New Delhi, 15 April (NNS): the market of nutmeg reported to be sluggish after the strong trend. In December, nutmeg prices is being traded at Rs 690/695 per kg, but in January, it’s prices went up to Rs 780/790 per kg because of the higher demand. Both the stockists and the exporters good morning the shop at the lower level after the decrement in the prices during the previous days, due to this, recently, it’s prices improved by Rs 10 to Rs 725/730 per kg. This year, there is a shortage of production because of the unfavorable whether conditions in the famous producing areas. The arrivals of the crop reported to be weak and the storage seems less, due to this, it is expected that the prices will likely to remain high. On seeing these circumstances, there is no possibility of more up at trend in the prices during the coming days.
जायफल : आगामी दिनों में मजबूत रहेगा
नई दिल्ली, 15 अर्प्रल (एनएनएस) वर्तमान में जायफल की कीमतों में मजबूती के बाद बाजार थोड़ा नरम हुआ है। दिसंबर माह में जायफल के भाव 690/695 रुपए बिक रहे थे। लेकिन जनवरी माह में मांग निकलने से भाव बढ़कर 780/790 रुपए हो गए। पिछले दिनों लगातार गिरावट के बाद जायफल में नीचे वाले भाव पर स्टॉकिस्ट एवं निर्यातक मांग मजबूत निकलने से इसके भाव हाल ही में 10 रुपए तेज होकर 725/730 रुपए हो गए। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में प्रतिकूल मौसम के कारण इस वर्ष उत्पादन में कमी की संभावना है। फसल की आवक में कमी और कम स्टॉक होने की खबरों के कारण कीमतों में तेजी की उम्मीद है। और निकट भविष्य में इसमें और वृद्धि की संभावना है।
Turmeric: prices may increase after sometime
New Delhi, 15 April (NNS): the market of turmeric remained weak after the increment in the prices because this time, there is a lack of demand in the markets. The crop of turmeric get affected in Andhra Pradesh and Maharashtra because of the Unseasonal rainfall, due to which, both the stockists and the farmers have stored their stock, due to this reason, here, the prices of turmeric gained to Rs 15900/16000 per quintal, but in the weekend, it’s prices dropped down by Rs 200 to Rs 15500/15600 per quintal. Today, the prices of turmeric Erode gatha asitis reduced by Rs 100 to Rs 15100/15500 per quintal and it is expected that the prices may increase after sometime during the near future.
हल्दी : ठहरकर और बढ़ने की संभावना
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (एनएनएस) हल्दी की कीमतों में तेजी के बाद बाजार थोड़ा नरम हुआ है। क्योंकि इस समय ग्राहकी का समर्थन नहीं मिल रहा है। बेमौसम बारिश के कारण हल्दी की फसल को महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में नुकसान हुआ है। जिसके चलते स्टॉकिस्ट और किसान माल को रोक रहे हैं, यहां पर इरोड ग_ा के भाव बढ़कर 15900/16000 रुपए हो गए थे। लेकिन सप्ताह अंत में ग्राहकी कमजोर होने से 200 नरम होकर 15500/15600 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। आज 100 रुपए की टेंपरेरी नरमी आने इरोड ग_ा 15100/15500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। और निकट भविष्य में इसमें ठहरकर और वृद्धि की संभावना है।
Poppy seeds: will remain sluggish
New Delhi, 15 April (NNS): the market of poppy seeds remained sluggish, before this, it’s prices to slipped by Rs 50 per quintal, due to this reason, the prices of poppy seeds Turkey remained at Ra 1300/1400 per kg. The crop of poppy seeds will likely to arrive from March and April, due to this reason, it’s prices have remained under pressure because of the higher arrivals of the new crop in the markets. The supply of poppy seeds sold up trend because of the arrivals of new crops in the market and higher availability of imported stock, due to this, it’s supply seems high. The market sentiment gets weak because of the intermittent rainfall from the last some days and temporary ceasefire in Iran and America. The spot poppy seeds prices will likely to remain sluggish during the near future.
पोस्तदाना : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (एनएनएस) पोस्तदाना कि कीमतों में बाजार सुस्त पड़ा हुआ है इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। जिससे पोस्तदाना तुर्की 1300/1400 रुपए प्रति किलो रह गया है। मार्च और अप्रैल में पोस्तदाना की फसल शुरू हो गई है, जिससे मंडियों में नई फसल की आवक बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना है। बाजार में नई फसल और आयातित माल की भारी उपलब्धता के कारण सप्लाय बढ़ी है, जिससे आपूर्ति बढ गई है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा तथा ईरान जंग में अस्थाई सीजफायर की खबरों से बाजार की धारणा कमजोर हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना में सुस्ती बनी रहने की संभावना है।
Coriander: will be profitable at the current level
New Delhi, 15 April (NNS): the prices of coriander have been ruling at the higher level because of the sluggish production in the producing areas and incrememt in the tariff rates by 1 percent. On the other hand, it’s prices get support because of the procurement of the stock, due to this reason, the prices of coriander Badami went up to Rs 13800/14000 per quintal. The arrivals of new crop reported to be weak then the normal level in the markets, due to this, there is a shortage of coriander in the spot markets. Apart from this, the supply of the stock showed downfall as the stockist have stored the stock. In this situation, the traders are doing huge amount of deals at the current level. It is expected that the prices will be profitable during the coming days.
धनिया : वर्तमान में लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (एनएनएस) उत्पादक क्षेत्रों में धनिया का उत्पादन घटने और सरकार द्वारा टैक्स को बढ़ाकर एक प्रतिशत किए जाने के विरोध में राजस्थान में व्यापार बंद होने के कारण मंडियों में माल की कमी होने से जोरदार तेजी आई हुई हैं। दूसरी ओर स्टॉकिस्टों की खरीदारी बढ़ने से भी कीमतों को सहारा मिला है, जिससे बादामी बढ़कर 13800/14000 रुपए जा पहुंचे। मंडियों में नई फसल की आवक उम्मीद से कम है, जिससे हाजिर बाजार में धनिए की कमी बनी हुई है। इसके अलावा, स्टॉकिस्टों द्वारा माल रोककर रखने से भी बाजार में सप्लाई कम हो गई है। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए व्यापारी वायदा बाजार में अधिक सौदे कर रहे हैं। आगामी दिनों में इसमें ठहरकर और लाभ मिलेगा।
Big cardamom: no possibility of incrememt
New Delhi, 15 April (NNS): the crop of big cardamom gets affected in both India and Nepal because of the on favourable weather conditions and the stockist have stored huge amount of stock, due to this, it’s prices have been ruling at the higher level. Here, it’s prices gained to Rs 1680/1690 per kg, but in the weekend, it’s prices softned by Rs 20 to Rs 1660/1670 per kg. Today also, the prices of big cardamom kainchicut eased by Rs 10 to Rs 1650/1660 per kg. The demand of big cardamom showed downfall in both the local and the international markets due to higher prices. Presently, the speculators have reduce the prices in the markets, but there is no possibility of more up trend in the prices on seeing the higher demand and supply.
बड़ी इलायची : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 15 अप्रैल (एनएनएस) प्रतिकूल मौसम के कारण नेपाल और भारत में बड़ी इलायची की फसल को नुकसान हुआ है और स्टॉकिस्टों द्वारा स्टॉक दबाकर रखने से कीमतें बढ़ी थी। यहां पर इसके भाव तेज होकर 1680/1690 रुपए हो गए थे। लेकिन सप्ताह अंत के बाद मांग कमजोर होने से 20 रुपए नरम होकर 1660/1670 रुपए प्रति किलो रह गई। आज भी 10 रुपए की मंदी आने से कैंचीकट के भाव 1650/1660 रुपए प्रति किलो रह गए।पिछली तेजी के बाद, अब कीमत बहुत अधिक होने के कारण स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मांग काफी कम हो गई है। वर्तमान में, बाजार में सट्टेबाजी के ऊंचे स्तर से दाम नीचे आ रहे हैं, लेकिन उच्च आपूर्ति और कम मांग के कारण आगामी दिनों में तेजी के आसार कम हैं।
Cumin: prices may increase after sometime
New Delhi, 15 April (NNS): the prices of cumin showed soft trend after the increment in the prices, due to which, the prices of cumin softened by Rs 200 to Rs 23600/24000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal, but now the prices are showing temporary downfall. The demand of cumin reported to be strong because of the activeness from the stockists at the higher level,. Week of arrival and shortage of production. The production of cumin seems feeble because of the unfavourable weather conditions in Gujarat and Rajasthan. it’s prices get support due to the higher export demand and ka shortage of previous stock. It is expected that the prices will likely to remains strong during the coming days.
जीरा : ठहरकर बढ़ने की संभावना
नई दिल्ली, 15 अर्प्रल (एनएनएस) जीरे की कीमतों में तेजी के बाद नरमी देखने को मिल रही है। जिसके परिणामसरूप यहां जीरा सामान्य 200 रुपए नरम होकर 23600/24000 रुपए प्रति क्विंटल रह गया है। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। लेकिन जो अभी नरमी देखने को मिल रही है यह एक टेंपरेरी मंदी है। जीरे के उत्पादन में कमी, कमजोर आवक, और ऊंचे स्टॉकिस्टों की सक्रियता के बीच मांग में मजबूती बनी हुई है। गुजरात और राजस्थान में फसल के समय प्रतिकूल मौसम के कारण उत्पादकता प्रभावित हुई है। पिछले साल के स्टॉक का कम होना और निर्यात मांग में बढ़ोतरी भी कीमतों को सहारा दे रही है। आने वाले दिनों में जीरे में मजबूती बनी रहने की संभावना है।
Fenugreek: will remain strong
New Delhi, 15 April (NNS): the arrivals of fenugreek reported to be week in the markets of Rajasthan and Madhya Pradesh. Apart from this, it’s prices remain high due to the higher demand and shortage of stock. Recently, it’s prices went up by Rs 400/500 per quintal. Here also, it is ruling at Rs 7200/7300 per quintal l. The arrivals of fenugreek reported to be limited in Kota of Rajasthan along with Neemach and Jawra markets of MP. Now, the traders are purchasing the stock at the higher level because of the shortage of stock, due to this, the prices does not get support. it’s trade will be profitable because of the increment in consumption and higher export demand. On seeing the current circumstances, the demand of fenugreek will increase during the coming days.
मेथीदाना :मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 15 अर्प्रल (एनएनएस) उत्पादक क्षेत्रों जैसे राजस्थान, मध्य प्रदेश की मंडियों में नई फसल की आवक उम्मीद से कम हो रही है। इसके अलावा मेथीदाना का स्टॉक कम होने एवं मांग निकलने से कारण इसमें तेजी आई हुई है। हाल ही इसमें 400/500 रुपए की तेजी आई हुई थी। यहां पर इसके भाव बढ़कर 7200/7300 रुपए प्रति क्विंटल हो गए । राजस्थान की कोटा और मध्य प्रदेश की नीमच,जावरा मंडियों में आवक सीमित है। स्टॉक कम होने के कारण व्यापारी ऊंचे भाव पर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। उत्पादन में कमी निर्यात की बढ़ती मांग और घरेलू खपत में वृद्धि को देखते हुए आगे व्यापार लाभदायक रहेगा। वर्तमान में मेथीदाना की डिमांड आने लगी है।
