New Delhi, 12 June (NNS): The rainfall seems constant intermittently after the arrivals of mosoon in Kerela, due to this reason, the prices of nutmeg reduced by Rs 30 to Rs 680/710 per kg due to the weak rainfall. The arrivals of nutmeg reported to be high in Kochi mandi, whereas, the prices of nutmeg reduced by Rs 30 to Rs 680/710 per kg because of the weak buying. Here also, nutmeg prices fell down by Rs 10 to Rs 700 per kg owing to the weak buying. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The spot nutmeg prices will not likely to decrease during the coming days.
जायफल : मंदी जारी रह सकती है
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस)। केरल में मानसून आने के बाद से रुक-रुककर करीब-करीब रोज ही बारिश हो रही है। हालांकि इन पंक्तियों के लिखे जाने के समय बारिश की मात्रा में कुछ कमी आने की भी रिपोर्ट मिली। यही वजह है कि राज्य की कोच्चि मंड़ी में आवक बढ़ने जबकि लिवाली कमजोर ही बनी होने से जायफल 30 रुपए मंदा होकर 680/710 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली। यहां भी लिवाली घटने से जायफल 10 रुपए मंदा होकर 700 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में मंदी की स्थिति जारी रह सकती है।
Turmeric: will remain strong
New Delhi, 12 June (NNS): The offtake of turmeric reported to be around 8000 bags in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. Recently, the prices rose by Rs 100/200 per quintal. Here also, the prices of turmeric erode gatha asitis remained stable at Rs 14700 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices ascended by Rs 304 or 1.94 percent to Rs 15980 per quintal owing to the increased speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming days.
हल्दी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस)। ईरोड में हल्दी की करीब 8 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100-200 रुपए की तेजी आई थी। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से ईरोड ग_ïा एज ईट इज 14,700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 304 रुपए या 1.94 प्रतिशत तेज होकर 15,980 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 12 June (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg amid sluggish buying. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect as the situation of import will likely to be normal after some time. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस)। ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच एक समझौता हो गया है। इसमें अमेरिका ने ईरान की ज्यादातर प्रमुख मांगों को मान लेने की भी जानकारी मिली। हालांकि अभी इस समझौते की आधिकारिक पुष्टिï होनी शेष है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। यदि समझौते की पुष्टिï होती है तो भी आयात सामान्य होने में समय लगेगा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
Coriander: no possibility of downfall
New Delhi, 12 June (NNS): The arrivals of coriander gets reduced to 300 bags in the Baran mandi of Rajasthan due to the constant rainfall and flood during the previous day. The arrivals reported to be weak, after this, its prices held stable at the same level of the previous day. Here also, the prices of coriander badami remained firm at Rs 14200 per quintal because of the sluggish buying. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices went down by Rs 214 or 1.69 percent to Rs 12876 per quintal because of the strong speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the spot coriander prices during the coming one or two days.
धनिया : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस)। एक दिन पूर्व आई आंधी तथा वर्षा के कारण राजस्थान की बारां मंड़ी में धनिए की आवक घटकर करीब 300 बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची होने के बाद भी इसकी कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूमचना मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से धनिया बादामी 14,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 214 रुपए या 1.69 प्रतिशत तेज होकर 12,876 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Big cardamom: no decrement
New Delhi, 12 June (NNS): The prices of average price reported to be high in the auction which held during the previous day. Its average auction prices big cardamom kainchicut went up to Rs 1300/1675 per kg. Here, the prices of big cardamom kainchicut remained firm at Rs 1530 per kg owing to the sluggish buying. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. There is no fear of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस)। बीते दिन हुई नीलामी में बड़ी इलायची की औसत कीमत तेज होने की रिपोर्ट मिली। इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1300/1675 रुपए हो जाने की जानकारी मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से बड़ी इलायची कैंचीकट 1530 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी का डर नहीं है।
Cumin: held strong
New Delhi, 12 June (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 11000/12000 bags in Unjha. The arrivals reported to be weak and there, the prices rose to Rs 40 per kg. Here, the prices of cumin remained firm at Rs 21500 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices went up by Rs 145 or 0.76 percent to Rs 19200 per quintal due to the increased speculative buying. The market sentiments may affect owing to the unofficial reports of war between Iran and America. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming days.
जीरा : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक थोड़ी घटकर 11-12 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। आवक घटने और लिवाली बढ़ने से वहां इसकी कीमत में 40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की जानकारी मिली। यहां घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त पड़ने से जीरा सामान्य 21,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 145 रुपए या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 19,200 रुपए पर पहुंच गया। अमेरिका-ईरान के बीच समझौता होने की अनाधिकारिक सूचनाएं भी आ रही हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।
Fenugreek: no possibility of downfall
New Delhi, 12 June (NNS): Both the arrivals and the prices of fenugreek remained stable at the same level of the previous day after the monsoon reached in the country. As a result, the prices of fenugreek remained firm at Rs 7200 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect owing to the consumption season off. There is no possibility of more downfall in the spot fenugreek prices during the coming one or two days.
मेथीदाना : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस)। मानसून देश में पहुंचने के बाद भी प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में मेथी की आवक तथा इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इसके परिणामस्वरूप यहां भी मेथीदाना सामान्य 7200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। खपत का सीजन होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी की आशंका नहीं है।
