New Delhi, 19 November (NNS): The buying of nutmeg reported to be weak at the higher prices, as a result, here, its prices reduced by Rs 20 to Rs 710 per kg. Recently, the prices have gone up in the same ratio. Both the arrivals and the prices of nutmeg reported to stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the sluggish activities from the exporters. The spot nutmeg prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
जायफल : सुस्ती बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद जायफल में लिवाली कमजोर पड़ने लगी है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 20 रुपए मंदा होकर 710 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। निर्यातकों की गतिविधियां सुस्त पड़ने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुस्ती बनी रह सकती है।
Turmeric: not likely to increase
New Delhi, 19 November (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis remained stable at Rs 14800 per quintal due to the sluggish offtake even after the recent downfall. During the previous day, the prices have gone down by Rs 300 per quintal. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices slipped by Rs 156 or 1.09 percent to Rs 14100 per quintal due to the weak speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the spot turmeric prices during the coming days.
हल्दी : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस)। हाल ही में आई मंदी के बाद भी यहां हल्दी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 14,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। बीते दिनों इसमें 300 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 156 रुपए या 1.09 प्रतिशत मंदा होकर 14,100 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी बढ़ने की संभावना नहीं है।
Poppy seeds: no possibility to increase
New Delhi, 19 November (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg due to the normal supply and availability. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of ongoing winter season. The spot poppy seeds prices will likely to remain high during the coming one or two days.
पोस्तदाना : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस)। आपूर्ति और उपलब्धता सामान्य बनी होने से पोस्तदाने में कामकाजी गतिविधियां सुस्त बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। सर्दियों का मौसम चालू होने से भी बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Coriander: fear of profit taking
New Delhi, 19 November (NNS): Here, the prices of coriander badami remained firm at Rs 10000 per quintal owing to the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100/200 per quintal. There were around 400/500 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices eased by Rs 14 or 0.16 percent to Rs 8750 per quintal because of weak speculative buying. There is a fear of profit taking selling in the spot coriander prices during the coming one or two days.
धनिया : मुनाफावसूली का डर
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद धनिए की बिक्री सुस्त पड़ने लगी है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100-200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 400-500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा 14 रुपए या 0.16 प्रतिशत नरम होकर 8750 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में मुनाफावसूली बिकवाली शुरू होने का डर भी बना हुआ है।
Big cardamom: no uptrend
New Delhi, 19 November (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut slipped by Rs 10 to Rs 1690 per kg owing to the weak buying from the stockists even after the uptrend in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1450/1775 per kg in the last auction which held on 13th November. There is no possibility of downfall in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस)। सर्दियों का मौसम चालू होने के बाद भी यहां बड़ी इलायची में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। एक दिन पूर्व आई तेजी के बाद स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रु नरम होकर 1690 रु प्रति किलोग्राम रह गई। एक दिन पूर्व इसमें 50 रु की तेजी आई थी। गत 13 नवम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1450/1775 रुपए रही थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।
Cumin: may show downfall
New Delhi, 19 November (NNS): There were around 15000/16000 bags of cumin reported to arrive in Unjha on daily basis. The prices of this famous commodity declined by Rs 40/45 per 20 kg due to the weak demand and higher arrivals than the normal level. The prices of cumin remained stable at Rs 22100 per quintal owing to the sluggish buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200/300 per quintal. The active contract prices reduced by Rs 200 or 0.94 percent to Rs 20980 per quintal because of weak buying from the investors. The market sentiments may affect due to the higher sowing in Gujarat. There is a possibility of fluctuations in the spot cumin prices during the coming one or two days.
जीरा : घट सकता है
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक फिर बढ़कर करीब 15-16 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने तथा मांग घटने से वहां इस प्रमुख किराना जिंस में 40-45 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। यहां बढ़ी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 200 रु या 0.94 प्रतिशत मंदा होकर 20,980 रु रह गया। गुजरात में अब जीरे की बुआई में तेजी आने के आंकड़े आने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत घट सकता है।
Fenugreek: will remain strong
New Delhi, 19 November (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 6200 per quintal due to the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The market sentiments may affect due to the weak supply and availability. The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the coming days.
मेथीदाना : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 19 नवम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर मेथीदाने का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना अपने वर्तमान स्तर पर ही मजबूती से रुका रह सकता है।
