New Delhi, 26 June (NNS): The situation seems uncertain again in the Strait of Hormuz due to the attack on ship by Iran during the previous day, after this, the prices of nutmeg remained stable at Rs 750 per kg owing to the sluggish buying. Recently, the prices have gone up by Rs 15/20 per kg. There was holiday in Kochi due to Muharram, due to this, the market sentiments may affect. The spot nutmeg prices will likely to remain strong during the coming days.
जायफल : मजबूती बनी रहने की उम्मीद
नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस)। बीते दिन ईरान द्वारा एक समुद्री जहाज पर ड्रोन से हमला किए जाने के कारण होर्मुज स्ट्रेट को लेकर परिस्थितियां एक बार फिर अनिश्चित हो गई हैं। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जायफल 750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की तेजी आई थी। मुहर्रम के कारण कोच्चि में अवकाश रहा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में मजबूती बनी रहने की उम्मीद दिख रही है।
Turmeric: no more downfall
New Delhi, 26 June (NNS): The sale of turmeric reported to be sluggish even after the downfall in the prices during the previous days. As a result, the prices of turmeric Erode gatha asitis reduced by Rs 100 to Rs 15200 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The trading activities were remained close on the occasion of Muharram. The active contract prices rose by Rs 278 or 1.69 percent to Rs 16686 per quintal because of the increased speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is a possibility of temporary break on the downfall in the prices during the coming days.
हल्दी : रुक सकती है मंदी
नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी हल्दी की बिक्री में और कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रुपए घटकर 15,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। मुहर्रम के अवसर पर ईरोड में कामकाज बंद रहा। सटोरियों की मजबूत लिवाली निकलने से सक्रिय वायदा 278 रुपए या 1.69 प्रतिशत तेज होकर 16,686 रु पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी की मंदी अस्थाई तौर पर रुक सकती है।
Poppy seeds: no possibility to increase
New Delhi, 26 June (NNS): The prices of poppy seeds remained stable at Rs 1400 per kg owing to the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The Iran has attacked the ship in the Strait of Hormuz, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना रहा। इसके परिणामस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट खुलने के बाद बीते दिन ईरान द्वारा एक जहाज पर ड्रोन से हमला किया गया था। इससे हालात फिर चिंताजनक हो गए हें। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना बढ़ने की आस नहीं है।
Coriander: may show increment
New Delhi, 26 June (NNS): The prices of coriander Badami remained firm at Rs 15500 per quintal due to the weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 400 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi and its prices went up by Rs 200/300 per quintal. The active contract prices rose by Rs 48 or 0.33 to Rs 14680 per quintal because of the limited speculative buying. The spot coriander prices may show uptrend during the coming days.
धनिया : बढ़ सकता है
नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर धनिए की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 15,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तिर्त बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 400 बोरियों की आवक होने तथा 200-300 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 48 रुपए या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 14,680 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है।
Big cardamom: possibility of break on downfall
New Delhi, 26 June (NNS): The prices of big cardamom kainchicut eased by Rs 20 to Rs 1630 per kg because of the profit taking selling in the prices after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The average auction price reported to be at Rs 1300/1675 per kg in the last auction which held on 11th June. The market sentiments may affect due to the heavy rainfall in the famous producing areas. There is a possibility of break on downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.
बड़ी इलायची : मंदी पर ब्रेक संभव
नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां बड़ी इलायची में हल्की-फुल्की मुनाफावसूली बिकवाली देखी गई। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 20 रुपए मंदी होकर 1630 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हााल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। 11 जून को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 130/1675 रुपए रही थी। प्रमुख उत्पादक राज्यों में हो रही भारी वर्षा से बाजार की धारणा प्रभावित होने लगी है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची की मंदी पर ब्रेक लग सकता है।
Cumin: may show downfall
New Delhi, 26 June (NNS): There were around 10000/11000 bags of cumin reported to arrive in Unjha. The arrivals reported to be weak as comparatively, due to this, there, the prices slipped by Rs 25/40 per 20 kg. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 22200 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 265 or 1.30 percent to Rs 20180 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may show nominal downfall in the prices during the coming days.
जीरा : घट सकता है
नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 10-11 हजार बोरियों की आवक होने की सूचना मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से वहां इसकी कीमत में 25-40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। इससे पूर्व इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की बिकवाली जारी रहने से सक्रिय वायदा 265 रुपए या 1.30 प्रतिशत मंदा होकर 20,180 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत घट सकता है।
Fenugreek: no fear of downfall
New Delhi, 26 June (NNS): The offtake of fenugreek reported to be sluggish after the increment in the prices during the previous days, as a result, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7400 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous producing areas. The market sentiments may affect owing to the ongoing consumption season. There is no fear of downfall in the spot fenugreek prices during the coming one or two days.
मेथीदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 26 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप मेथीदाना सामान्य 7400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में मेथी की आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। खपत का सीजन चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी का डर नहीं है।
