New Delhi, 27 January (NNS): Pistachio peshawari prices remained stable at Rs 3200 per kg owing to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and increment in the consumption in February. There is no fear of downfall in the spot pistachio prices during the coming one or two days.
पिस्ता : घटने की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां पिस्ते की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3200 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया और कमजोर होने की सूचनाओं तथा फरवरी में खपत बढ़ने के आसार से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।
Red chilli: possibility of more downfall
New Delhi, 27 January (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. dropped down by Rs 500 to Rs 24000 per quintal owing to the higher profit taking selling even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. There were around 75000/80000 bags of red chilli including 55000/60000 bags reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The spot red chilli prices may not show more downfall during the near future.
लालमिर्च : थोड़ी और मंदी संभव
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद लालमिर्च में मुनाफावसूली बिकवाली निकलने लगी है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 500 रुपए मंदी होकर 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमेें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में नई फसल की करीब 55-60 हजार बोरियों समेत कुल 75-80 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में थोड़ी और मंदी आ सकती है।
Cloves: no possibility to decrease
New Delhi, 27 January (NNS): Here, the prices of cloves remained stable at Rs 810 per kilogram due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 40 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. There is no possibility of more uptrend in the spot cloves prices during the coming days.
लौंग : घटने की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां लौंग की बिक्री में सुस्ती छाने लगी है। लौंग 810 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 40 रुपए की तेजी आई थी। डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग मंदी होने की आशंका नहीं दिख रही है।
Small cardamom: no decrement
New Delhi, 27 January (NNS): Today, the offtake of small cardamom reported to be weak even after the uptrend in the prices, due to this reason, here, the prices of small cardamom 7.5mm remained firm at Rs 2700 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The arrivals of small cardamom went down to Rs 95875 kg in the last auction which held on 24th January. Its average auction price gained to 2561.24 per kg due to the increased buying from the stockists and feeble arrivals than the normal level. The prices were at Rs 2512.24 per kg because of the higher buying from the stockists and weak arrivals than normal level. Before this, the prices were at Rs 2512.15 per kg in the last auction which held on 16th January. The market sentiments may affect due to the arrivals of the stock of fifth picking. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। 24 जनवरी को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 95,878 किलोग्राम की होने की सूचना मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने तथा स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2561.24 रुपए प्रति किलोग्राम होने की जानकारी मिली थी। इससे पूर्व 16 जनवरी को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2512.15 रुपए थी। पांचवीं पीकिंग के माल चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Black pepper: will remain stable
New Delhi, 27 January (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained firm at Rs 770 per kg due to the weak sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. The arrivals reported to be negligible in Kochi and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the lack of selling form the farmers. The spot black pepper prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
कालीमिर्च : स्थिरता बनी रहेगी
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां कालीीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक नगण्य होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। किसानों की बिकवाली का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च अपने वर्तमान स्तर के आसपास बनी रह सकती है।
Dry ginger: no possibility of more fluctuations
New Delhi, 27 January (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 29500 per quintal because of the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the arrivals of inferior quality crop in Maharashtra. There is no possibility of more fluctuations in the spot dry ginger prices during the near future.
सौंठ : घटाबढ़ी के आसार नहीं
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 29,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक नगण्य होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। महाराष्टï्र में हल्की क्वालिटी आने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में घटाबढ़ी के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Cumin: no possibility to increase
New Delhi, 27 January (NNS): The offtake of cumin reported to be sluggish after the increment in the prices during the previous days, due to this reason, the prices of cumin remained firm at Rs 24000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 12000/13000 bags of cumin reported to arrive in Unjha mandi and the prices gained by Rs 25 per 20 kg due to the improved selling from the stockists and farmers in Unjha. The active contract prices went down by Rs 220 or 0.91 percent to Rs 24035 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will not likely to increase during the coming days.
जीरा : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 27 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां जीरे का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 24 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर जमा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में किसानों और स्टॉकिस्टों की बिकवाली सुधरने से जीरे की आवक बढ़कर करीब 12-13 हजार बोरियों की होने तथा 25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से सक्रिय वायदा 220 रुपए या 0.91 प्रतिशत मंदा होकर 24,035 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
