New Delhi, 02 January (NNS): The arrivals of nutmeg reported to be sluggish in Kochi. After this, there, its prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of nutmeg remained firm at Rs 725 per kg due to the sluggish buying even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 30 per kg. The market sentiments may affect due to the ongoing winter season. The spot nutmeg prices will likely to remain strong during the coming days.

जायफल : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस)। कोच्चि में जायफल की आवक करीब-करीब नगण्य हो रही हैं। इसके बाद भी वहां इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां लिवाली सुस्त पड़ने से जायफल 725 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30 रुपए की तेजी आई थी। ठंड़ के मौसम की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल मजबूत ही बना रह सकता है।

Turmeric: no fear of downfall

New Delhi, 02 January (NNS): Here, the prices of turmeric gained by Rs 600 to Rs 17000 per kilogram owing to the strong offtake even after the downfall in the prices. During the previous day, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 7000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices rose by Rs 20 per quintal. The active contract prices jumped by Rs 650 or 3.65 percent to Rs 18450 per quintal due to the all-round speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain weak during the coming one or two days.

हल्दी : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद हल्दी के उठाव में मजबूत वृद्धि हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां ग एज इट इज हल्दी 600 रुपए तेज होकर 17 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। बीते दिन इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की चौतरफा लिवाली से सक्रिय वायदा 650 रुपए या 3.65 प्रतिशत उछलकर 18,450 रुपए पर जा पहुंचा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में मंदी की आशंका नहीं है।

Poppy seeds: no downfall

New Delhi, 02 January (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1400 per kg due to the weak offtake even after the uptrend in the prices. Recently, its prices gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming one or two days.

पोस्तदाना : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना मंदा होने का डर नहीं दिख रहा है।

Coriander: likely to move in the limited area

New Delhi, 02 January (NNS): Here, the prices of coriander badami remained firm at Rs 10900 per quintal owing to the weak offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 1000 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 20 or 0.20 percent to Rs 10272 per quintal because of nominal speculative buying. The market sentiments may affect due to the weak sowing of new crop as comparatively. The market may likely to move in the limited area during the coming days.

धनिया : सीमित दायरे में घूमेगा

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद धनिए के उठाव में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 10,900 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना हुआ है। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब एक हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 20 रुपए या 0.20 प्रतिशत सुधरकर 10,272 रुपए हो गया। नई फसल की बिजाई पिछड़ी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया सीमित दायरे में ही घुमता रह सकता है।

Big cardamom: not likely to decrease

New Delhi, 02 January (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut remained firm at Rs 1710 per kg owing to stability after the increment in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/30 per kg. The average auction price rose to Rs 1500/1943 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी बड़ी इलायची में स्थिरता का वातावरण बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1710 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-30 रुपए की तेजी आई थी। एक दिन पूर्व हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1500/1943 रुपए हो जाने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Cumin: may show uptrend

New Delhi, 02 January (NNS): There were around 8000/9000 bags of cumin reported to arrive in Unjha mandi. The arrivals held stable at the same level of the previous day, after this, its prices rose by Rs 40/50 per 20 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Here, the prices of cumin ascended by 200 to Rs 23500 per quintal because of the strong speculative buying. During the previous day, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices gained by Rs 495 or 2.21 percent to Rs 22900 per quintal because of strong speculative buying. The market sentiments may affect because the sowing of the crop affected by 14 percent. The prices of cumin may increase during the coming days.

जीरा : और बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक अपने सामान्य स्तर पर ही होने के बाद भी लिवाली बढ़ने से 40-50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की सूचना मिली। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। यहां बढ़ी कीमत पर भी लिवाली और बढ़ने से जीरा सामान्य 200 रुपए तेज होकर 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 495 रुपए या 2.21 प्रतिशत तेज होकर 22,900 रुपए पर पहुंच गया। बुआई करीब 14 प्रतिशत पिछड़ने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत और बढ़ सकता है।

Fenugreek: will remain strong

New Delhi, 02 January (NNS): The offtake of fenugreek reported to be sluggish even after the uptrend in the prices during the previous days. As a result, here, fenugreek prices held firm at Rs 6900 per quintal. Recently, the prices rose by Rs 200 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous producing markets. The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the near future. 2

मेथीदाना : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6900 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। प्रमुख उत्पादक क्षेेत्रों में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।