New Delhi, 17 July (NNS): The prices of pea have not showed downfall from here on seeing the prices of pea in the international markets, on seeing this, the prices may show downfall from here. The stock is being traded between Rs 30.52/31 per kg at the Indian ports and the inferior quality stock are selling after the decrement of 50 paisa. Apart from this, the Kolkata market showed strong trend and the market of Delhi also reported to be at the higher level as compared to Kolkata. The traders of Gwalior are also purchasing the stock of pea because there, the gram dal has been started consuming rapidly in tur dal and besan, in these circumstances, there is no expectations of downfall in the spot pea prices during the coming days.
मटर-बाजार में दहशत का माहौल
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) हम मानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मटर के भाव को देखकर यहां से मंदा बिल्कुल नहीं लग रहा है। भारतीय बंदरगाहों पर भी 30.5/31 रुपए से कम में कोई बिकवाल नहीं आ रहा है, हल्के भारी माल भले ही कोई 50 पैसे मंदा बेच जाए। कोलकाता मार्केट टाइट चल रही है, कानपुर भी दिल्ली की अपेक्षा मजबूत है, ग्वालियर वाले मटर की खरीद कर रहे हैं, क्योंकि वहां चने की दाल, तुवर की दाल एवं बेसन में धड़ल्ले से खपत बढ़ गई है, इन सारी परिस्थितियों में यहां से एक रुपया भी घटने की गुंजाइश नहीं है।
Wheat: no downfall in the near future
New Delhi, 17 July (NNS): The buying from the government has already been over during the previous month. This year, the buying reported to be higher level from the last three days in the central pool. The availability of wheat showed heavy uptrend for the first time in the year 2025/26 after the year 2021/22. The government has started free distribution scheme, despite this, the availability of both local and upcountry markets seems high, on seeing this, the prices of wheat have been ruling between Rs 2775/2780 per quintal as per the quality.
गेहूं-निकट में तेजी मंदा नहीं
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) गेहूं की सरकारी खरीद पिछले महीने के बाद से समाप्त हो चुकी है, इस बार पर केंद्रीय पूल में गेहूं की खरीद पिछले तीन वर्षों से अधिक हुई है। वर्ष 2021-22 के बाद पहली बार वर्ष 2025-26 विपणन वर्ष के लिए गेहूं की उपलब्धि केंद्रीय पूल में बढ़ी है। हम मानते हैं कि सरकार द्वारा मुफ्त वितरण योजना चालू रखने की बात कही गई है, इन सब के बावजूद भी गेहूं की उपलब्धि लोकल एवं दिसावरी मंडियों में प्रचुर मात्रा में है, इसलिए निकट में 2775/2780 रुपए प्रति कुंतल के आसपास ही गेहूं के भाव चलते रहने की उम्मीद है।
Fine rice: uptrend after the increased export demand
New Delhi, 17 July (NNS): The supply of both new and old basmati paddy reported to be weak and the old stock seems unfavourable. Presently, both the domestic and the export demand seems constant, due to this reason, the market showed internal strong trend from the last one month, but the market remained stable at the same level owing to the feeble demand in the domestic market, but the mills are not selling the stock at the sluggish rates. On the other hand, the arrivals of sathi paddy reported tobe weak in Bilaspur, Gadarpur, Tanda and Rudrapur line, on seeing these circumstances, the prices of rice sela 1718 was being traded at Rs 6650 per quintal due to the increased demand and its prices may rose to Rs 7000 per quintal. Similarly, the prices of basmati rice 1509, 1401 and 1408 reported to be at the higher level.
बारीक चावल-निर्यात मांग निकलते ही फिर बढ़ेगा
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) नई पुरानी बासमती धान की आपूर्ति मंडियों में बहुत ही कम हो रही है तथा पुराना स्टॉक भी अनुकूल नहीं है। वर्तमान में घरेलू व निर्यात मांग रुक रुक कर चल रहा है, जिस कारण चालू सप्ताह के अंतराल अंदर से स्ट्रांग है, लेकिन डोमेस्टिक में ग्राहकी कमजोर होने से बाजार आज टिका हुआ है, लेकिन वर्तमान वाले भाव में राइस मिलें बिकवाल नहीं आ रही हैं। उधर गदरपुर बिलासपुर काशीपुर टांडा रुद्रपुर लाइन में भी साठी धान की आवक घट गई, है इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए ग्राहकी निकलते ही जो 1718 सेला चावल 6650 बिक रहा है, उसके भाव दोबारा 7000 रुपए बन सकते हैं। इसी क्रम में 1509 सहित 1401 व 1408 आदि बासमती के चावल में भी तेजी आ जाएगी।
Maize: best quality stock will remain high
New Delhi, 17 July (NNS): The supply of dry maize showed downfall in the markets due to the intermittent rainfall in UP and Bihar and the new stock of maize has been arriving in Unjhani and Kasganj line. There, the demand seems weak as per the quality. It was being traded between Rs 1600/2000 per quintal in the producing markets which is selling out in the ethanol companies. In godown reach, the best quality maize also ruling at Rs 2150 per quintal at the rack points in the Unjhani and Kasganj line. The best quality maize of Bihar is being available at Rs 2500/2550 per quintal, in these circumstances, the demand of maize showed heavy uptrend during the near future.
मक्की-बढ़िया में और तेजी रहेगी
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) यूपी बिहार में रुक रुक कर बरसात होने से मंडियों में सूखी मक्की आपूर्ति घट गई है तथा जो उझानी कासगंज लाइन में मक्की आ रही है, वहां नमी एवं डस्ट वाली आ रही है, इसलिए उसकी कदर कम है। माइस्चर के हिसाब से उत्पादक मंडियों में 1600 से 2000 रुपए प्रति कुंतल के बीच मक्की बिक रही है, जो एथेनॉल कंपनियों में जा रही है। बढ़िया मक्की गोदाम पहुंच में 2150 रुपए उझानी कासगंज लाइन में रैक पॉइंट पर बिक रही है। बिहार की बढ़िया मक्की 2500/2550 रुपए हरियाणा पंजाब पहुंच में बिक रही हैं, इन परिस्थितियों में बढ़िया मक्की की कदर रहेगी।
Millet: lack of arrival pressure
New Delhi, 17 July (NNS): There is a lack of demand in the markets as the millet prices showed downfall. The difference between the prices seems high. On the other hand, there is a lack of rupee in the markets, due to this, the consuming industries are purchasing less amount of stock. However, almost 50 percent of the kharif stock has been selling out in the markets, but the prices showed heavy uptrend. In Mauli Barwala reach, the millet was being sold at Rs 2425/2450 per quintal, now, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
बाजरा- माल का प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) बाजरे में ग्राहकी कमी चल रही है, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे होने से खपत वाली कंपनियां इसकी खरीद नहीं कर रही है। मक्की बाजरे में भाव का अंतर काफी ज्यादा हो गया है। दूसरी ओर बाजार में रुपए की तंगी हो रही है, इसलिए खपत वाले उद्योग सस्ता माल खरीद रहे हैं। हालांकि गर्मी वाला बाजरा इस बार 50 प्रतिशत ही निकल रहा है, लेकिन इन सबके बावजूद भी अभी तेजी नहीं है। जो बाजरा 2425/2450 रुपए मौली पर वाला पहुंच में बिक रहा है, इसमें घटने की भी गुंजाइश नहीं है।
Masoor: possibility of uptrend
New Delhi, 17 July (NNS): There is a lack of masoor stock in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line which is 22/23 percent less than the same level of the previous year. The production reported to be at the higher level, but there is a lack of stock in the producing markets and the mills owing to the lack of old stock. The new stock has been selling out constantly in the distributive markets. The prices have not showed uptrend due to the lack of Canada, there, the market showed strong trend, on seeing this, in Bilti, masoor also ruling at Rs 6875/6900 per quintal, now, the prices may gain to Rs 7300 per quintal.
मसूर- और तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) मसूर का स्टाक मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल बीनागंज लाइन में इस बार गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 22-23 प्रतिशत कम है। उत्पादन बढ़िया हुआ था, लेकिन पुराना स्टॉक बिल्कुल नहीं होने से दाल मिलों तथा उत्पादक मंडियों में भी माल नहीं है। वितरक मंडियों में जो माल आ रहा है, वह बिकता जा रहा है। इसकी तेजी को केवल कनाडा के माल ने रोके हुए हैं, वहां भी हाल ही में बाजार मजबूत बोल रहे हैं, इसे देखते हुए 6875/6900 रुपए की बिल्टी में जो मसूर बिक रही है, यह 7300 रुपए चालू माह के अंतराल ही बन सकती है।
Urad: no long uptrend
New Delhi, 17 July (NNS): The sowing of urad reported to be good in MP and Maharashtra. Apart from this, the weather seems favourable. The speculators are expecting a rainfall in Maharashtra, but there is no water logging in the urad producing areas, there, the crop gets appropriate water, due to this, there, the situation of crop reported to be high. Huge amount of crop has been sowing in Shivpuri line of MP and the yield seems high. The sowing of the crop also reported to be high in UP. On the other hand, there is arrival pressure in Rangoon, due to which, there, the prices have been quoting at the sluggish prices in Chennai and Kolkata, due to this reason, here, the prices of urad SQ and FAQ also ruling at Rs 7540/7550 and Rs 6975/7000 per quintal respectively, whereas, huge amount of stock has been buying in these prices. Therefore, the trade should not be done at the higher level. The market showed heavy downfall, due to this, the market may improve by Rs 100 per quintal.
उड़द-लंबी तेजी का समय नहीं
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) एमपी महाराष्ट्र में बिजाई अच्छी हुई है तथा मौसम अनुकूल चल रहा है। सटोरिए ज्यादा बरसात की बात महाराष्ट्र में कर रहे हैं, लेकिन उड़द वाले क्षेत्रों में पानी नहीं रुकता है, वहां अनुकूल फसल को पानी मिल रहा है, इसलिए वहां फसल इस समय प्रत्यक्ष दर्शन बहुत ही बढ़िया बता रहे हैं। मध्य प्रदेश के शिवपुरी लाइन में भी फसल अधिक बोई गई है तथा फसल खेतों में बढ़िया दिखाई दे रही है। यूपी में भी बिजाई अधिक हुई है। दूसरी ओर रंगून में माल का प्रेशर है, जिससे वहां के निर्यातक चेन्नई कोलकाता दोनों ही बंदरगाहों पर पहुंच में सस्ता भाव बोल रहे हैं। इस वजह से यहां भाव 7540/7550 रुपए प्रति कुंतल एसक्यू क्वालिटी के चल रहे हैं, एफ ए क्यू क्वालिटी के भाव 6975/7000 रुपए के बीच बोल रहे हैं, जबकि इन भावों में प्रचुर मात्रा में लिवाल नहीं है। अत: लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। बाजार काफी नीचे चला गया है, इसलिए 100 रुपए सुधर सकता है।
Moong: should purchase but no long uptrend
New Delhi, 17 July (NNS): Both the inferior and superior quality stock has been started unloading in UP, MP, Jharkhand and Bihar. The crop of Rajasthan will likely to arrive after a long time, but there, the sowing reported to be high, due to this, the upcoming crop reported to be high. Here, the sowing of the crop has already been over in Akola and Jalgaon line of Maharashtra. The new crop will likely to arrive after two months, before this, the prices showed uptrend in August, otherwise, the trade should not be done at the higher level. Presently, the prices have been ruling at the lower level, due to this, the trade should be done at the current level during the coming days.
मूंग-लंबी तेजी नहीं किंतु खरीदिए
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) मूंग के हल्के भारी माल एमपी यूपी झारखंड बिहार के लगातार उतर रहे हैं। राजस्थान की फसल आने में विलंब जरूर है, लेकिन वहां बिजाई बहुत बढ़िया हो गया, जिससे आने वाली फसल भी अधिक आने की उम्मीद है। इधर महाराष्ट्र के अकोला जलगांव लाइन में भी उनकी बिजाई पूरी हो चुकी है। नई फसल दो महीने बाद आ जाएगी, इससे पहले अगस्त में कुछ चाल बन सकती है अन्यथा तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। वर्तमान में नीचे वाले भाव है, इसलिए जरूरत का व्यापार करना चाहिए।
Tur: should purchase at the current level
New Delhi, 17 July (NNS): This year, there were around 51/52 lakh metric tonnes of rabi and kharif crop has been arriving which was almost 34/35 lakh metric tonnes during the previous year. Only the kharif crop has been lying in all-round markets on seeing the higher production. The sale of its dal seems unfavourable because the stock of pea has been selling at the sluggish rates. Almost 38/40 percent of the stock has been mixing rapidly which is being selling at the eastern parts of the country, in these circumstances, the stock was selling at Rs 6550 per quintal, now, there is no possibility of uptrend in the prices during the coming days.
तुवर-इन भावों में खरीदिये
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) तुवर का उत्पादन इस बार रबी व खरीफ सीजन को मिलाकर 51-52 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ है, जो गत वर्ष 34-35 लाख मीट्रिक टन रह गया था। उत्पादन अधिक होने से चारों तरफ मंडियों में अभी खरीफ सीजन की ही तुवर पड़ी हुई है। दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है, क्योंकि मटर काफी भी सस्ती बिक रही है। इसकी मिक्सिंग धड़ल्ले से 38-40 प्रतिशत हो रही है, जो पूर्वीभारत में जाकर बिक रही है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए इस समय जो 6550 रुपए बिक रही है, इसमें ज्यादा बढ़ने की गुंजाइश नहीं है।
Gram desi: may increase by Rs 500 after the correction
New Delhi, 17 July (NNS): The trade of gram desi reported to be high in all the states like UP, Rajasthan, MP, Delhi, Punjab and Haryana, due to this reason, the prices of gram desi went up by Rs 400 to Rs 6100 per quintal owing to the lack of stock in the markets. Here, the traders are selling the stock of gram dal after mixing besan and its dal in the neighbouring markets of Delhi and the mills of outside Delhi are directly mixing the pea dal in gram dal. Apart from this, besan also reported to be adulterated, due to this reason, the prices have not showed uptrend as expectedly after the uptrend in the prices during the previous days. The big traders of dal and besan are purchasing the pure stock, due to this, the market may rose by Rs 500 per quintal due to the shortage of the stock.
देसी चना-करेक्शन के बाद 500 बढ़ेगा
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) यूपी, राजस्थान, एमपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सभी राज्यों में व्यापार चालू सप्ताह में बढ़िया रहा है। यही कारण है स्टॉक मंडियों में नहीं होने से देसी चने में नीचे के भाव से 400 रुपए की बढ़त पर 6100 रुपए का व्यापार हो गया है। इधर मटर दाल, चने के बेसन व दाल में भी मिक्स करके दिल्ली से दूर दराज की मंडियों में कारोबारी बेचने लगे हैं तथा दिल्ली से बाहर की मिलें सीधे चने दाल में भी, मटर की दाल मिला देते हैं। बेसन में तो मिल ही रहा है। यही कारण है कि बाजार पिछले दिनों की तेजी के बाद जितना बढ़ना चाहिए, उतना नहीं बढ़ पा रहा है। बढ़िया बेसन और दाल के व्यापारी, प्योर माल ही खरीद रहे हैं, जिससे शॉर्टेज में बाजार 500 रुपए और बढ़ सकता है।
Rajma chitra: will likely to remain high
New Delhi, 17 July (NNS): The prices of rajma chitra showed uptrend from the last one week. Its prices rose by Rs 3/4 per kg from the lower level. Now, the crop will likely to arrive after a long time and the stock has not been available as per the consumption, due to this reason, the prices may improve by Rs 10 per kg because of the increased demand. Therefore, it is profitable to store the stock at the current level and the stock should not be sell at the sluggish rates during the coming days.
राजमां चित्रा- अभी तेजी कायम रहेगी
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) राजमां चित्रा में पिछले चालू सप्ताह के अंतराल काफी तेजी आ गई है। नीचे के भाव से 3/4 रुपए प्रति किलो तेजी आ चुकी है। अभी नया माल आने में लंबा समय बाकी है, उससे पहले खपत के अनुरूप माल नहीं है, इसलिए कभी भी ग्राहकी निकलने पर 10 रुपए किलो की तेजी कुछ भी नहीं है। अत: वर्तमान भाव में माल हाथ में रहना जरूरी है तथा घटाकर बिकवाली नहीं करना चाहिए।
Gram kabuli: may show uptrend
New Delhi, 17 July (NNS): There is a lack of rupee in the markets and the traders are facing problems for the storage of the stock of gram kabuli after including freight cost, but no new domestic crop will likely to arrive in the near future and the stock has not been available at the sluggish rates in the international markets, due to this reason, the market showed uptrend. Here, the stock of Maharashtra also being traded at Rs 70/72 per kg and it was ruling at Rs 67/68 per kg in the previous week. It will be profitable during the near future. The stock of Karnataka also been selling out constantly in the markets.
काबुली चना-अभी और तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 17 जुलाई (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजारों में रुपए की तंगी है तथा पिछले चार-पांच महीने से स्टाक किए गए। काबुली चने में ब्याज भाड़ा लगाकर व्यापारी वर्ग को तकलीफ ज़रूर हो रही है, लेकिन आगे घरेलू कोई फसल आने वाली नहीं है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी काबली चना, इससे नीचे भाव का मिलने वाला नहीं है। यही कारण है कि बाजार तेज होने लगा है। यहां महाराष्ट्र के माल 70/72 रुपए प्रति किलो के बीच बिकने लगे हैं, पिछले सप्ताह 67/68 रुपए बिका था। इसमें आगे चलकर भरपूर लाभ मिलने वाला है। कर्नाटक के माल भी धीरे-धीरे काफी कट गए हैं।
