New Delhi, 19 August (NNS): The prices of nutmeg remained sluggish after the transportation in Oman via Strait of Hormuz. As a result, here, nutmeg prices remained firm at Rs 725 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the lack of activeness from the exporters. The spot nutmeg prices will likely to remain weak during the near future.

जायफल : सुस्ती जारी रहने की आस

नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस)। ओमान की तरफ से होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते जहाजों का आवागमन आंशिक रूप से चालू होने के बाद भी जायफल में सुस्ती का वातावरण बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 725 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुस्ती जारी रहने की संभावना है।

Turmeric: will remain strong

New Delhi, 19 August (NNS): The offtake of turmeric reported to be weak after the increment in the prices during the previous days. As a result, the prices of turmeric Erode gatha asitis reduced by Rs 100 to Rs 19000 per quintal. Recently, the prices have gained by Rs 200 per quintal. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive and the prices remained unchanged. The active contract prices softened by Rs 22 or 0.11 percent to Rs 20344 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming days.

हल्दी : मजबूती बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद हल्दी के उठाव में सुस्ती छाती दिखाई दे रही है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 100 रुपए नरम होकर 19 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रु की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा 22 रु या 0.11 प्रतिशत नरम होकर 20,344 रु रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में मजबूती बनी रह सकती है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 19 August (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg as the ships are moving via Oman. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the expected problems in import. There is no possibility of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट से आंशिक तौर पर जहाजों का आवागमन शुरू हो गया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार फिलहाल केवल ओमान की तरफ से ही जहाज आ-जा रहे हैं। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से पोस्तदाना 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आयात में संभावित दिक्कत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है।

Coriander: will remain weak

New Delhi, 19 August (NNS): Here, the prices of coriander Badami remained stable at Rs 16600 per quintal due to the weak offtake after the improvement in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 100 per quintal. There were around 300/350 bags of coriander reported to arrive in the baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices slipped by Rs 28 or 0.18 to Rs 15820 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect.  The spot coriander prices will likely to remain sluggish during the coming days.

धनिया : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद भी धनिए का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 16,600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300-350 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा 28 रुपए या 0.18 प्रतिशत नरम होकर 15,820 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में सुस्ती जारी रह सकती है।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 19 August (NNS): The offtake of big cardamom reported to be sluggish, as a result, the prices of big cardamom remained stable at Rs 1680 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be around 1300/1675 per kg in the last auction which held on 13th August, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the spot black pepper prices during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस)। बड़ी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1680 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। 13 अगस्त को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1300/1675 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Cumin: no possibility of more fluctuations

New Delhi, 19 August (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 8000/9000 bags in Unjha. The arrivals reported to be weak and the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 22800 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contact prices slipped by Rs 15 or 0.07 percent to Rs 2070 per quintal due to the sluggish speculative buying. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the near future.

जीरा : उतार-चढ़ाव की आस नहीं

नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने की सूचना मिली। आवक सामान्य से नीची होने के बाद भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से वहां जीरे की कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा 15 रुपए या 0.07 प्रतिशत नरम होकर 20,750 रुपए रह गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है।

Fenugreek: no fear of downfall

New Delhi, 19 August (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 7700 per quintal due to the sluggish offtake even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the producing areas. The market sentiments may affect due to the consumption season off. There is no fear of downfall in the spot fenugreek prices during the coming one or two days.

मेथीदाना : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 19 अगस्त (एनएनएस)। मानसून सीजन चालू होने के बाद भी मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों की मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। खपत का सीजन होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना घटने का डर नहीं है।