New Delhi, 02 July (NNS): the production of pea reported to be sluggish, due to this, there is all-round shortage of pea. The new crop has been arrived before 3 months and the supply of pea has already been over in lalitpur and Jhansi along with other markets. Reality is that this year, there is a lack of pea stock at the Indian ports and the rupee seems weak against the American dollar, due to this, the import reported to be high from Canada as compared to the previous year, due to this reason, the demand of desi pea showed uptrend and the stored stock has been selling out at the lower level constantly, but it has been selling at the higher prices. Today, it is ruling at Rs 3950/4000 per quintal, in the circumstances, the stock of pea has being selling at Rs 4300 per quintal and it’s prices may increase during the near future.

मटर-वर्तमान भाव में मजूरी मिलेगी

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) मटर का उत्पादन कम होने से चौतरफा माल की कमी बनी हुई है। नई फसल आए मुश्किल से 3 महीने हुए हैं तथा ललितपुर झांसी सहित अन्य मंडियों में आपूर्ति पूरी तरह से टूट गई है। वास्तविकता यह है कि इस बार भारतीय बंदरगाहों पर भी मटर का स्टाक ज्यादा नहीं है तथा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने से कनाडा से आयात पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी महंगा हो गया है। यही कारण है कि देसी मटर की कदर बढ़ने लगी है तथा जो कई वर्षों से स्टॉक में पड़े माल मंदे में भी नहीं बिक रहे थे, उसके बिकवाली बढ़ाकर आ रही हैं। आज की तारीख में हाजिर व्यापार 3950/4000 रुपए से कम में नहीं हो रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए यहां जो 4300 रुपए की मटर बिक रही है, इसमें आने वाले समय में अच्छी तेजी की संभावना दिखाई दे रही है।

Wheat: weak arrival pressure in the market

New Delhi, 02 July (NNS): the supply of wheat showed down fall in the markets, due to this reason, here, the prices of wheat for mill quality has been selling at Rs 2750/2770 per quintal. Huge amount of stock has been selling out in the government and nongovn mental godowns during the previous month. The government has procured the stock more than the target. The weather seems and favourable in the chhindwara line of Madhya Pradesh during the previous days, but the gross production reported to be around 1202 lakh metric tonnes, in this situation, the market may not show more increment in the prices during the coming days.

गेहूं- मंडियों में प्रेशर घटा

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) गेहूं की आपूर्ति मंडियों में घट गई है, जिस कारण यहां गेहूं मिल क्वालिटी 50 रुपए और बढ़कर 2800/2820 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है। पिछले माह तक सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में गेहूं जा चुका है। सरकारी खरीद, लक्ष्य से अधिक हो चुकी है। पिछले दिनों मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा लाइन में कुछ मौसम खराब हुआ था, लेकिन सकल उत्पादन 1202 लाख मीट्रिक टन का रिकॉर्ड स्तर पर हुआ है, लेकिन साउथ के लिए माल जाने एवं रोलर फ्लोर मिलों की प्रतिस्पर्धात्मक लिवाली से 50 रुपए और बढ़ सकता है।

Fine rice: will likely to remain high

New Delhi, 02 July (NNS): the buying of fine rice seems constant from the exporters but the stock has not been available at the current prices, due to this, the market showed strong Trend. Here, the stock of rice Sela 1718 has been selling at Rs 8700/8800 per quintal. Similarly, the stock of rice sella 1509 has been quoting at Rs 8500/8550 per quintal. Recently, the prices went up by Rs 400/500 per quintal because the exporters are purchasing the stock constantly. On the other hand, the supply of paddy has already been over in the markets and the prices of stored stock also increased by Rs 100/150 per quintal, due to this reason, the milling crisis in the rice mills have been ruling at the higher level. Therefore, it is expected that the market may increase in future. Here, the export demand in bold rice reported to be good, the stock of illegal stock showed uptrend despite the selling of the stock at the lower level.

बारीक चावल-आगे तेजी कायम रहेगी

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) बारीक चावल में निर्यातकों की लिवाली चल रही है, लेकिन माल नहीं मिलने से अकड़ बरकरार हैं। यहां 200/300 रुपए और बढ़कर चावल 1718 सेला 9000/9100 रुपए बिक गया है, चावल 1509 सेला के भाव भी 8700/8800 रुपए तक बोलने लगे हैं। हाल ही में 700/800 रुपए बाजार ऊपर हो गए हैं, क्योंकि निर्यातकों द्वारा लिवाली खरीद की जा रही है। दूसरी ओर मंडियों में धान की आपूर्ति समाप्त हो गई है, स्टाक के माल हाल ही में 700/750 रुपए प्रति कुंतल बढ़ाकर बोलने लगे हैं, जिस कारण राइस मिलों में मिलिंग पड़ता काफी महंगा हो गया है। अत: बाजार अभी और बढ़ सकता है। इधर मोटे चावल में निर्यात मांग बढ़िया चल रही है, लेकिन हेरा फेरी का चावल सस्ते भाव में बिकने के बावजूद बढ़ गए हैं।

Maize: lack of arrival pressure

New Delhi, 02 July (NNS): The arrival pressure of maize showed downfall in Bihar, due to this, recently, the prices of maize slipped by Rs 100 to Rs 2150/2200 per quintal at the rack points of Khagadiya, Begusarai and Gulab Bagh line. Now, the companies of UP are doing competitive buying in the markets, on seeing this, there is no possibility of increment in the prives. The production of maize reported to be around 6/7 lakh metric tonnes in the current season. In Bihar, the production of maize reported to be around 90 lakh metric tonnes during the previous year, but this year, the production is almost 82/83 lakh metric tonnes. In Haryana and Punjab reach, the prices of maize have been quoting up by Rs 50/75 per quintal and it is profitable to purchase the stock at the current level.

मक्की-नये माल का दबाव घटा

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) बिहार में मक्की की आवक काफी घट गई है, जिससे हाल ही में 100 रुपए घटकर 2150/2200 रुपए प्रति क्विटल खगड़िया बेगूसराय गुलाब बाग लाइन में भाव रैक पॉइंट पर हो गए हैं। अब बड़ी कंपनियां यूपी की मंडियों में प्रतिस्पर्धात्मक खरीद करने लगी हैं, इसे देखते हुए और तेजी की संभावना प्रबल दिखाई दे रही है। चालू सीजन में मक्की का उत्पादन 6-7 लाख मीट्रिक टन घटना की संभावना बन गई है। गत वर्ष मक्की का उत्पादन बिहार में 90 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ था, जो इस बार 82-83 लाख मीट्रिक टन से नीचे रह जाने का अनुमान आ रहा है। हरियाणा पंजाब पहुंच में भी 50/75 रुपए बाजार बढ़ाकर भाव बोलने लगे हैं, आगे इन भावों में खरीद करने पर लाभ मिलने की संभावना है।

Millet: no downfall at the current level

New Delhi, 02 July (NNS): The prices of millet remained stable at the same level, but the production reduced by 37 percent in the markets as compared to the same period of the previous year, due to this reason, the prices of millet may increase anytime. We believe that the trade gets affected owing to the downfall in the prices during the last some days, but the prices remained stable at Rs 2100/2125 per quintal because there is no possibility of more increment in the prices during the coming days.

बाजरा-वर्तमान भाव में नहीं घटेगा

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) बाजरे में ठहराव बना हुआ है, लेकिन मंडियों में स्टाक इस बार गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 37 प्रतिशत कम है, जिस कारण देर सवेर अच्छी तेजी मिलने की संभावना है। हम मानते हैं कि कुछ दिन अभी मक्की मंदी रहने से इसका व्यापार प्रभावित रहेगा, लेकिन 2100/2125 रुपए प्रति क्विंटल की मंडियां भरपूर लाभ दे जाएगी, क्योंकि निकट में कोई बाजरा आने वाला नहीं है।

Masoor: no more downfall

New Delhi, 02 July (NNS): The crop of masoor has already been sold out in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal, BeenaGanj and Ashoka Nagar line. Now, the stock of Canada has been ruling at the higher level. The dollar showed strong Trend against the Indian rupee, but there, the prices reported to be at the higher level, due to this reason, here, in Bilti, the prices of masoor reduced by Rs 100 to Rs 6670/6700 per quintal. The arrivals of the stock showed downfall in the markets, on seeing this, there is no possibility of more increment in the prices during the coming days.

मसूर-अभी मंदा बिल्कुल नहीं

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) मसूर की फसल मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल बीनागंज एवं अशोकनगर लाइन में आकर निपट चुकी है। अब कनाडा के माल भी महंगे आ रहे हैं। डॉलर कुछ मजबूत हुआ है, लेकिन वहां भाव बढ़ गए हैं। जिस कारण बिल्टी में मसूर सौ रुपए और घटकर 6680/6700 रुपए प्रति कुंतल रह गई। मंडियों में आवक टूट गई है, इसे देखते हुए इसमें तेजी की संभावना दिखाई दे रहा है।

Urad: shortage of stock in the markets

New Delhi, 02 July (NNS): The import prices of urad reported to be at the higher level. Here, the prices of urad gained by Rs 100 which stood FAQ at Rs 8500 and SQ at Rs 9400 per quintal respectively due to the shortage of the stock in the mills. The sowing seems weak in the markets of UP, MP and Maharashtra in the near future because the monsoon seems delayed. The water has been available at the higher level to the farmers as the diesel prices showed uptrend, due to this, the kharif crop reported to be at the higher level due to the higher sowing prices. On the other hand, the upcountry demand of dhoya and chilka showed uptrend, in these circumstances, the market may increase during the coming days.

उड़द-बाजार में माल की कमी

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) उड़द का आयात पड़ता महंगा हो गया है, इधर दाल मिलों में माल काफी कम होने से बाजार 100 रुपए और बढ़ कर उड़द एफ ए क्यू 8500 एवं एसक्यू के 9400 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। निकट में यूपी एमपी महाराष्ट्र में उड़द बिजाई कम हुई है, क्योंकि मानसून लेट हो गया है। किसानों को पानी की कीमत, महंगे डीजल के चलते बढ़ गई है, जिससे सिंचाई महंगी से गर्मी वाली कम आई है। दूसरी ओर दाल धोया एवं छिलका की चालानी मांग काफी बढ़ गई है, इन परिस्थितियों में ठहरकर बाजार आगे और बढ़ जाएगा।

Moong: weak demand from China

New Delhi, 02 July (NNS): The crop of moong have been ruling at the higher level in all the markets of UP, Bihar, MP and Jharkhand. Presently, the prices seems available at the higher level in the mills of Narela, Najafgarh, Rai and Kundali. Whereas, it is being traded at Rs 7000/7800 per quintal as per the mills. The reality is that the China, but the export deals seems weak during the last fortnight. However, the sowing of moong has already been over in China during a decade and a half and the demand reported to be at the higher level in soybean and rajma Chitra. The domestic consumption of protein oriented food grains showed uptrend, due to this reason, there is a huge difference between inferior and superior quality stock. The best quality stock also reduced by Rs 200/300 per quintal and all-round quality of the crop seems good, due to this, both the medium and inferior quality stock will be available at the current level during the coming days.

मूंग-चीन की मांग घटी

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) मूंग की फसल यूपी बिहार मध्य प्रदेश झारखंड सभी उत्पादक राज्यों की चल रही है। फिलहाल यूपी के पड़ते नरेला नजफगढ़ राई कुंडली की मिलों में पड़ रहा है। वहीं माल यहां क्वालिटी के अनुसार 7000/7800 रुपए के बीच बिक रहा है। वास्तविकता यह है कि बढ़िया माल चाइना खरीद रहा था, लेकिन एक पखवाड़े से निर्यात सौदे कम हो रहे हैं। हालांकि पिछले डेढ़ दशक से चीन में मूंग की बिजाई लगभग समाप्त हो चुकी है तथा सोयाबीन एवं राजमां चित्रा पर वहां के किसानों का जोर ज्यादा है। यह भी बात सुनने में आ रहा है कि वहां प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों में मूंग की घरेलू खपत अधिक हो रही है, इस वजह से यहां बढ़िया एवं हल्के माल के भाव का अंतर बढ़ जाएगा। बढ़िया माल में 200/300 रुपए की अभी नरमी आ सकती है, घरेलू फसलें चौतरफा बहुत बढ़िया है, इसलिए मीडियम और हल्के माल मिलते रहेंगे।

Tur: may increase by Rs 300 per quintal

New Delhi, 02 July (NNS): There is a shortage of stock in the markets and the sale of tur showed improved trend, due to this, the traders are purchasing the stock at the current level and there is a lack of stock in the mills and the main thing is that there is a shortage of raw stock in the mills of Katni line because the arrivals of the stock seems weak in the Neemach line. Therefore, the prices of lemon tur ascended by Rs 400 to Rs 8100 per quintal during the last three days. The arrivalsnod the stock seems weak and the prices of lemon tur may rose to Rs 8500 per quintal.

तुवर-अभी 300 रुपए और बढ़ेगी

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) तुवर का स्टॉक किसी भी मंडी ज्यादा नहीं है, दाल की बिक्री सुधरने से मिल वाले वर्तमान भाव के लेमन तुवर की खरीद करने लगे हैं एवं दाल, मिलों में ज्यादा नहीं है तथा सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार कटनी लाइन की मिलों में भी कच्चे माल की कमी है, क्योंकि नीमच लाइन से माल कम आ रहा है। अत: ग्राहकी निकलते ही 3 दिन में 400 रुपए बढ़कर 8100 रुपए प्रति कुंतल लेमन तुवर हो गई हैं। मंडियों में माल कम आया है, आगे फिर लेमन का बाजार 8500 रुपए हो जाएगा।

Gram desi: selling of Dal at the higher level

New Delhi, 02 July (NNS): The all-round crop of gram desi has been selling out in the governmental and non-governmental organisations, but the gram desi of private sector has not been selling out in the market as the tender stock of  gram desi has been selling constantly in the markets. Notably, the production of Gram desi reported to be around 90/91 lakh metric tonnes. There is a lack of arrival in the markets, due to this reason, the gram desi of Australia has been selling out at the higher level of Rs 50/75 per quintal. Here, the prices of Gram Rajasthan in standing motor also spelling at Rs 5900/5925 per quintal, whereas, Dal has been selling out at Rs 6600 per quintal as per the quality. It is ruling at Rs 6750 per quintal, due to this reason, the Millers are purchasing less amount of stock. The stock of Australia has been available at the higher level, on seeing these circumstances, it’s crisis mein increase after the downfall in the sale from the government.

देसी चना- दाल की बिक्री बेपड़ता

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) देसी चने की चारों तरफ फसल आकर सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में जा चुकी है, लेकिन ने फिर द्वारा फिर से देशी चना टेंडर द्वारा बेचे जाने से प्राइवेट सेक्टर का चना बिकना बंद हो गया है। गौरतलब है कि इसका उत्पादन 90-91 लाख मीट्रिक टन रह जाने से किसी भी मंडी में माल का प्रेशर इस बार नहीं बन पा रहा है, इस वजह से ऑस्ट्रेलिया का चना 50/75 रुपए प्रति कुंतल ऊंचा बिक रहा है। यहां राजस्थानी चना 5900/5925 रुपए प्रति क्विंटल खड़ी मीटर में बिक रहा है, जबकि दाल 6600 रुपए प्रति कुंतल नीचे वाली क्वालिटी बिक रही है। इसका पड़ता कम से कम 6750 रुपए का पड़ रहा है, इसलिए दाल मिल वाले भी कम खरीद रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का चना पहले ही ऊंचे पड़ते का मिल रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए देसी चना जैसे ही सरकारी बिक्री सुस्त पड़ेगी, उछल जाएगा।

Rajma Chitra: no risk in the trade

New Delhi, 02 July (NNS): the sale of rajma Chitra reported to be unfavourable, due to this, the prices of rajma Chitra Indian Brazil has been selling and Rs 96/98 per kg. The reality is that recently, its prices slipped by Rs 3/4 per kg. The trade of China seems sluggish and it’s prices should downfall in the same ratio. We believe that the trade of rajma Chitra China reported to be weak because of its higher prices, but the prices of Indian Brazil showed downfall from the upper level, despite all this, the supply of rajma Chitra seems weak in the Barsi and Beed line, due to this reason, the prices of rajma Chitra may increase from the current level.

राजमां चित्रा- व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) राजमां चित्रा की बिक्री अनुकूल नहीं होने से इंडियन ब्राज़ील 96/98 रुपए प्रति किलो पर बिकवाल आ गए हैं। वास्तविकता यह है कि ऊपर के भाव से इसमें 3/4 रुपए किलो की गिरावट अभी हाल ही में आ चुकी है। चीन का विशेष व्यापार नहीं हो रहा है, उसमें भी इसी अनुपात में सुस्ती आ गई है। हम मानते हैं कि चीन में काफी ऊंचा भाव होने से उसका व्यापार कम हो रहा है, लेकिन इंडियन ब्राज़ील ऊपर के भाव से एक बार फिर घट गया है। इन सबके बावजूद भी बीड व बारसी लाइन में राजमां चित्रा की आपूर्ति पूरी तरह टूट गई है, इसलिए वर्तमान भाव में कभी भी छलांग लग जाएगा।

Gram Kabuli : traders are not selling the stock at the lower level

New Delhi, 02 July (NNS): the arrivals of Gram kabuli have already been over in the markets of Maharashtra Madhya Pradesh and Karnataka, but it is not been treated in any market, due to this reason, the prices of medium quality stock slipped to Rs 65/68 per kg. The inferior quality stock has been selling out at the lower level. There is a rumour in the markets that huge amount of Gram kabuli stock has been lying in the cold storages, due to this, here, the traders are not selling their stock at the higher level, but the prices may increase any time in future. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current rates.

काबुली चना- घटाकर बेचू नहीं

नई दिल्ली, 2 जुलाई (एनएनएस) महाराष्ट्र मध्य प्रदेश एवं कर्नाटक में काबुली चने की आवक पूरी समाप्त हो गई है, लेकिन किसी भी मंडी में खुलकर व्यापार नहीं हो रहा है, जिस कारण बाजार मीडियम माल के घटकर 65/68 रुपए प्रति किलो पर टिके हुए हैं। हल्के दाने का और नीचे बिक रहे हैं। बाजारों में चर्चा है कि कोल्ड स्टोरों में काबुली चना प्रचूर मात्रा में पड़ा हुआ है, इसलिए यहां के व्यापारी तेजी में नहीं थे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों की तरफ ध्यान देने पर वहां के भाव को देखकर बाजार में देर सवेर भारी तेजी का अंदेशा दिखाई दे रहा है। अत: इन भावों में माल खरीदना चाहिए।