New Delhi, 12 September (NNS): The sale of nutmeg reported to be sluggish even after the feeble prices, as a result, here, its prices softened remained stable at Rs 690 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices of nutmeg reported to stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of lack of activeness from the exporters. The spot nutmeg prices will not likely to remain high during the near future.
जायफल : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली,12 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जायफल की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 690 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
Turmeric: possibility of break on uptrend
New Delhi, 12 September (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis gained by Rs 300 to Rs 13000 per quintal due to the improved offtake at the lower level. During the previous day, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 7000 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices declined by Rs 100 per quintal. The active contract prices reduced by Rs 292 or 2.32 percent to Rs 12300 per quintal due to the weak speculative buying. There is possibility of break on downfall in the spot turmeric prices during the coming days.
हल्दी : तेजी अस्थाई हो सकती है
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर हल्दी के उठाव में वृद्धि दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 300 रुपए तेज होकर 13 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंची। एक दिन पूर्व इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की मंदी आने की खबर मिली। सटोरियों की बिकवाली के दबाव में सक्रिय वायदा 292 रुपए या 2.32 प्रतिशत गिरकर 12,300 रुपए पर आ गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी की नवीनतम तेजी अस्थाई साबित हो सकती है।
Poppy seeds: not likely to increase
New Delhi, 12 September (NNS): The offtake of poppy seeds reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this reason, here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the higher temperature and availability than the normal level. There is no possibility of uptrend in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आवक बढ़ने तथा तापमान में कमी आने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
Coriander: will remain sluggish
New Delhi, 12 September (NNS): Here, the prices of coriander badami remained firm at Rs 9000 per quintal owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 2500 bags of coriander reported to arrive and the prices remained stable at the same level of the previous day in the Baran mandi of Rajasthan. The active contract prices declined by Rs 52 or 0.65 percent to Rs 7900 per quintal because of the weak speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
धनिया : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी धनिए के उठाव में सुस्ती बनी हुई है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 9 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 2500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 52 रुपए या 0.65 प्रतिशत मंदा होकर 7900 रुपए रह गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में सुस्ती बनी रह सकती है।
Big cardamom: no downfall
New Delhi, 12 September (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut improved by Rs 10 to Rs 1530 per kg owing to the improved sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 30/40 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1250/1725 per kg in the last auction which held on 28th August. The market sentiments may affect due to the ongoing conflicts in Nepal. There is no possibility of downfall in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी बड़ी इलायची की बिक्री में और वृद्धि हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए तेज होकर 1530 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30-40 रुपए की तेजी आई थी। 28 अगस्त को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1250/1725 रुपए रही थी। नेपाल में जारी संघर्ष की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Cumin: remain sluggish
New Delhi, 12 September (NNS): The prices of cumin remained stable at Rs 20600 per quintal because of the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 8000/9000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices softened by Rs 35 or 0.18 percent to Rs 19015 per quintal because of the weak speculative selling. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the coming days.
जीरा : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर भी जीरे के उठाव में सुस्ती आती नजर आ रही है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 20,600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा 35 रुपए या 0.18 प्रतिशत नरम होकर 19,015 रुपए रह गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुस्ती बनी रह सकती है।
Fenugreek: will remain strong
New Delhi, 12 September (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 6100 per quintal owing to the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiment may affect because of the flood in various places of North India alongwith Rajasthan. The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the coming days.
मेथीदाना : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। राजस्थान समेत उत्तर भारत के अनेक स्थानों पर आई बाढ़ की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।
