New Delhi, 25 October (NNS): The prices of nutmeg gained by Rs 30 to Rs 635 per kg due to the improvement in the sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10/15 per kg. The arrivals and the prices remained stable at the same level of the previous day in Kochi. The market may affect owing to the constant supply and availability of the stock. The spot nutmeg prices will likely to remain strong during the coming days.

जायफल : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 25 अक्तूबर (एनएनएस)। सुधरी कीमत पर जायफल की बिक्री में थोड़ा सुधार देखा गया। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 30 रुपए तेज होकर 635 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आपूर्ति तथा उपलब्धता से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।

Poppy seeds: no fear of decrement

New Delhi, 25 October (NNS): Poppy seeds Turkey prices remained steady at Rs 1200 per kg because of the sluggish offtake even after the feeble prices. Its prices have gone down by Rs 50 per kg during the recent days. The market sentiments may affect owing to the constant supply and availability. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 25 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1200 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं है।

Coriander: not likely to increase

New Delhi, 25 October (NNS): The prices of coriander badami held stable at Rs 8000 per quintal due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 3000/3500 bags of coriander reported to be arrive in the Ramganj mandi and the prices held stable at the same level during the previous day. The active contract prices slipped by Rs 40 or 0.54 percent to Rs 7302 per quintal because of the weak speculative buying. There spot coriander prices will not likely to increase during the coming days.

धनिया : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 25 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर भी धनिए का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 8 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। रामगंज मंड़ी में इसकी करीब तीन-साढ़े तीन हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 40 रुपए या 0.54 प्रतिशत मंदा होकर 7302 रुपए पर आ गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Big cardamom: no downtrend

New Delhi, 25 October (NNS): Here, the prices of big cardamom kainchicut remained firm at Rs 1520 per kg because of the feeble sale even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 30 per kg. Its average auction price went up to Rs 1300/1750 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 25 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बड़ी इलायची की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1520 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 30 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत और तेज होकर 1300/1750 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।

Turmeric: no fear of downtrend

New Delhi, 25 October (NNS): Here, the prices of turmeric erode gatha asitis held firm at Rs 14400 per quintal due to the weak offtake even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100/200 per quintal. There were around 7200 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 334 or 2.46 percent to Rs 13270 per quintal because of the increased speculative buying. There is no fear of downtrend in the spot turmeric prices during the near future.

हल्दी : घटने का डर

नई दिल्ली, 25 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी हल्दी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 14,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 100-200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में आवक बढ़कर करीब 7200 बोरियों की होने तथा 200 रुपए की मंदी आने की सूचना मिली। सटोरियों की बिकवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 334 रुपए या 2.46 प्रतिशत गिरकर 13,270 रुपए पर आ गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी घटने का डर नहीं दिख रहा है।

Cumin: will remain sluggish

New Delhi, 25 October (NNS): Here, cumin prices held firm at Rs 26200 per quintal due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 13000/14000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices declined by Rs 30/40 per 20 kg. The active contract prices dropped down by Rs 470 or 1.88 percent to Rs 24545 per quintal because of the weak buying from the speculators, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the coming days.

जीरा : सुस्ती बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 25 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री में सुस्ती का माहौल बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 26,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में जीरे की आवक करीब 13-14 हजार बोरियों की होने तथा 30-40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से सक्रिय वायदा 470 रुपए या 1.88 प्रतिशत मंदा होकर 24,545 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।
Fenugreek: will remain sluggish

New Delhi, 25 October (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 7200 per quintal due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous producing markets of Rajasthan. The spot fenugreek prices will likely to remain sluggish during the near future.  is no possibility of uptrend in the spot fenugreek prices during the near future

मेथीदाना : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 25 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना सुस्त ही बना रहने की संभावना है।