days, after this, it is expected that the market may increase during the near future.
बारीक चावल-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगा
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस) गत सप्ताह निर्यातकों की चौतरफा लिवाली चलने से 1718 प्रजाति के चावल में 400/500 रुपए प्रति क्विंटल की भारी तेजी के बाद आज खुलते बाजार मुनाफा वसूली बिकवाली से 100/200 रुपए बाजार दबे रहे। उसी क्रम में 1509 सेला चावल भी 600 से बढ़कर 6300 रुपए ऊपर में बिकने के बाद आज फिर घटकर 6100/6200 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। हम मानते हैं कि निर्यातकों के शिपमेंट जुलाई में प्रचुर मात्रा में होने हैं, इसके बावजूद भी पिछले दिनों की आई सरपट तेजी के बाद थोड़ा करेक्शन लगता है, उसके बाद फिर बाजार बढ़ जाएगा।
Maize: shortage of best quality stock
New Delhi, 30 June (NNS): However, the Kharif crop of maize has already been sold out in Bihar, there, the availability of best quality stock reported to be difficult, due to this reason, in Semapur and Manasi line, its prices have been ruling at Rs 2200/2250 per quintal in the previous week. Here, the arrival pressure of maize showed heavy uptrend in Aita and Pahasu line of UP, but there, its prices rose by Rs 20 to Rs 2090/2100 per quintal due to the weak arrival of best quality stock. In godown reach, it is being traded at Rs 2150 per quintal. It is expected that the market may show uptrend owing to the lack of dry maize in the storage.
मक्की- बढ़िया माल की कमी
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस) यद्यपि गर्मी वाली मक्की बिहार में आकर निपट चुकी है, वहां बढ़िया माल मिलना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि गत सप्ताह सेमापुर मानसी लाइन में 2200/2250 रुपए प्रति क्विटल भाव हो गए। इधर यूपी के एटा पहासू लाइन में भी मक्की का दबाव बढ़ गया है, लेकिन बढ़िया मक्की कम आने से वहां मंडियों में 20 रुपए बढ़कर 2090/2100 रुपए प्रति कुंतल भाव हो गए हैं। गोदाम पहुंच में 2150 रुपए का व्यापार हो गया, स्टॉक में सुखी मक्की कम जाने से बाजार यहां से फिर तेज लग रहा है।
Millet: no decrement in the roots
New Delhi, 30 June (NNS): However, the trade of millet reported to sluggish in the previous week because maize prices showed heavy downfall. On the other hand, the government has announced to sell the stock of rice at the sluggish level, in these circumstances, millet prices remained stable at Rs 2350 per quintal despite the shortage of the stock. The new crop of millet will likely to arrive after a long time, and the crop seems unfavourable in Mathura and Gaya line, in these circumstances, there is no decrement in the roots.
बाजरा-जड़ में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस) हालांकि गत सप्ताह बाजरे का व्यापार ज्यादा नहीं हुआ, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे आ गए हैं। उधर सरकार द्वारा फिर से एथेनॉल कंपनियों को चावल सस्ते दर पर देने की घोषणा कर दी गई है, इन परिस्थितियों में बाजरे के भाव शॉर्टेज के बावजूद 2350 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है तथा गर्मी वाली मथुरा जाया लाइन में फसल भी अनुकूल नहीं है, इन परिस्थितियों से जड़ में मंदा नहीं है।
Masoor: no risk in the trade
New Delhi, 30 June (NNS): The arrivals of masoor reported to be weak in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Ashok line during the previous week, due to this reason, the sale of its Dal and Malka reported to be weak, despite this, its prices remained stable at the same level of Rs 6200/6300’per quintal in the producing markets. Here also, small masoor prices also being quoted at Rs 6725 per quintal in Bilti. The Masoor of Canada also ruling at Ts 6225/6250 per quintal in Delhi reach as per the quality. Now, there is no risk in the trade at the current level during the near future.
मसूर-व्यापार में जोखिम नहीं
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस) गत सप्ताह मसूर की आवक मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं अशोक नगर नई लाइन में काफी कम हो गई, इस वजह से मलका व दाल की बिक्री कमजोर के बावजूद भाव पूर्व स्तर पर उत्पादक मंडियों में 6200/6300 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। यहां भी मोटी मसूर बिल्टी में 6725 रुपए प्रति क्विंटल पर पूर्ववत मजबूत बोली गई। कनाडा की मसूर मुंदड़ा पोर्ट से दिल्ली पहुंच में 6225/6250 रुपए तक क्वालिटी अनुसार बोली गई। अभी भी इन भावों में कोई जोखिम नहीं लग रहा है।
Urad: no more downfall
New Delhi, 30 June (NNS): Both the local and up country demand of Urad reported to be weak in the previous week and the sale of its dal chilka and dhoya seems unfavourable, due to this, its prices slipped by Rs 200 which stood SQ at Rs 7700 and FAQ at Rs 6900 per quintal respectively. The market of desi urad also being quoted at the lower level. Its major crop does not seems favourable and will likely to arrive after a long time, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
उड़द अब और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द में लोकल एवं चालानी मांग पूरी तरह ठंडी पड़ जाने तथा दाल छिलका एवं धोया की बिक्री अनुकूल नहीं होने से उड़द के भाव 200 रुपए टूटकर एसक्यू 7700 एवं एफ ए क्यू 6900 रुपए प्रति क्विंटल के निम्न स्तर पर आ गई । देसी उड़द में भी बाजार घटाकर बोले गए। मुख्य फसल आने वाली अनुकूल है, लेकिन उसे आने में अभी लंबा समय बाकी है, इन परिस्थितियों में और घटने की गुंजाइश नहीं लग रही है।
Moong: no possibility of more downfall
New Delhi, 30 June (NNS): The all-round arrival pressure of moong has remained under pressure in the previous week. On the other hand, the up country demand of its dal chilka and dhoya seems unfavourable. The trade seems sluggish in local, but the prices of both inferior and superior quality stock is being available at the higher level to the mills, due to this reason, the prices of selected stock went down by Rs 200 to Rs 7400 per quintal. Whereas, the inferior quality stock also being quoted at Rs 6200/6700 per quintal as per the moisture and the spots.
मूंग-अब मंदे को विराम संभव
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस) गत सप्ताह मूंग का दबाव चौतरफा बना रहा। दूसरी ओर दाल छिलका एवं धोया की चालानी मांग अनुकूल नहीं थी। लोकल में कुछ व्यापार हुआ, लेकिन हल्के भारी माल ज्यादा मंडियों में उतरने से दाल मिलों को उन मालों में पड़ते लग रहे हैं। यही कारण है कि 200 रुपए गिरकर सिलेक्टेड माल 7400 रुपए प्रति कुंतल रह गए। जबकि नीचे वाले माल 6200/6700 रुपए प्रति क्विंटल के बीच दागी व नमी के हिसाब से बोले गए।
Tur: increased selling from Chennai
New Delhi, 30 June (NNS): The shipments of tur reported to be constant from Rangoon, due to this, here, the importers are doing panic selling. In the previous week, the prices of tur dropped down by Rs 200/250 per quintal in Chennai, due to its effect, here also, lemon tur prices slipped by Rs 175 to Rs 6700 per quintal. The stock of Maharashtra and Karnataka also being quoted down in the same ratio. Here, the prices of its dal of lekin quality and the stock of Maharashtra also ruling at Rs 92/94 and Rs 96/98 per kg respectively. Therefore, it is profitable to trade at the current level during the near future.
तुवर-चेन्नई की बिकवाली बढ़ी
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस) तुवर में रंगून से लगातार शिपमेंट होने से यहां आयातक घबराकर बिकवाली में आ गए हैं। गत सप्ताह 200/250 रुपए प्रति क्विंटल लुढ़क कर चेन्नई में कंटेनर एवं गोदाम से उठू भाव बोलने लगे। इसके प्रभाव से यहां भी 175 रुपए गिरकर 6700 रुपए लेमन क्वालिटी के यहां भाव रह गए। महाराष्ट्र एवं कर्नाटक के माल में भी इसी अनुपात में घटाकर व्यापार हुआ। दाल के भाव भी यहां लेमन क्वालिटी के 92/94 एवं महाराष्ट्र के माल के 96/98 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी अनुसार रह गए। अत: इन भाव में अब व्यापार करना चाहिए।
Gram kabuli: upcountry demand seems high
New Delhi, 30 June (NNS): The supply of gram kabuli seems weak during the previous week and both the local and the upcountry demand showed uptrend at the Lower level, due to which, the medium stock of Maharashtra also jumped from Rs 67 to Rs 72 per kg. Its inferior quality stock also being quoted up in the same ratio. The stock of Indian Mexico also rose to Rs 78 per kg. Presently, huge amount of stock has also been lying in the markets, but there is a shortage of the stock in the distributive markets, due to this, the market may show uptrend during the coming days.
काबुली चना-चालानी मांग बढ़ी
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस) गत सप्ताह काबुली चने की आपूर्ति घटने एवं नीचे वाले भाव में लोकल एवं चालानी मांग बढ़ गई, जिससे महाराष्ट्र का मीडियम माल 67 से बढ़कर 72 रुपए प्रति किलो की ऊंचाई पर जा पहुंचा। नीचे वाले माल भी उसी अनुपात में तेज बोले गए, इंडियन मेक्सिको माल में भी 78 रुपए किलो की बढ़त लिए बाजार बंद हुए। हम मानते हैं कि मंडियों में स्टॉक प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, लेकिन वितरक मंडियां खाली हो चुकी है, इसे देखते हुए अभी और तेजी लग रही है।
White pea: no possibility to decrease
New Delhi, 30 June (NNS): The traders are not taking interest towards the pea as the trade seems duty free, but the further deals have been done at the lower level. Therefore, there is no risk in the trade at the current level. Therefore supply of desi stock has already been over in the domestic markets. The stock of Canada has been available at Rs 32 per kg at the Indian ports, due to this, the importers are not selling their stock at the lower level because the new deals have been done at the higher level.
सफेद मटर-घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस) आयात शुल्क मुक्त मटर का व्यापार होने से व्यापारियों का रुझान इसके व्यापार से दूर है, लेकिन वर्तमान में आगे के सौदे भी कनाडा से सस्ते नहीं मिल रहे हैं। अत: वर्तमान भाव के मटर में जोखिम नहीं लग रहा है, घरेलू मंडियों में देसी माल की आपूर्ति पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। बंदरगाहों पर भी 32 रुपए प्रति किलो के आसपास कनाडा का माल मिल रहा है, इससे नीचे आयातक नहीं बेच रहे हैं, क्योंकि नए सौदे ऊंचे पड़ते के मिल रहे हैं।
Guar: less possibility to decrease
New Delhi, 30 June (NNS): During the review week, the prices of guar gained by Rs 100 to Rs 5100/5150 per quintal owing to the increased demand from the mills in the Jodhpur mandi. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 5050/5100 per quintl. In NCDEX, the guar contract July delivery showed downfall because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the recent downfall. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
ग्वार : मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस) गम मिलों की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 100 रूपये बढ़कर 5100/5150 रुपए प्रति किवंटल हो गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5050/5100 रुपए रूपये प्रति किवंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा जुलाई डिलीवरी गिरावट रही। हाल ही में आई गिरावट को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक मंदे की संभावना नहीं है। बाजार रुका रहसकता है।
