New Delhi, 18 March (NNS): We believe that the stock of pea has been lying at the Indian ports, but the new crop has been ruling in the markets from September-October from the international markets, despite this, the consumption of pea increased by four times as compared to the other pulses, due to this, the pea of Russia and Canada has been selling at Rs 650 and Rs 3750 per quintal respectively and there is no risk in it, in these circumstances, the pea which is being traded at Rs 4000/4050 per quintal at the current level, its trade will be profitable during the near future.
मटर-मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस) हम मानते हैं कि मटर का स्टॉक भारतीय बंदरगाहों पर भी कुछ पड़ा हुआ है, लेकिन नयी फसल भी विदेशों की सितंबर-अक्टूबर से चल रही है, इन सब के बावजूद भी मटर की खपत अन्य दालों से चार गुनी हो जाने से वर्तमान भाव में जो मटर रूस की 3650 एवं कनाडा की 3750 रुपए बंदरगाहों पर बिक रही है, इसमें कोई जोखिम नहीं है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में यहां जो मटर 4000/4050 रुपए के आसपास बिक रही है, इसमें लाभ मिलने की संभावना है।
Wheat: downfall owing to arrivals of new stock
New Delhi, 18 March (NNS): The production of wheat expected to increase and the stock may procure at the minimum support price of Rs 2585 per quintal in the central pool. The demand from the roller flour mills have been started increasing at the lower level, due to this, the market showed strong trend. Here, the new wheat of mill quality also selling at Rs 2620/2625 per quintal, due to this, wheat is being traded at Rs 2650 per quintal. The market may not show uptrend on seeing the crop in the yields, but its prices may not reduce from Rs 2600 per quintal in the near future.
गेहूं-नये माल आने से मंदा
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने का अनुमान है तथा केंद्रीय पूल में खरीद भी 2585 रुपए प्रति कुंतल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होने वाला है। नीचे भाव पर रोलर फ्लोर मिलों की मांग निकलने से थोड़ा बाजार मजबूत हो गया है। यहां नया गेहूं मध्य प्रदेश का मिल क्वालिटी 2620/2625 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है, उसमें नमी है। इसलिए पुराना गेहूं 2650 रुपए पर मजबूत है। खेतों में फसल को देखते हुए बाजार तेज नहीं लग रहा है, लेकिन दिल्ली 2600 रुपए का घर तोड़ना भी मुश्किल लग रहा है।
Fine rice: prices will remain high after the correction
New Delhi, 18 March (NNS): This year, the production of paddy declined by 28/30 percent in all the states like UP, Haryana, Punjab, Rajasthan and MP. We believe that the export gets affected in Iran and America amid ongoing war, but the ways for other countries are open. Apart from this, the stock of Indian rice has been selling at the lower level, due to this, the deals are remaining to the exporters for February and march shipments, due to this reason, the prices of rice sela 1509 and sela 1718 fell down by Rs 200 to Rs 7300/7400 and Rs 7500/7700 per quintal respectively during the last two days because of the constant buying from the exporters. These deals were made for the sacks of goods. Here, rice steam 1401 also quoting at Rs 8200/8300 per quintal. The milling prices of paddy have been ruling at the higher level, on seeing this, the market will remain high during the coming days.
चावल बारीक-करेक्शन के बाद तेजी कायम
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस) धान का उत्पादन इस बार यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान तथा मध्य प्रदेश सभी राज्यों में 28-30 प्रतिशत कम हुआ है। हम मानते हैं कि ईरान से अमेरिका का तनाव चलने से वहां के लिए निर्यात प्रभावित हुआ है, लेकिन अन्य देशों के रास्ते खुले हुए हैं। भारतीय चावल सबसे सस्ता बिक रहा है, इसलिए निर्यातकों के पास फरवरी-मार्च शिपमेंट के काफी सौदे बाकी हैं। इस वजह से निर्यातकों की लिवाली से 2 दिन के अंतराल 200 रुपए घटकर 1509 सेला 7300/7400 रुपए एवं 1718 सेला चावल 7500/7700 प्रति कुंतल रह गया है। यह सौदे बोरियों के माल के हुए हैं। इधर 1401 स्टीम चावल 8200/8300 तक बोलने लगे हैं। धान से मिलिंग पड़ता महंगा है, इसे देखते हुए अभी बाजार और तेज हो जाएगा।
Maize: should purchase at the current level
New Delhi, 18 March (NNS): The arrival pressure of maize showed downfall in Chindwada, Linga, Multai and Shivni line of MP. There, almost 70 percent of all varieties of maize has already been gone in the ethanol companies. However, it is being traded at Rs 100 to Rs 1850/1900 per quintal in loose owing to the feeble demand. Now, the traders are taking interest towards the export rather than the ethanol companies of Maharashtra and MP. In Bihar, the ready crop seems unfavourable, in these circumstances, the prices of maize may show good uptrend at the current prices. Both the inferior and the dry stock has been sold out in the starch and the ethanol companies.
मक्की-वर्तमान भाव में खरीदते रहिए
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस) एमपी के छिंदवाड़ा लिंगा मुलताई शिवनी लाइन में मक्की का दबाव घट गया है। वहां चालू माह में हल्के भारी सभी तरह के मक्की इथेनॉल कंपनियों में 70 प्रतिशत जा चुका है। हालांकि ग्राहकी कमजोर होने से मंडियों में 100 रुपए बढ़ाकर लूज व्यापार 1850/1900 रुपए प्रति क्विंटल के बीच होने लगा है। अब कारोबारियों का रुझान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र का इथेनॉल कंपनियों की बजाय निर्यात में बनने लगा है। बिहार में तैयार फसल भी अनुकूल नहीं है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में मक्की में अच्छी तेजी लग रही है। हल्के माल एथेनॉल एवं सूखा स्टार्च कंपनियों में काफी जा चुका है।
Millet: prices may increase after some time
New Delhi, 18 March (NNS): The trade of millet has been started improving. We believe that there is a lack of stock in the markets. The stock of millet has already been sold out in the markets of Western UP, Haryana and Rajasthan. Currently, the stored stock has been selling out in the markets. Huge amount of stock has already been sold out in the markets due to the uptrend in the prices of maize from the last some days and now, its prices have been ruling between Rs 2000/2030 per quintal. In Mauli barwala reach, it is being traded at Rs 2050/2100 per quintal. Now, the prices may show more increment because the arrivals of millet seems weak form the eastern UP due to the constant rainfall. Therefore, the trade should be done at the current level during the coming days.
बाजरा-ठहर कर तेजी आएगी
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस) बाजरे का व्यापार इस समय सुधरने लगा है। हम मानते हैं कि स्टॉक भी ज्यादा नहीं है, बाजरा पश्चिमी यूपी, हरियाणा, राजस्थान की मंडियों में आवक पूरी तरह समाप्त हो गई है, केवल स्टॉक के माल बिक रहे हैं, वह भी मकई में कुछ दिनों की आई तेजी से काफी कट चुके हैं तथा उसके भाव 2000/2030 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं। मौली बरवाला पहुंच में 2050/2100 रुपए का व्यापार हो रहा है। अब इसमें और तेजी की संभावना है, क्योंकि पूर्वी यूपी का बाजरा, बरसात से काफी कम आया है। अत: वर्तमान भाव पर व्यापार करना चाहिए।
Masoor: no possibility of more downfall
New Delhi, 18 March (NNS): The demand of masoor reported to be high from the domestic markets along with the neighbouring countries. New crop has been arriving continuously from Mungaoli, Ganj basauda, Saagar, Bhopal and Beenganj line, due to this reason, the import prices have been ruling at the higher level, despite this, the prices may not show more uptrend. Here, masoor bilti also ruling between Rs 6380/6400 per quintal and the stock of Canada seems difficult. Here, small masoor is being available at Rs 6700/7000 per quintal. The prices of dal also ruling at Rs 72/80 per kg.
मसूर- मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस) मसूर में घरेलू एवं पड़ोसी देशों की मांग पहले की अपेक्षा बढ़ गई है, नई फसल मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में तेजी से आ रही है, इस वजह से आयात महंगा के बावजूद भी ज्यादा तेजी नहीं आएगी। मसूर बिल्टी में यहां 6380/6400 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है तथा कनाडा का माल सस्ता मुश्किल लग रहा है। इधर छोटी मसूर 6700/7000 रुपए प्रति कुंतल की ऊंचाई पर पहुंच गई है। दाल के भाव 72/80 रुपए प्रति किलो रह गए हैं।
Urad: prices may increase after some time
New Delhi, 18 March (NNS): There is a shortage of urad stock in the pipeline and its stock has already been over in UP, whereas, in Burma, the sale of dal dhoya and chilka seems unfavourable at the higher level, due to this, most of the mills are purchasing the stock at the current level. The containers of Chennai are continuously going for milling. Here, urad SQ is being traded at Rs 9250 per quintal. Its FAQ prices also ruling at Rs 8550 per quintal. The difference between the prices seems weak as the small stock has been selling out constantly rather than the bold stock and it is expected that the prices may increase in the near future.
उड़द-ठहरकर फिर तेजी संभव
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस) उड़द अभी पाइपलाइन में ज्यादा स्टाक में नहीं है तथा यूपी की उड़द समाप्त हो चुकी है, उधर बर्मा में ऊंचे भाव होने एवं दाल धोया व छिलका की बिक्री अनुकूल होने से अधिकतर दाल मिलें माल खरीद रही है। जो चेन्नई से कंटेनर आ रहे हैं, वही मिलिंग में जा रहे हैं। यहां 9250 रुपए में एसक्यू का व्यापार हो गया। एफ ए क्यू भी 8550 रुपए हो गई है। मोटे माल की अपेक्षा, छोटे माल ज्यादा बिकने से इनमें भावों का अंतर कम रह गया है तथा अभी और तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Moong: should sell the stock constantly
New Delhi, 18 March (NNS): Although, the arrival pressure of moong showed uptrend from Rajasthan and it is being traded at Rs 6500/8100 per quintal. The dhoya mills are getting a huge profit. Presently, the superior quality stock also ruling between Rs 8300 per quintal. No new crop will arrive in the near future from MP, due to this, it is profitable to sell the stored stock. However, the traders have their both inferior and superior quality stock, but there is a shortage of demand in the bold stock. Therefore, it is profitable to store the stock at the current level.
मूंग-स्टॉक बेचते रहिए
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस) यद्यपि राजस्थान से मूंग का दबाव बढ़ गया है, यह 6500-8100 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। धोया मिलों को भरपूर पड़ता लग रहा है। फिलहाल बढ़िया माल 8300 रुपए बिक रहा है। एम पी की फसल आने वाली नहीं है, इसलिए अब स्टॉक के माल को बेचना चाहिए। हालांकि हल्के भारी माल, कारोबारियों के माल कट चुके हैं, लेकिन पक्के मालों में ग्राहकी की कमी बनी हुई है। अत: माल को रोकना लाभदायक नहीं रहेगा।
Tur: prices may increase intermittently
New Delhi, 18 March (NNS): There is a shortage of old stock of tur in the markets, but the dal of katni and hathras line has been selling at the lower level. On the other hand, the prices of buttery, khesari dal and pea of MP have been ruling at the higher level, due to this, the stock is being traded at the higher level as compared to before in the markets of Bihar, Bengal, Assam and Orissa. Here, the demand of tur reported to be high from the mills due to the increment in upcountry demand. As a result, the market will remain high. Here, the prices of lemon tur is being traded at Rs 8200 per quintal and the market may increase by Rs 200 per quintal during the near future.
तुवर-रूक रूककर तेजी कायम रहेगी
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस) तुवर का पुराना स्टॉक भी मंडियों में ज्यादा नहीं है, लेकिन कटनी एवं हाथरस लाइन की दाल एक बार फिर नीचे बिक रही है। उधर मध्य प्रदेश में बटरी, खेसारी दाल एवं मटर के भाव थोड़ा ऊंचा होने से बिहार बंगाल असम उड़ीसा की मंडियों में अब पहले की अपेक्षा महंगी पड़ रही है। यहां चालानी मांग बढ़ जाने से दाल मिलों की तुवर में पकड़ सुधर गई है। फलत: बाजार तेज रहेगा। यहां लेमन तुवर 8200 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, इसमें 200 रुपए फिर बढ़ने की उम्मीद है।
Gram desi: lack of demand
New Delhi, 18 March (NNS): The supply of gram desi showed downfall from the producing markets. Here, the prices of gram Rajasthan on standing motor also strengthened at Rs 5650/5700 per quintal as the supply of gram Australia has already been over. The prices of its dal also being quoted up as per the quality. The pressure of new gram have not showed uptrend in the current month, in these circumstances, the market may increase intermittently during the near future.
देसी चना-ग्राहकी की कमी
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति उत्पादक मंडियों से काफी घट गई है। इधर ऑस्ट्रेलिया के चने की आपूर्ति समाप्त हो जाने से बाजार 5650/5700 रुपए प्रति कुंतल खड़ी मोटर में राजस्थानी चना मजबूत हो गया है। दाल के भाव भी बढ़ाकर क्वालिटी के अनुसार बोलने लगे हैं। चालू माह में नये चने का प्रेशर अभी तक नहीं बना है, इन परिस्थितियों में अभी चने का बाजार रूककर कर तेज ही रहने वाला है।
Rajma chitra: lack of demand
New Delhi, 18 March (NNS): There is a shortage of rajma chitra in the markets. Here, the stock of barsi line has been started arriving in the markets. Here, its prices declined from Rs 85/86 to Rs 80/81 per kg. The market of both desi and imported have been ruling at the sluggish rates amid lack of demand in the markets. Here, the stock of China also selling between Rs 104/106 per kg as per the quality. In Mumbai, it is being traded at Rs 100/101 per kg.
राजमां चित्रा-ग्राहकी की कमी
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस) राजमां चित्रा की शॉर्टेज समाप्त हो गई है, इधर बारसी लाइन का माल आने लगा है। जो यहां हाल ही में 85/86 रुपए बिककर 80/81 रुपए प्रति किलो रह गया है। ग्राहकी की बाजारों में भारी कमी होने से क्वालिटी अनुसार माल के भाव देसी विदेशी के सुस्त चल रहे हैं। यहां चाइना माल 104/106 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है। मुंबई में 100/101 रुपए भी बिकने के समाचार हैं।
Gram kabuli: lack of arrival pressure of the new stock
New Delhi, 18 March (NNS): The sowing of gram kabuli expected to be decrease by 16/17 percent due to the unfavourable weather conditions. We believe that huge amount of stock has been lying in the markets, but there is a lack of arrival pressure of the stock in all the markets of MP, Maharashtra, Karnataka and Andhra Pradesh. There is a shortage of the stock in MP and the production may decrease as per the expectations in some producing areas. There is a lack of demand in the markets, due to this, the traders are facing a log of problems, otherwise, these prices will not be stable in future. The new and the old stock of Maharashtra and Karnataka also strengthened at Rs 58/61 per kg. Huge amount of stock has been lying to the traders of Karnataka, but also a lack of arrival pressure in the markets and the traders are not selling the stock of gram kabuli at the lower level due to the higher prices in the international markets.
काबुली चना-नये माल का प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 18 मार्च (एनएनएस) काबुली चने बिजाई के समय प्रतिकूल मौसम से इस बार 16-17 प्रतिशत उत्पादन कम होने का अनुमान आ रहा है। हम मानते हैं कि पुराना माल मंडियों में काफी बचा हुआ है, लेकिन नए माल का प्रेशर महाराष्ट्र कर्नाटक आंध्र प्रदेश किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। मध्य प्रदेश में भी नहीं है, कहीं ना कहीं उत्पादन में अनुमान से अधिक पोल की संभावना प्रबल होने लगी है। बाजार में केवल ग्राहकी की भारी कमी के चलते काबुली चना के कारोबारियों पर चोट लगी है, अन्यथा ये भाव दिखाई नहीं देने चाहिए। नए पुराने महाराष्ट्र कर्नाटक के माल 58/61 रुपए प्रति किलो पर कुछ मजबूत हो गए हैं। कारोबारी कर्नाटक में स्टॉक अधिक होने की बात बोल रहे हैं, लेकिन मंडियों में प्रेशर नहीं होने तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से काबुली चने में घटाकर बेचू नहीं आ रहे है।
