New Delhi, 16 September (NNS): The supply of pea has already been over in the Lalitpur and Jhansi line. The traders of Kanpur are selling the stored stock and there is a shortage of the stock. Here, the prices have been ruling at the higher level from the markets of MP. It is being quoted at Rs 4300/4350 per quintal at the Indian ports, due to this, the unfiltered stock also ruling at Rs 4700/4750 per quintal in Delhi. There is a shortage of the stock and the new crop will likely to arrive in the near future, due to this, the prices rose by Rs 500 per quintal during the coming days.

मटर-व्यापार में जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) मटर की आपूर्ति ललितपुर झांसी लाइन में पूरी तरह समाप्त हो गई है। कानपुर लाइन वाले स्टाक के माल बेच रहे हैं, वहां भी माल की कमी है। इधर मध्य प्रदेश की मंडियों से पड़ते नहीं लग रहे हैं। भारतीय बंदरगाहों पर 4300/4350 रुपए प्रति कुंतल भाव बोलने लगे हैं, जिससे उसके भाव दिल्ली में 4700/4750 रुपए थोक में बिना छना माल के हो गए हैं। माल की कमी एवं फसल में लंबा समय होने से इसमें 500 रुपए प्रति कुंतल की और तेजी लग रही है।

Wheat: no more downfall

New Delhi, 16 September (NNS):The production of wheat reported to be high and the old stock has been lying in the governmental and non-governmental godowns, despite this, both the domestic and the export demand seems constant, due to this, the prices of wheat rose by Rs 70/80 to Rs 2990/3000 per quintal, but the demand sees weak from the roller flour mills at the higher level, due to this, its prices eased by Rs 35/40 per quintal and the market will likely to remain weak for some days, but the trade should not be done at the lower level because the export has been opened at the current level and the shipments also seems high as compared to the foodgrain. Therefore, the market may increase after the correction.

गेहूं- ज्यादा मंदे का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) देश में गेहूं का उत्पादन ज्यादा हुआ है तथा पुराना स्टॉक भी सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में भरा पड़ा है, इन सबके बावजूद भी घरेलू एवं निर्यात मांग चलने से बाजार एक महीने में 70-80 रुपए बढ़कर 2990/3000 रुपए हो गया था, लेकिन बढ़े भाव में रोलर फ्लोर मिलों की मांग सुस्त रहने से 35/40 रुपए की गिरावट आ गई है तथा अभी और बाजार कुछ दिन सुस्त रहेगा, लेकिन ज्यादा मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए क्योंकि निर्यात खुला हुआ है तथा शिपमेंट भी अन्य खाद्यान्न की अपेक्षा इसके अधिक हो रहे हैं। अत: कुछ करेक्शन के बाद फिर तेजी आ जाएगी।

Fine rice: market may increase again

New Delhi, 16 September (NNS): Both the domestic and export deals of basmati rice have been improving, due to this, the prices gained by Rs 200 per quintal. Rice steam 1401 also ruling at Rs 9500/9600 per quintal. There is a shortage of all varieties of old rice and paddy, due to this, the market showed strong trend due to the improved demand from the mills at the lower level. In the markets of Haryana and Punjab, the stock of paddy 1509 has been selling out constantly. Apart from this, the exporters are dealing the stock as the market has been opened, due to this reason, the market showed improved trend. The old stock of paddy has already been sold out, due to this, there is no possibility of more downfall in the prices, but the prices of rice may increase. The prices of rice sela 1718 and steam 1401 also being traded from the exporters of Tarawadi and Karnal.

बारीक चावल-बाजार फिर बढ़ेगा

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) घरेलू एवं निर्यात सौदे बासमती चावल में सुधरने से 200 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई है। चावल 1401 स्टीम 9500/9600 रुपए पर पहुंच गया है। पुराने बासमती प्रजाति के धान एवं चावल का स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है, इसलिए नीचे भाव में धान की लिवाली राइस मिलों की सुधर जाने से बाजार  मजबूत बोल रहे हैं। हरियाणा पंजाब यूपी की मंडियों में 1509 धान की आपूर्ति होने लगी है। इसके अलावा हुर्मुज कंडीशन के अनुसार खुले होने से निर्यातक सौदे कर रहे हैं, इस वजह से बाजार कुछ सुधर गया है। पुराने धान समाप्त हो जाने से घटने की गुंजाइश नहीं है, बल्कि यहां से चावल कुछ और तेज हो सकता है। तरावड़ी एवं करनाल में निर्यातकों ने 1718 सेला तथा 1401 स्टीम का अच्छा व्यापार किया है।

Maize: no possibility to increase

New Delhi, 16 September (NNS): The stored stock of maize has been started selling out constant in the producing markets Khagadiya, Begusarai, Mansi, Jamaalpur, Gugudi, Darbhanga, Gulab bagh and Purnia of Bihar. The arrivals of the stock reported to be negligible in Kasganj, Unjhani, Kannauj, Etah line of UP, whereas, the buying seems weak from the rackers. In the current week, its prices declined by Rs 45/50 per quintal during the last 2/3 days owing to the increment of the stock at the lower level. The stock is being available at Rs 2300/2310 per quintal in UP, Farukkhabad and Kasganj line, but the availability of the stock seems weak. The reality is that the prices slipped by Rs 100 per quintal from the last one month and the prices decrease by Rs 50/75 per quintal. The consumption seems high in the ethanol companies from the lower level.

मक्की-अभी तेजी की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी जमालपुर गुगड़ी दरभंगा गुलाब बाग पूर्णिया आदि उत्पादक मंडियों में मक्की स्टाक के माल निकलने लगी है, यूपी के कासगंज उझानी कन्नौज एटा लाइन में मक्की की आपूर्ति नगण्य रह गई है, वहीं रैक वालों की लिवाली ठंडी पड़ गई है। एक सप्ताह में घटे भाव में स्टॉक के माल निकलने से 2-3 दिन के अंतराल 45/50 रुपए प्रति क्विंटल की मंदे लिए व्यापार होने की खबर है। यूपी फर्रुखाबाद कासगंज लाइन में रैक पॉइंट पर बढ़ाकर 2300/2310 रुपए में माल मांगने लगे हैं, लेकिन उपलब्धि नहीं हो रही है। वास्तविकता यह है कि पिछले एक माह में उपर के भाव से 100 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट आ गई है तथा आगे 50/75 रुपए की फिर मंदी लग रही है। अभी सरकार द्वारा चावल की नीचे भाव होने से मक्की की खपत एथेनॉल कंपनी में भी ज्यादा रहेगी।

Millet: increment in the arrival pressure

New Delhi, 16 September (NNS): The new crop of millet has been started arriving and the arrivals seem constant in the Bharatpur line. In Mauli and Barwala reach, millet is being traded at Rs 2275/2300 per quintal because of the increment in the arrival pressure. The old stock has already been over and the market may not show more downfall after the increment in the stored stock, due to this, the prices may decrease gradually. This year, the farmers have sown huge amount of stock, due to this reason, there is a lack of arrival pressure in the markets. Most of the stock has been selling out in the local foodgrains. However, the new crop has been started arriving from the current level, due to this, the market may decrease. We believe that the prices maize have been ruling at the higher level, due to this, the consumption may increase and the crop of millet reported to good in Rajastjhan, Haryana and Western UP.  The prices may increase due to the constant rainfall and the prices may show increment in the near future.

बाजरा-आवक का दबाव बढ़ने लगा

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) बाजरे की फसल रेवाड़ी पटौदी लाइन में आ चुकी है, भरतपुर लाइन में भी आवक हो रही है। आवक का दबाव बढ़ने से मौली बरवाला पहुंच में बाजरा 2275/2300 रुपए प्रति कुंतल बिकने लगा है। पुराना माल समाप्त हो गया है, स्टॉक के माल निकलने पर तथा बाजरे में गिरावट आने से अभी और घटना क असर दिखाई दे रहे हैं इसलिए बाजरे धीरे-धीरे गिरावट आएगी। किसानों ने इस बार बिजाई अधिक किया था, जिस कारण मंडियों में इस बार प्रेशर बढ़िया है। अधिकतर माल लोकल खाद्यान्नों में जा रहा है। हालांकि चालू माह से इसकी फसल आ रही है, इसलिए आगे और मंदा आएगा। हम मानते हैं कि मकई के बाजार काफी ऊंचे हो गए  हैं, इससे बाजरे की खपत बढ़ गई है तथापि बरसात कम होने से राजस्थान हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बाजरे की फसल बहुत बढ़िया देखी जा रही है। लगातार बरसात नहीं हुई, इसलिए उत्पादन में भारी वृद्धि की संभावना है तथा तेजी दिमाग से निकाल देना चाहिए।

Masoor: no risk in the trade at the current level

New Delhi, 16 September (NNS): The production of masoor reported to be weak, but the stock of Canada has been selling out at the lower level, due to this, the prices have not showed uptrend. The prices gained by Rs 100 per quintal during the last one week and the market may jump by Rs 100 per quintal. Now, the prices of 2.5 kg conditioned also strengthened at Rs 6900 per quintal, but there is no risk in the trade. Apart from this, the production of masoor remained only one four. Therefore, the raw stock reaches to Rs 80/82 per kg and there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

मसूर-वर्तमान भाव में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) मसूर का उत्पादन कम जरूर हुआ है, लेकिन कनाडा के माल काफी नीचे बिक रहे हैं, इसलिए तेजी नहीं टिक पा रही है। पिछले सप्ताह के अंतराल 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार हुआ है तथा अभी आगे चलकर 100 रुपए बाजार और बढ़ सकते हैं। इस समय ढाई किलो कंडीशन का माल 6900 रुपए नीचे में बिककर आज खुलते बाजार कुछ मजबूत बोलने लगे है, लेकिन अब रिस्क नहीं है। इसके अलावा छोटी मसूर का उत्पादन एक चौथाई रह गया है। अत: जल्दी 80/82 रुपए प्रति किलो को कच्चा माल घटने की गुंजाइश नहीं है।

Urad: prices may gain by Rs 100 per quintal after the correction

New Delhi, 16 September (NNS): There is a lack of rupee in the markets, due to this, the local and upcountry demand of dal dhoya and chilka seems unfavourable, despite this, there is a shortage of stock in Chennai and the prices of urad have been ruling at the higher level, due to this, the prices of urad  SQ quality remained at Rs 9600 per quintal. Today, the stock is being available at the higher level from Chennai. The illegal containers have already been sold out in the markets and some containers will unload soon,but the prices have been ruling at the higher level, due to this reason, the market showed uptrend and it may increase by Rs 300 per quintal. Therefore, the trade should be done at the current level. The stock of urad FAQ also selling at Rs 8925 per quintal.

उड़द-करेक्शन के बाद 100 रुपए संभव

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) बाजारों में रुपए की भारी तंगी होने से दाल धोया एवं छिलका की लोकल तथा चालानी मांग अनुकूल नहीं थी, इन सब के बावजूद भी चेन्नई में ज्यादा माल नहीं है तथा हाजिर शिपमेंट का व्यापार करने पर उड़द यहां आकर काफी महंगी पड़ रही है, इसलिए टूटकर 9600 रुपए एसक्यू क्वालिटी रह गया है। आज की तारीख में चेन्नई से माल मंगाने पर ऊंचे पड़ते का मिल रहा है। पिछले दिनों के आए कंटेनर एक बिक गए हैं तथा कुछ और उतरने वाले हैं, लेकिन ऊंचे पड़ते थे, इसलिए बाजार बढ़ा हुआ है, इसमें आगे चलकर 300 रुपए की और तेजी आ जाएगी। अत: वर्तमान भाव में खुलकर व्यापार करना चाहिए। उड़द एफ ए क्यू 8925 रुपए बिक रही है।

Moong: prices may decrease after some time

New Delhi, 16 September (NNS): Although, the sowing of moong seems good amid constant rainfall, due to this, it reported to be good in Rajasthan, Maharashtra, Karnataka and Andhra Pradesh. Huge amount of kharif crop has been lying in the government and the private godowns of UP, Bihar, Jharkhand and MP, despite all this, the export demand seems constant from China, due to this, the best quality stock has been selling out in the markets. Here, the best quality stock also quoting at Rs 8200/8300 per quintal. The inferior quality stock of tender also selling at Rs 6600/7300 per quintal, whereas, the new stock of UP, Jharkhand and MP also ruling at Rs 7400/7800 per quintal. On seeing the domestic and export consumption, there is a lack of arrival pressure of the new stock.

मूंग-ज्यादा मंदा ठहर कर आएगा

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) यद्यपि मूंग की बिजाई अच्छी बरसात होने से राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक आंध्र प्रदेश में अच्छी हुई है। गर्मी वाली मूंग भी यूपी बिहार झारखंड मध्य प्रदेश प्राइवेट व सरकारी गोदामों में प्रचुर मात्रा में है, इन सब के बावजूद भी चीन की निरंतर रुक रुक कर निर्यात मांग बनी रहने से बढ़िया माल  बिकता जा रहा है। यहां बढ़िया 8200/8300 रुपए प्रति कुंतल बोलने लगे हैं। हल्के माल टेंडर वाले 6600/7300 रुपए के बीच बिक रहे हैं, जबकि यूपी झारखंड मध्य प्रदेश के नए माल 7400/7800 रुपए के बीच बिक रहे हैं। आगे भी घरेलू और निर्यात खपत को देखते हुए नया माल का दबाव बनने पर ही लग रहा है।

Tur: will be profitable from here

New Delhi, 16 September (NNS): There is a lack of arrival pressure in all the markets like Mumbai, Chennai, Kanpur, Neemuch, Katni and Delhi due to the downfall in the production. The stock of kharif and rabi season has going out for the storage, due to this reason, here, the prices of tur rose from Rs 8500 to Rs 8600 per quintal, due to this, the market may increase after the increment in the demand. Now, the sale of its dal seems unfavourable. Now, around 3/4 kg of the stock is being available at Rs 50 per kg and the almost 4/5 kg of potato has been available in Ghaziabad and Shahdra and the green vegetables have been available at the higher level, on seeing this, the prices of tur and dal may increase, but the prices will increase after some time during the near future.

तुवर-यहां से लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) तुवर का उत्पादन कम होने से मुंबई चेन्नई कानपुर नीमच कटनी दिल्ली सहित किसी भी मंडी में माल का प्रेशर नहीं बन पा रहा है। खरीफ एवं रबी दोनों ही सीजन की तुवर आकर, स्टॉक में जा चुकी है। यही कारण है कि यहां बाजार चालू सप्ताह में 8500 से बढ़कर 8600 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। आज की तारीख में रंगून से हाजिर शिपमेंट के सौदे करने पर यहां आकर 200 रुपए ऊंचा पड़ रहा है, इसलिए थोड़ी सी ग्राहकी निकलते ही बाजार उछल जाने की संभावना है। अभी दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है। आलू अधिकतर कॉलोनी में 50 रुपए का 3-4 किलो मिल रहा है, गाजियाबाद शाहदरा में छोटा आलू 4-5 किलो भी मिल रहा है, हरी सब्जियां महंगी मिल रही हैं। इसे देखते हुए बाजार तुवर व दाल में तेजी तो आएगी, लेकिन लंबी तेजी में थोड़ा समय लगेगा।

Gram desi: no risk in the trade

New Delhi, 16 September (NNS): The demand of gram desi seems unfavourable from the mills and the stored stock has already been over and the new stock has been selling out constantly in the markets and the prices have not showed uptrend. The  prices of gram Rajasthan slipped by Rs 100 to Rs 6550 per quintal during the last two days during the last two days. This year, both the quality and the quantity seems unfavourable and the best quality gram has not been available to the mills. The new deals of Australia seems weak in the spot markets because there, its prices gained to $680/690 per tonne. There, the sowing reported to be weak because of the loss in the previous season. The supply of gram showed downfall in all the states of Rajasthan, MP, Maharashtra, Andhra Pradesh and Karnataka, in these circumstances, the trade of gram desi will be profitable at the current level.

देसी चना-व्यापार में कोई रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) देसी चना, दाल मिलों की मांग अनुकूल नहीं होने तथा स्टॉक का व्यापार समाप्त हो जाने से, जो आ रहा है, वह बिकता जा रहा है तथा तेजी नहीं बन पा रही है। पिछले चालू सप्ताह में राजस्थानी माल की बिकवाली से 100 रुपए घटकर 2 दिनों के अंतराल बाजार 6550 रुपए प्रति कुंतल के आसपास रह गया है। इस बार क्वालिटी एवं क्वांटिटी दोनों ही अनुकूल नहीं है, बढ़िया क्वालिटी का चना, दाल मिलों को नहीं मिल रहा है, नए सौदे ऑस्ट्रेलिया के  हाजिर में कम हो रहे हैं, क्योंकि वहां बढ़कर 680-690 डॉलर प्रति टन भाव हो गए हैं। वहां बिजाई भी इस बार घटने की खबरें आ रही हैं, क्योंकि वहां पर किसानों को बीते सीजन में लाभ नहीं मिल पाया है। राजस्थान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश कर्नाटक सभी राज्यों में चने की आपूर्ति टूट गई है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के देसी चने में आगे चलकर लाभ मिल जाएगा।

Rajma chitra: possibility to increase after the increment

New Delhi, 16 September (NNS): Huge amount of rajma chitra stock has already been sold out in the cold storages of Barsi and the Beed line. In Pune and Satara line, its prices have been ruling at Rs 85/86 per kg. The new deals of September and October shipments have been done at $1280/1300 per tonne, due to this there, its prices have been ruling at the higher level. The stock which was unloading during the previous month, despite this, the traders are demanding inferior quality stock. On the other hand, the stock of Indian brazil has been lying to the prickers which is selling out in the packing. Here, it is ruling at Rs 108/110 per kg as per the quality. The best quality selected stock also ruling at Rs 112/113 per kg. The stock of china also selling at Rs 116/120 per kg. Therefore, the trade of Indian Brazil will be profitable at the current level.

राजमां चित्रा-ग्राहकी निकलने पर तेजी संभव

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा बारसी एवं बीड लाइन का कोल्ड स्टोरों में लगभग निबट चुका है। पुणे सतारा हवाई हटाओ में की लाइन में 85/86 रुपए प्रति किलो नये माल के भाव चल रहे हैं। चीन में नए सौदे सितंबर-अक्टूबर शिपमेंट के 1280-1300 डॉलर प्रति टन भाव खुले हैं, जिससे वहां का आयात काफी महंगा हो गया है, जो पुराने पिछले महीने के उतरे हुए हैं, वह भी कारोबारी हल्का के बावजूद मांग रहे हैं। दूसरी ओर इंडियन ब्राज़ील चुगाई वालों के पास मजबूत हाथों में पड़ा हुआ है, जो पैकिंग में बिक रहा है। यहां क्वालिटी के अनुसार 108/110 रुपए प्रति किलो के बीच व्यापार हो रहा है, बढ़िया सिलेक्टेड कच्चा माल 112/113 रुपए भी बोल रहे हैं। चीन 116/120 रुपए बिक रहा है। अत: वर्तमान भाव में इंडियन ब्राजील में बाजार और लाभ दे जाएगा।

Gram kabuli: possibility to increase gradually

New Delhi, 16 September (NNS): The old stock of gram kabuli has been lying in the cold storages, despite all this, the prices have been ruling at the higher level in the international market, due to this reason, the prices may not show more downfall at the current level. Now, the unfiltered medium quality stock of Maharashtra also selling at Rs 6800/7300 per quintal and the best quality bold stock also ruling at Rs 95/100 per kg. The bold stock also being available at Rs 62/65 per kg. These prices are of inferior quality and its trade will be profitable during the coming days.

काबुली चना-धीरे-धीरे और तेजी

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि काबुली चने का पुराना स्टाक कोल्ड स्टोरों में पड़ा हुआ है, इन सब के बावजूद भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से वर्तमान भाव के काबुली चने में घटने की अब बिल्कुल गुंजाइश नहीं है। इस समय महाराष्ट्र का मीडियम माल 6800/7300 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिना छना हुआ बिक रहा है, बढ़िया मोटे सिलेक्टेड माल भी 95/100 रुपए के बीच बिक रहे हैं, ज्यादा छोटे दाने के माल 62-65 रुपए बिक रहे हैं। यह सब भाव बॉटम वाले हैं। आगे इसमें भरपूर लाभ मिलने की उम्मीद है।