New Delhi, 25 November (NNS): The prices of nutmeg improved by Rs 5 to Rs 740/745 per kg. The arrivals of nutmeg seem constant in the markets from the producing areas. The speed of increment in the prices showed downfall as appropriate amount of stock has been available in the markets and increment in the supply. Both the importers and the big traders have stored the stock of higher prices and now, they are hoarding the stock in the expectations of increment in the prices. The prices may increase during the coming days.

जायफल : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 25 नवंबर (एनएनएस) जायफल की कीमतों हाल ही में 5 रुपए की तेजी आई है। जिससे जायफल के भाव 740/745 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। उत्पादक क्षेत्रों से मंडियों में जायफल की नई आवक लगातार बनी हुई है। सप्लाई बढ़ने और स्टॉक की पर्याप्त उपलब्धता के कारण कीमतों की ऊपरी बढ़त थम गई है और बाजार में स्थिरता का रुख देखा जा रहा है। आयातकों और बड़े व्यापारियों ने पहले ऊंचे भावों पर स्टॉक जमा किया था, वे अब भारी मुनाफा कमाने के चक्कर में लगातार अपना पुराना माल बाजार में निकाल रहे हैं और निकट भविष्य के अंदर इसमें और तेजी दिखाई दे रही है।

Turmeric: prices will increase after some time

New Delhi, 25 November (NNS): During the last one week, the prices of turmeric fell down by Rs 1900 to Rs 22700/22800 per quintal. The arrivals of turmeric seems weak in the markets and  the prices of old stock have been decreasing constantly from the last some years. On seeing the constant increment in the prices of turmeric, both the big traders and the stockists started hoarding the stock. On seeing the increment in the prices, big traders and the stockists are hoarding the stock. The prices showed uptrend in the contract market because of the constant buying and speculation. The prices may increase after some time during the coming days.

हल्दी : ठहरकर भाव चढ़ेंगे

नई दिल्ली, 25 नवंबर (एनएनएस) हल्दी की कीमतों में इस समय डिब्बा टूटने से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। एक सप्ताह के भीतर इसमें 1900 रुपए की गिरावट आने से इसके भाव घटकर 22700/22800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। आगे धैर्य बनाकर रखिए क्योंकि मंडियों में हल्दी की आवक काफी कम है और पिछले कुछ वर्षों से पुराने स्टॉक में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। भाव में लगातार तेजी की उम्मीद को देखते हुए बड़े व्यापारी और स्टॉकिस्ट अपनी उपज को रोककर रख रहे हैं। वायदा बाजार पर नए सिरे से लिवाली और सट्टेबाजी के चलते भी कीमतों में तेज उछाल आया है। निकट भविष्य के अंदर इसमें ठहरकर तेजी दिखाई दे रही है।

Poppy seeds: no possibility of downfall

New Delhi, 25 November (NNS): The prices of poppy seeds Turkey declined by Rs 50 to Rs 1300/1400 per kg. The prices have remained under pressure owing to the increased arrivals of the new crop in the market. The supply of the stock showed uptrend because of the heavy availability of the imported stock and arrivals of the new crop, due to this, the supply showed uptrend. Recently, both the big traders and the stockists are selling limited amount of stock at the level despite the recent downfall in the prices. The prices of poppy seeds turkey may not likely to decrease during the coming days.

पोस्तदाना : घटने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 25 नवंबर (एनएनएस) पोस्तदाना की कीमतों में इस समय स्थिरता देखने को मिल रही है। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। यहां पर पोस्तदाना तुर्की के भाव 1300/1400 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर टिके हुआ है।  मंडियों में नई फसल की आवक बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना है। बाजार में नई फसल और आयातित माल की भारी उपलब्धता के कारण सप्लाय बढ़ी है, जिससे आपूर्ति बढ गई है। हाल ही में आई मामूली नरमी के बावजूद, बड़े व्यापारियों और स्टॉकिस्टों ने निचले स्तरों पर अपने स्टॉक की बिकवाली को काफी सीमित कर दिया है। आगामी दिनों मे इसमें मंदे की संभावना नहीं है।

Coriander: profitable at the current level

New Delhi, 25 November (NNS): The prices of coriander badami declined by Rs 800 to Rs 18000/18300 per quintal. There is no need to be panic because the arrivals reported to be weawk in the big markets like MP and Rajasthan, due to this, there is a shortage of coriander in the spot markets. Apart from this, the supply seems weak as the stockists started storing the stock. However, the speed of export seems weak at the higher prices. The prices may increase after some time during the coming days.

धनिया : वर्तमान में लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 25 नवंबर (एनएनएस) धनिया की कीमतों में इस समय स्थिरता का रुख बना हुआ है। एक सप्ताह के भीतर इसमें  800 रुपए की गिरावट आ गई है, जिससे बादामी के भाव घटकर 18000/18300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। घबराने की बात नहीं है क्योंकि राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसी बड़ी मंडियों में नई फसल की आवक कम बताई जा रही है। जिससे हाजिर बाजार में धनिए की कमी बनी हुई है। इसके अलावा, स्टॉकिस्टों द्वारा माल रोककर रखने से भी बाजार में सप्लाई कम हो गई है। हालांकि ऊंचे भावों के कारण बीच-बीच में निर्यात की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती है। आगामी दिनों में इसमें ठहरकर और लाभ मिलने की संभावना है।

Big cardamom: prices may increase after some time

New Delhi, 25 November (NNS): The new crop of big cardamom has been arriving constantly. On the other hand, the old stock has not been available in the market. The demand of big cardamom has been increasing in the domestic markets in the starting of winter and festival season of November and December. The buying from spices companies, wholesale traders and the local makets seems high. During the last one week, the prices of big cardamom kainchicut dropped down by Rs 60 to Rs 1530/1580 per kg and the production seems good. The market may increase on seeing the consumption season during the coming days.

बड़ी इलायची : ठहरकर तेज रहेगी

नई दिल्ली, 25 नवंबर (एनएनएस) बड़ी इलायची की कीमतों में इस समय मजबूती के बाद नरमी देखने को मिल रही है। इसकी नई फसल मंडियों में लगातार आ रही है। उधर पुराना बचा हुआ स्टॉक अभी भी मंडियों में उपलब्ध है। नवंबर-दिसंबर के त्योहारों और सर्दियों की शुरुआत के कारण घरेलू बाजार में बड़ी इलायची की मांग निरंतर निकल रही है। मसाला कंपनियों, थोक खरीदारों और स्थानीय बाजारों में खरीदारी का जोर बढ़ रहा है। एक सप्ताह के अंतराल कैंचीकट के भाव 60 रुपए टूटकर 1530/1580 रुपए प्रति किलो रह गए। बताया जा रहा है कि, इस बार फसल की पैदावार अच्छी हुई है। फिर भी आगे खपत के सीजन को देखते हुए बाजार आगे बढ़ सकता है।

Cumin: prices may increase after some time

New Delhi, 25 November (NNS): The prices of average quality cumin fell down by Rs 500/800 to Rs 28800/29500 per quintal in the contract market. The farmers have stopped the sale of the old stock.  The arrivals of the stock seems limited in the famous producing countries including Unjha, whereas, both the farmers and the traders started hoarding the stock in the expectations of increment in the prices.

जीरा : ठहरकर उबल सकता है

नई दिल्ली, 25 नवंबर (एनएनएस) जीरे की कीमतों में इस समय तेजी के बाद कलेक्शन देखने देखने को मिल रहा है। हाल ही में जीरे के भाव डिब्बे में 500/800 रुपए गिर गए हैं। जिससे एवरेज क्वालिटी के भाव अब 28800/29500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। आगे धैर्य बनाकर रखिए क्योंकि भविष्य में बेहतर भाव मिलने की उम्मीद में किसानों ने पुराने स्टॉक की बिक्री फिलहाल रोक रखी है। ऊंझा समेत देश की प्रमुख मंडियों में जीरे की आवक फिलहाल सीमित है, जबकि किसान और व्यापारी भाव में सुधार आने के बावजूद भी ऊंचे दामों की उम्मीद में अपने स्टॉक को रोककर बैठे हैं।

Fenugreek: trade will be profitable

New Delhi, 25 November (NNS): The prices of fenugreek showed strong rend due to the shortage of the stock in the markets from the pharmacy industries. The prices of average quality stock rose by Rs 200 to Rs 8900/9000 per quintal. The arrivals seems weak in the famous producing markets like Rajasthan and MP. In these circumstances, the prices may increase during the coming days.

मेथीदाना : भविष्य उजवल रहेगा

नई दिल्ली, 25 नवंबर (एनएनएस) मेथीदाना का स्टॉक कम होने के बावजूद स्थिरता देखी जा रही है। लेकिन घबराने की बात नहीं है, फार्मेसी उद्योग की ओर से निकल रही निरंतर मांग और मंडियों में कम स्टॉक के चलते आने वाले दिनों में मेथीदाना मजबूत बना रहेगा। हाल ही में इसकी कीमतों में 200 रुपए की तेजी आई थी, जिससे एवरेज क्वालिटी के भाव बढ़कर 8900/9000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे प्रमुख मेथीदाना उत्पादक राज्यों की मंडियों में नई फसल की आवक कम बताई जा रही है। वर्तमान की परिस्थितियों को देखते हुए इसका भविष्य उज्जवल दिखाई दे रहा है।