New Delhi, 16 January (NNS): The prices of nutmeg showed soft trend after the uptrend in the markets at the current level. In December, the prices of nutmeg is being traded at Rs 690/695 per kg, but its prices eased by Rs 10 to Rs 780/790 per kg due to the lack of demand support. The production reported to be weak in the southern parts of the country and its prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this reason, the prices of nutmeg reported to be high in the domestic markets because of the lack of stock in off-season and the supply of new crop will start in February and March. There is no possibility of more uptrend in the spot nutmeg prices during the coming one or two days.

जायफल-आगामी दिनों में मजबूत रहेगा

नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएमनस) वर्तमान में जायफल के बाज़ार में मजबूती के बाद भाव नरम हुआ है। दिसंबर माह में जायफल की कीमत 690/695 रुपए बिक रही थी। लेकिन ग्राहकी का समर्थन न मिलने से भाव 10 रुपए घटकर 780/790 रुपए प्रति बोल रहे हैं। दक्षिण भारत में उत्पादन कम होने के समाचार और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में ऊंचे भावों के कारण घरेलू मंडियों में जायफल की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। क्योंकि ऑफ-सीज़न में स्टॉक में कमी है और नई फसल की आपूर्ति फरवरी-मार्च तक ही शुरू होगी। और निकट भविष्य में इसमें और वृद्धि की संभावना है।

Turmeric: may increase after some time

New Delhi, 16 January (NNS): The prices of turmeric seems soft after the heavy uptrend because this time, there is a lack of demand support in the markets, but there is a lack of stock  in the markets and shortage of supply amid unfavourable weather conditions. Recently, the prices softened by Rs 20 per quintal, due to this, the prices of turmeric erode gatha asitis remained stable at Rs 16100/16200 per quintal. The supply of good quality turmeric gets affected due to the unseasonal rainfall. The morale of the traders reported to be strong and the prices of turmeric may increase during the coming days.

हल्दी-ठहरकर और बढ़ने की संभावन

नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएमनस) हल्दी की कीमतों में तेजी के बाद बाजार थोड़ा नरम हुआ है। क्योंकि इस समय  ग्राहकी का समर्थन नहीं मिल रहा है। लेकिन मौसम की मार से सप्लाई में कमी और स्टॉक कम बताया जा रहा है। हाल ही  में इसमें 200 रुपए की नरमी देखी गई थी। जिससे हल्दी इरोड ग_ा के भाव 16100/16200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। बेमौसम बारिश और फसल को हुए नुकसान के कारण अच्छी गुणवत्ता वाली हल्दी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। कारोबारियों का मनोबल काफी मजबूत है और वे आने वाले महीनों में कीमतों में और अधिक उछाल की उम्मीद कर रहे हैं।

Poppy seeds: may show more uptrend

New Delhi, 16 January (NNS): The prices of poppy seeds remained stable at the same level due to the weak demand. Its new crop usually arrives from April and from the last of March. The prices of poppy seeds remained stable at Rs 1300/1400 per kg. The production of poppy seeds reported to be weak during the current season. The domestic market totally depends on the local production due to the weak arrivals from the other countries along with Turkey from the last two years. The prices gets support due to the lack of imported stock, due to this, the trade of poppy seeds will be profitable during the near future.

पोस्तदाना-आगे बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएमनस) पोस्तदाना की कीमतों में फिलहाल मांग ना निकलने से स्थिरता बनी हुई है। इसकी नई फसल आमतौर पर मार्च के अंत से अप्रैल के दौरान बाज़ारों में आनी शुरू हो जाती है। पोस्तदाना के भाव  1300/1400 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर टिके हुए है। चालू सीज़न में पोस्तादाना की पैदावार में कमी की खबरें आ रही है। पिछले दो वर्षों से आयातित पोस्तदाना जैसे तुर्की या अन्य देशों से आवक न होने के कारण घरेलू बाजार पूरी तरह से स्थानीय उत्पादन पर निर्भर है। विदेशी माल की कमी ने भी कीमतों को सहारा दिया हुआ है। जिससे आगामी दिनों में पोस्तदाना का व्यापार लाभदायक रहेगा।

Coriander: trade will be profitable after some time

New Delhi, 16 January (NNS): The rainfall reported to be constant in the producing areas before one week, despite this, the arrivals gets affected amid limited selling, due to this, its prices showed heavy increment. Recently, the prices declined by Rs 200 per quintal, due to which, the price of coriander badami remained stable at Rs 10300/10600 per quintal. The crop reported to be good and the availability of the crop seems high in MP and Rajasthan. Apart from this, the export demand declined in the famous markets like China, Bangladesh and America, but there is no need to get panic. If the supply showed downfall and the demand increases, then the prices of coriander may increase in the near future.

धनिया-ठहरकर लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएमनस) पिछले एक माह पूर्व उत्पादक क्षेत्रों में बारिश के बावजूद, सीमित बिकवाली के कारण आवक प्रभावित हो रही थी, जिससे हाल ही में इसकी कीमतों में तेजी आई हुई थी। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी, जिससे धनिया बादामी के भाव 10300/10600 रुपए प्रति किलो रह गए हैं।  उत्पादक राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, राजस्थान में अच्छी फसल और स्टॉक की उपलब्धता बनी हुई है, इसके अलावा चीन, बांग्लादेश और अमेरिका जैसे प्रमुख निर्यात बाजारों में धनिया की मांग थोड़ा घटी है, लेकिन घबराने की बात नहीं है अच्छी क्वालिटी के धनिया की मांग बनी हुई है। यदि आपूर्ति में और कमी आती है या मांग बढ़ती है, तो कीमतों में और तेजी आ सकती है।

Big cardamom: possibility of more increment

New Delhi, 16 January (NNS): The supply of big cardamom reported to be weak in the price of big cardamom and the export remained stable at the same level, due to this, the prices gets affected due to the political instability in Nepal and unfavourable weather conditions. It prices reduced by Rs 20 to Rs 1670/1680 per quintal during the last one to two days. Huge amount of stock has been arriving due to the higher arrivals of the new crop in big producing areas like Sikkim, West Bengal, Arunachal Pradesh and Nepal, due to this, the prices showed constant downfall, in these circumstances, there is  no possibility of more increment in the prices during the coming days.

बड़ी इलायची-बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएमनस) बड़ी इलायची की कीमतों में मंदी मुख्य रूप से बढ़ती आपूर्ति कमजोर मांग, और निर्यात में स्थिरता के कारण आ रही है, जिसमें मौसम की स्थिति और नेपाल की राजनीतिक स्थिरता ने कीमतों को प्रभावित किया है, जिससे किसानों को उम्मीद के बावजूद गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक-दो दिनों  के अंतराल इसमें 20 रुपए की गिरावट आने से इसके 1670/1680 रुपए प्रति क्विंटल रह गए है। सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और नेपाल जैसे क्षेत्रों से बड़ी इलायची की नई फसल की आवक बढ़ने से बाजार में अधिक माल आ रहा है, जिससे कीमतें गिर रही हैं, आगामी एक-दो दिनों में इसमें बढ़ने की संभावना नहीं है।

Cumin: profitable in the near future

New Delhi, 16 January (NNS): Recently, the prices of cumin remained strong. The arrivals showed downfall in Unjha mandi and the sale also increased. In December, the prices of cumin was ruling at Rs 22500/22600 per quintal, but now, its prices jumped by Rs 1000/1200 to Rs 22800/23200 per quintal due to the higher demand. The prices gets supported due to the export and domestic demand. In contrary to this, the demand showed uptrend in both the domestic and the international markets and also a lack of stock in the markets, due to this, there is a severe imbalance in both demand and supply, due to this, there is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.

जीरा-भविष्य मे लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएमनस) जीरे की कीमतों में हाल ही में तेजी का रुख बना हुआ है। ऊंझा मंडी में आवक घटने तथा थोड़ी तेजी आने की खबरों से यहां जीरे की बिक्री में वृद्धि हुई है। पिछले दिसंबर माह अंत में जीरा सामान्य के भाव 2500/22600 रुपए चल रहे थे। लेकिन अब मांग निकलने से 1000/1200 रुपए बढ़कर 22800/23200 रुपए प्रति क्विंटल हो गए है। एक तरफ मजबूत घरेलू और निर्यात मांग के कारण कीमतों को समर्थन मिल रहा है। जबकि दूसरी तरफ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मांग का बढ़ना, और मंडियों में स्टॉक की कमी है, जिससे मांग-आपूर्ति में भारी असंतुलन हो गया है, आगामी दिनों में जीरा में तेजी रहने की संभावना है।

Fenugreek: will remain strong

New Delhi, 16 January (NNS): There is a shortage of fenugreek stock and there is no possibility of increment in the prices due to the higher demand. Recently, the prices have gone up by Rs 400/500 per quintal. Here, its prices remained firm at Rs 6700/6800 per quintal, but there is no need to get panic and the trade will be profitable on seeing the domestic consumption and higher export demand. Presently, the demand has been increasing constantly, due to this, the prices may increase. The prices of fenugreek depends on the export and the sowing of the crop during the near future.

मेथीदाना-मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 16 जनवरी (एनएमनस) मेथीदाना का स्टॉक कम होने एवं मांग  निकलने से कारण इसमें तेजी की संभावना लग रही है। हाल ही इसमें 400/500 रुपए की तेजी आई हुई थी। इसके भाव यहां पर 6700/6800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर टिके हुए है। लेकिन घबराने की बात नहीं है, उत्पादन में कमी निर्यात की बढ़ती मांग और घरेलू खपत में वृद्धि को देखते हुए आगे व्यापार लाभदायक रहेगा। वर्तमान में मेथीदाना की डिमांड आने लगी है, जिससे कीमतों में स्थिरता या मामूली बढ़त की उम्मीद है। भविष्य की कीमतें मांग, निर्यात और बुवाई पर निर्भर करेंगी।