New Delhi, 14 January (NNS): The prices of nutmeg remained stable at Rs 800 per kg  due to the sluggish offtake even after the uprend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. Both the arrivals and the prices held syable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the month of Ramadan. The spot nutmeg prices will likely to remain strond during the coming one or two days.

जायफल : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद जायफल का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। रमजान की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल मजबूत ही बना रह सकता है।

Turmeric: no long increment

New Delhi, 14 January (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis slipped by Rs 100 to Rs 16200 per quintal due to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Including this, its prces went down by Rs 300/400 per quitnal. There was holiday in Tamil Nadu due to Pongal. There were around 3000 bags of turmeric reported to arrive and the prices slipped by Rs 100 per quintal. The active contract prices softened by Rs 34 or 0.19 percent to Rs 17482 per quintal due to the constant specualative buying. There is no possibilit of long uptrend in the prices during the coming one or two days.

हल्दी : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां हल्दी की बिक्री कमजोर ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज इट इज 100 रुपए मंदी होकर 16,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। इसे मिलाकर हाल ही में इसमें 300-400 रुपए की मंदी आई थी। पोंगल की वजह से तमिलनाडु में अवकाश रहा। इससे पूर्व वहां इसकी करीब 3 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की मंदी आने की जानकारी मिली थी। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा 34 रुपए या 0.19 प्रतिशत नरम होकर 17,482 रुपए रह गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी की संभावना नहीं है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 14 January (NNS): Poppy seeds prices remained firm at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The rupee seems weak against the American dollar, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां पोस्तदपाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है।

Coriander: no possibility to increase

New Delhi, 14 January (NNS): The prics of coriander badami remained firm at Rs 10500 per quintal owing to the sluggish sale even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The trading activities remained close in Rajasthan on the ocassion of Makar Sankranti. The active contract prices slipped by Rs 140 or 1.37 percent to Rs 10070 per quintal owing to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the prices during the near future.

धनिया : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद धनिए की बिक्री में सुस्ती छाती जा रही है। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 10,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में कामकाजी अवकाश रहा। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 140 रुपए या 1.37 प्रतिशत मंदा होकर 10,070 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में तेजी के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Big cardamom: possibility of break on downfall

New Delhi, 14 January (NNS): The prices of big cardamom eased by Rs 10 to Rs 1680 per kg due to the wewak sale even after the downfall in the price during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20/30 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1500/1962 per kg in the last auction which held on 8th January. The market sentiments may affect as the import prices does not seems attractive. There is possibility of break on downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची:मंदी पर ब्रेक संभव

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी बड़ी इलायची की बिक्री कमजोर ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए मंदी होकर 1680 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इसे मिलाकर हाल ही में इसमें 20-30 रुपए की मंदी आई है। 8 जनवरी को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1500/1962 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। आयात पड़ता आकर्षक नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।

Cumin: will remain strong

New Delhi, 14 January (NNS): The prices of cumin remained firm at Rs 23200 per quintal due to the sluggish sale even after the decrment in the prices. Before this, its prices gained by Rs 100 per quintal. The trading activities remained close on the ocassion of Makar Sankranti. There were around 7000/8000 bags of cumin reported to arrive and the prices rose by Rs 40 per 20 kg. The active contract prices softened by Rs 30 or 0.13 percent to Rs 22280 per quintal. The spot cumin prices will likely to remain strong during the near future.

जीरा : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी जीरे की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 23,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में ऊंझा में कामकाजी अवकाश रहा। इससे पूर्व वहां इसकी करीब 7-8 हजार बोरियों की आवक होने तथा 40 रु प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की सूचना मिली थी। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 30 रुपए या 0.13 प्रतिशत नरम होकर 22,280 रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में मजबूती बनी रहने के आसार हैं।

Fenugreek: will remain strong

New Delhi, 14 January (NNS): The prices of fenugreek remained steady at Rs 6800 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. There was holiday in the markets of Rajsthan due to makar sankranti, due to this, both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the weak supply. The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

मेथीदाना : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि मेथीदाना सामान्य 6800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रु की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में मकर संक्रांति का अवकाश रहा। इससे पूर्व वहां मेथी की आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली थी। आपूर्ति सामान्य से तंग बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।