New Delhi, 30 July (NNS): Both the local and upcountry demand of pea seems constant because of its weak prices. The prices seems favorable to the traders, due to this reason, the prices showed strong trend in the markets. Both the local and upcountry demand of pea seems good in the previous month, due to this, its prices rose by Rs 50/60 per quintal. The prices of pea have been ruling at the higher level at the Mundra port, due to this, here, the market showed uptrend. The pea which was selling at Rs 4250 per quintal, but now, it is ruling at Rs 4300 per quintal. Therefore, the market will likely to remain high during the coming days.
मटर- व्यापार में लाभ संभव
नई दिल्ली, 30 जुलाई (एनएनएस) मटर में लोकल एवं चालानी मांग अच्छी चल रही है, क्योंकि इसके भाव काफी नीचे थे। कारोबारियों को पड़ता लग रहा है। यही कारण है कि बाजार में मजबूती बनी हुई है। पिछले एक माह में लोकल एवं चालानी मांग बढ़िया होने से 50/60 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है, मुंदड़ा पोर्ट पर मटर के भाव बढ़ा कर किए जाने से यहां भी बाजार उछल गया है। मटर जो 4250 रुपए बिकी थी, उसके भाव 4300 रुपए हो गए हैं। अत: आगे भी बाजार तेज रहने वाला है।
Wheat: no trade of more downfall
New Delhi, 30 July (NNS): The supply of wheat showed downfall in all the states like UP, MP, Haryana, Rajasthan and Punjab from the previous some days because this year, huge amount of Haryana’s stock has already been sold out in the markets. The procurement’s target of wheat reported to be around 356/357 lakh metric tonnes and the selling seems weak from the farmers and the producing markets, due to this, its prices have been ruling at Rs 2830/2840 per quintal and no new crop will likely to arrive in the near future, due to this, the prices may not show more downfall during the near future, due to this, it is profitable to wait for some time for the selling of the stock during the coming days.
गेहूं- मंदे का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 30 जुलाई (एनएनएस) पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश यूपी हरियाणा राजस्थान पंजाब आदि सभी राज्यों में गेहूं की आपूर्ति घट गई है, क्योंकि किसानों का अधिकतर गेहूं इस बार बिक चुका है, सरकारी लक्ष्य से बढ़कर 356-357 लाख मीट्रिक टन खरीद हो गई है तथा अभी भी कच्ची मंडियों एवं किसानों की बिकवाली कम आ रही है, जिससे इसके भाव 2830/2840 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं तथा अभी हमने निकट भविष्य में मंदी बिल्कुल नहीं लग रही है, इसलिए यदि स्टाक के माल को बेचने हेतु कुछ इंतजार करना पड़ेगा।
Fine rice: will remain high
New Delhi, 30 July (NNS): The supply of paddy has already been over in the states of North India, due to this, the demand showed strong trend from the mills. The prices of fine rice rose by Rs 200 per quintal during the last 10/12 days due to the constant buying from the exporters and lack of stock, due to this reason, it is being traded at the higher level in the truck load as per the quality and the prices may increase after the correction from here because the crop of paddy gets affected due to the constant rainfall, in these circumstances, it is profitable to purchase all varieties of basmati stock at the current level.
बारीक चावल- तेजी कायम रहेगी
नई दिल्ली, 30 जुलाई (एनएनएस) उत्तर भारत के राज्यों में धान की आपूर्ति लगभग समाप्ति से स्टॉक के माल में राइस मिलों की पकड़ मज़बूत बनी हुई है। माल की कमी एवं निर्यातकों की लिवाली से पिछले 10-12 दिनों के अंतराल 200 रु प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है। जिस कारण चावल भी क्वालिटी अनुसार ट्रक लोड में बढ़ाकर व्यापार होने की खबर है, आगे भी यहां से थोड़ा करेक्शन के बाद फिर तेजी लग रही है, क्योंकि सीजन में बरसात से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ था, इन परिस्थितियों में वर्तमान भा व पर सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल की खरीद करनी चाहिए।
Maize: market will remain strong
New Delhi, 30 July (NNS): The season of maize has already been over in Bihar, due to this, there, it is being traded at Rs 2150/2250 per quintal. In Haryana and Punjab reach, the prices of dry maize of Bihar is being traded at Rs 2425 per quintal as per the moisture. Here, the supply of maize has already been over in Kasganj, Etah, Mainpuri, Unjhani, Pahasu and Behraich line of UP which is being traded at Rs 2100/2140 per quintal. The racks have already been over in the producting areas. Now, the other crop of MP remained stable at the same level, in these circumstances, it is profitable to purchase the stock of maize at the current level. Presently, the prices of maize gained by Rs 100 per quintal in the near future.
मक्की- बाजार तेज ही रहेगा
नई दिल्ली, 30 जुलाई (एनएनएस) बिहार की मक्की का सीजन समाप्त होने से वहां क्वालिटी के हिसाब से 2150/2250 रुपए प्रति कुंतल का व्यापार हो रहा है। बिहार की सूखी मक्की हरियाणा पंजाब पहुंच में 2425 रुपए बिक रही है तथा नमी वाली में प्रतिशतता के हिसाब से व्यापार हो रहा है। इधर यूपी के कासगंज एटा मैनपुरी उझानी पहासू बहराइच लाइन में भी मकई की आपूर्ति समाप्ति की ओर है, जो 2100/2140 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है। उक्त उत्पादक क्षेत्रों में रैक का व्यापार बंद हो गया है, अब एमपी की दूसरी फसल पर ध्यान टिका हुआ है, इन परिस्थितियों को देखते हुए अभी मक्की में हर भाव में खरीद करनी करनी चाहिए, वर्तमान के भाव से अभी 100 रुपए की फिर तेजी लग रही है।
Millet: no risk in the trade
New Delhi, 30 July (NNS): Currently, the sale of millet showed improved trend in the consuming industries because its consumption seems high in the consuming industries due to the increment in the prices of maize and wheat. Now, the all-round arrival pressure of millet seems weak. On the other hand, the arrivals of kharif crop reported to be weak and the kharif crop will likely to arrive after a long time, in these circumstances, the prices of millet is being traded at Rs 2200/2250 per quintal in Mauli and barwala reach. The prices will increase after some time and the arrivals of bold stock seems weak.
बाजरा- व्यापार में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 30 जुलाई (एनएनएस) बाजरे की बिक्री इस समय खपत वाली इंडस्ट्रीज में बढ़ गई है, क्योंकि मक्की गेहूं सब बढ़ने से उसकी खपत उद्योगों में बढ़ गई है। अब चारों तरफ गेहूं मक्की दबाव कम हो गया है। दूसरी ओर आई हुई गर्मी की फसल भी कम रही हैं तथा खरीफ की फसल आने में अभी काफी लंबा समय बाकी है, इन परिस्थितियों में जो बाजरा बढ़कर 2200/2250 रु प्रति कुंतल के बीच मौली बरवाला पहुंच में बिक रहा है, इसमें कुछ दिन ठहरने के बाद और लाभ मिलेगा, इसके अन्य मोटे अनाज इस बार कम आ रहे हैं।
Masoor: no possibility of more downfall
New Delhi, 30 July (NNS): This year, there is a shortage of 7/8 percent masoor stock in Canada, due to this, the prices reported to be sluggish. This year, the arrivals of the domestic crop reported to be weak because the sowing of masoor has been started reducing constantly, due to this reason, the prices of both seems high from the producing areas. Here, the stock of Canada at Rs 5900 and in Bilti, the prices of desi masoor 2.5 percent conditioned also selling at Rs 6750/6800 per quintal respectively. Therefore, there is no risk in the trade at the current level during the coming days.
मसूर- ज्यादा मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 30 जुलाई (एनएनएस) कनाडा में भी इस बार फसल में 7-8 प्रतिशत की कमी के बावजूद बाजारों में रुपए की तंगी होने से भाव सुस्त चल रहा है। घरेलू फसल इस बार भी कम आई है, क्योंकि छोटी मसूर की खेती धीरे-धीरे समाप्त होने लगी है। यही कारण है कि कनाडा एवं देसी दोनों ही मालों में उत्पादक क्षेत्रों से पड़ता नहीं है। यहां कनाडा के माल 5900 रुपए एवं देसी मसूर बिल्टी में 6750/6800 रुपए ढाई किलो कंडीशन की क्वालिटी अनुसार बिक रही है। अत: वर्तमान भाव में अब रिस्क नहीं दिखाई दे रहा है।
Urad: shortage of demand
New Delhi, 30 July (NNS): The running racks have already been sold out from Chennai. On the other hand, the prices have remained under pressure due to the weak sale of its dal. The importers are taking profit after selling the previous containers, due to this reason, the supply of the stock has been started decreasing in the pipeline. In Chennai, the prices have remained under pressure due to the continuous delivery during the last three to four days. The prices of urad FAQ and SQ remained stable at Rs 8375 and Rs 9850 per quintal respectively due to the improved demand from the mills. The prices of urad may not show more downfall because the new crop will likely to arrive after two and a half months and the consumption of dal dhoya and chilkamay increase for weddings, in these circumstances, it is profitable to trade at the current level during the coming days.
उड़द- ग्राहकी की भारी कमी
नई दिल्ली, 30 जुलाई (एनएनएस) चेन्नई से चले हुए रैक उड़द के सब निबट गए हैं। वहीं दाल की बिक्री कमजोर होने से बाजार दबा हुआ है। आयातक पहले के उतरे कंटेनरों को बेचकर मुनाफा खाने लगे हैं, इस वजह से पाइपलाइन में माल की आपूर्ति अब घटने लगी है। गत तीन-चार दिनों के अंतराल डिलीवरी मिलने से बाजार चेन्नई में काफी दब गए हैं। दाल मिलों की मांग सुधरने से एफएक्यू 8375 एवं एस क्यू 9850 रुपए प्रति क्विंटल हो गये हैं। आगे उड़द में और मंदा नहीं है, क्योंकि फसल आने ढाई महीने का समय बाकी है तथा दाल धोया एवं छिलका की खपत, शादियों हेतु बढ़ गयी है, इन परिस्थितियों में व्यापार करते रहना चाहिए।
Moong: government will purchase the stock at MSP
New Delhi, 30 July (NNS): The all-round arrival pressure of moong has been started increasing. On the other hand, the buying seems weak from China during the last two days, due to this, the prices of best quality stock will remain stable at the same level, despite this, the government has been purchasing the stock at the current level as the farmers are protesting in MP, due to this reason, today, its prices rose by Rs 100 to Rs 6200/8200 per quintal. Now, the new crop of moong will likely to arrive after a long time, due to this, there is no possibility of more downfall in the prices.
मूंग- एमएसपी पर सरकार और खरीदेगी
नई दिल्ली, 30 जुलाई (एनएनएस) मूंग की आवक चौतरफा बढ़ने लगी है। दूसरी ओर दो दिनों से चीन की भी लिवाली सुस्त होने से बढ़िया मालों के भाव भी ठहर गए हैं। इन सबके बावजूद मध्य प्रदेश में किसानों द्वारा प्रोटेस्ट किए जाने से फिर से सरकार मूंग की खरीद करने वाली है, इस वजह से आज 100 रुपए बढ़कर क्वालिटी अनुसार मूंग के भाव 6200/8200 रुपए प्रति कुंतल के बीच हो गए। अभी राजस्थान की मूंग को आने में लंबा समय बाकी है, इसलिए इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है। चीन लगातार बढ़िया माल कली वाली में है, इन परिस्थितियों में व्यापार करते रहना चाहिए। मध्य प्रदेश के खरगोन लाइन में भी ज्यादा सरकार नहीं खरीद पायी थी, उम्मीद अब जगी है।
Tur: prices may increase after the downfall
New Delhi, 30 July (NNS):This year, the crop of tur gets badly affected due to the constant rainfall in Maharashtra, MP and Karnataka, due to this, 86 percent of the crop has already been purchased by the mills of Katni line. The milling of the stock seems constant in the Jalgaon, Jalna and Akola of Maharashtra. There is a shortage of lemon tur, due to this, it is being available at Rs 8150 per quintal. We believe that there is a situation of uncertainty, but no new crop will likely to arrive in the near future and this year, the sowing reported to be weak in Maharashtra and Karnataka. In Chennai, it is being quoted at Rs 7850/7900 per quintal.
तुवर- घटने के बाद तेजी आएगी
नई दिल्ली, 30 जुलाई (एनएनएस) वास्तविकता यह है कि महाराष्ट्र मध्य प्रदेश एवं कर्नाटक में इस बार अधिक बरसात से तुवर की फसल कम आई है, जिसमें 86 प्रतिशत कटनी लाइन की दाल मिलों ने माल खरीद लिया है, महाराष्ट्र के माल जलगांव जालना एवं अकोला की दाल मिलों में मिलिंग हो रहा है। लेमन तुवर की शॉर्टेज में भाव 8100 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। हम मानते हैं कि सट्टेबाजी से अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है, लेकिन नई फसल कोई आने वाली नहीं है तथा बिजाई भी इस बार महाराष्ट्र कर्नाटक में कम बोल रहे हैं, इससे आगे चलकर बाजार तेज रहेगा। चेन्नई में 7750 रुपए बोलने लगे है।
Gram desi: no risk in the trade
New Delhi, 30 July (NNS):The supply of gram desi of Rajasthan seems unfavorable, but the quality of the seems inferior, due to this, the prices of gram desi remained stable at Rs 6225/6250 per quintal. The gram of Australia has already been sold out in the markets. The gross production and the import prices have been ruling at the higher level, on seeing this, the prices of gram desi will be profitable during the near future. This year, the gross production of gram desi is more than 90 lakh metric tonnes.
देसी चना-व्यापार में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 30 जुलाई (एनएनएस) राजस्थान के देसी चने की आपूर्ति समय के अनुकूल नहीं बढ़ पा रही है, लेकिन क्वालिटी काफी हल्की आने से उसके भाव 100 रुपए बढ़कर 6325/6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। ऑस्ट्रेलिया का चना निपट चुका है। सकल उत्पादन एवं आयात महंगे को देखते हुए वर्तमान भाव के चने में आगे चलकर भरपूर लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। इस बार भी सकल उत्पादन 90 लाख मैट्रिक टन से अधिक होने का अनुमान नहीं है, जबकि हमारी खपत 140 लाख मीट्रिक टन की है।
Rajma chitra: profitable after the downfall in the prices
New Delhi, 30 July (NNS): The unloading of rajma chitra Indian Brazil seems weak in the markets of North India along with Maharashtra, despite this, its prices gained by Rs 10/12 per kg during the previous days, after this, its prices have remained under pressure by Rs 4/5 per kg. Now, there is a lack of demand during the current week, due to this, the prices may show more downfall during the near future, but there is a lack of demand in rajma chitra because the arrivals of the crop seems delayed and the prices of old stock have been ruling at the higher level in the international markets. Therefore, the prices may gain by Rs 8/10 per kg in future after the increment in the demand.
राजमां चित्रा-और घटने के बाद लाभ प्राप्ति
नई दिल्ली, 30 जुलाई (एनएनएस) राजमां चित्रा इंडियन ब्राजील का स्टॉक महाराष्ट्र सहित उत्तर भारत की मंडियों में ज्यादा नहीं है। इन सब के बावजूद पिछले महीने 10-12 रुपए प्रति किलो की तेजी आने के बाद बाजार चार-पांच रुपए किलो दब गए हैं। अभी चालू सप्ताह में ग्राहकी का अभाव बना हुआ है, जिससे थोड़ा और मंदा लग रहा है, लेकिन घटने के बाद राजमां चित्रा का व्यापार फिर लाभ दे जाएगा, क्योंकि सभी फसलें आने में लेट हैं तथा पुराने मालों के भाव विदेशों में ऊंचे चल रहे हैं। अत: ग्राहकी निकलते ही इसमें फिर से 8/10 रुपए किलो की तेजी आ जाएगी।
Gram kabuli: will be profitable
New Delhi, 30 July (NNS): This year, the production of gram kabuli showed downfall. We believe that there is a lack of old stock in the markets, but the prices have been ruling at the higher level and almost 22/23 lakh metric tonnes of the crop has been arrived, whereas, the production was almost 31 lakh metric tonnes during the previous year, whereas, the export reported to be high because of its higher prices in the international markets, in these circumstances, the prices of gram kabuli will be profitable during the near future.
काबुली चना- लाभ का सौदा रहेगा
नई दिल्ली, 30 जुलाई (एनएनएस) काबुली चने के उत्पादन में इस बार पोल है। हम मानते हैं कि पुराना स्टॉक मंडियों में बचा हुआ है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने तथा आई हुई फसल 22-23 लाख मीट्रिक टन ही रह जाने के अनुमान आने लगे हैं, जबकि गत वर्ष 31 लाख मीट्रिक टन हुआ था, जबकि इस वर्ष निर्यात भी अच्छा हुआ है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव है। इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के काबुली चने में अच्छी तेजी दिखाई दे रही हैं।
