New Delhi, 22 April (NNS): Talks were scheduled to take place a day earlier on a deal with US regarding the Iran war, but this did not take place. However, there are reports of an extension of the ceasefire period on the issue of a new proposal for this deal, after this, the prices of nutmeg remained stable at Rs 780 per kg due to the sluggish trading activities. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The spot nutmeg prices will likely to remain sluggish during the coming days.
जायफल : सुस्त बना रहने के आसार
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस)। ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका के साथ समझौते पर एक दिन पूर्व बातचीत होनी थी लेकिन यह नहीं हुई। हालांकि इस समझौते के लिए नए प्रस्ताव के मुद्दे पर सीजफायर की अवधि को बढ़ाए जाने के समाचार आ रहे हैं। इसके बाद भी यहां कामकाज सुस्त बना होने से जायफल 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल सुस्त ही बा रहने का अनुमान है।
Turmeric: no possibility of increment
New Delhi, 22 April (NNS): Here, the prices of turmeric erode gatha asitis softened by Rs 100 to Rs 15500 per quintal because of the weak buying from the stockists after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive in the Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the active turmeric contract prices went up by Rs 36 or 0.22 percent to Rs 16130 per quintal owing to the weak speculative buying. There is no possibility of downfall in the spot turmeric prices during the coming days.
हल्दी : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां स्टॉकिस्टों की हल्दी में लिवाली कमजोर पड़ने लगी। इसके परिणामस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 100 रुपए नरम होकर 15,500 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा मामूली 36 रुपए या 0.22 प्रतिशत नरम होकर 16,130 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 22 April (NNS): Here, poppy seeds Turkey remained sluggish at Rs 1450 per kg due to the ceasefire in Iran and America. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect owing to the ongoing closure of Strait of Hormuz. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस)। ईरान युद्ध को लेकर जारी सीजफायर की अवधि को अमेरिका ने एकतरफा तौर पर बढ़ा दिया है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलो्रगाम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट पर नाकाबंदी जारी रहने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Coriander: fear of profit taking selling
New Delhi, 22 April (NNS): The arrivals of coriander reported to be weak in the markets of producing areas. There were around 2000 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices rose by Rs 200/300 per quintal. Here, coriander badami prices ascended by Rs 200 to Rs 14600 per quintal. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The active contract prices dropped down by Rs 86 or 0.60 percent to Rs 13530 per quintal owing to the weak speculative buying. The market sentiments may change after the increment of Rs 500/700 per quintal. The profit taking selling has been started increasing from the stockists during the near future.
धनिया : मुनाफावसूली का डर
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस)। उत्पादक क्षेत्रों की मंड़ियों में धनिए की आवक सामान्य से नीची हो रही है। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 2 हजार बोरियों की आवक होने तथा 200-300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आने की खबर मिली। यहां भी लिवाली का समर्थन बना होने से धनिया बादामी 200 रुपए तेज होकर 14,600 रुपए प्रति क्ंिवटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 86 रुपए या 0.60 प्रतिशत मंदा होकर 13,530 रुपए पर आ गया। हाल ही में इसमें 500-700 रुपए की तेजी के बाद बाजार की धारणा में बदलाव हो सकता है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली निकलने की आशंका भी है।
Big cardamom: no uptrend
New Delhi, 22 April (NNS): The prices of big cardamom kainchicut improved by Rs 10 to Rs 1660 per kg owing to the weak sale even after the normal level after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The average auction price declined to Rs 1375/1675 per kg in the last auction which held on 16th April. There is no possibility of downfall in the prices during the coming days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी बड़ी इलायची की बिक्री सामान्य की अपेक्षा कमजोर ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए नरम होकर 1660 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतना ही सुधार हुआ था। 16 अप्रैल को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 1375/1675 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।
Cumin: no possibility of improvement
New Delhi, 22 April (NNS): The arrivals of cumin dropped down to 20000/25000 bags in Unjha due to the limited selling from the farmers. There, the prices slipped by Rs 20/25 per 20 kg because of the weak buying after the feeble arrivals. Here, cumin prices declined by Rs 100 to Rs 24000 per quintal owing to the weak buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 235 or 1.09 percent to Rs 21355 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will not likely to improve during the coming days.
जीरा : सुधरने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस)। किसानों की बिकवाली सीमित ही बनी होने से ऊंझा में जीरे की आवक घटती हुई 20-25 हजार बोरियों के आसपास होने की जानकारी मिली। आवक में आई इस कमी के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से वहां इसकी कीमत में 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। यहां भी लिवाली कमजोर पड़ने से जीरा सामान्य 100 रुपए नरम होकर 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 235 रुपए या 1.09 प्रतिशत मंदा होकर 21,355 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा सुधरने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Fenugreek: will likely to remain strong
New Delhi, 22 April (NNS): The sale of fenugreek gets affected after the downfall in the prices during the previous days, as a result, here, the prices of fenugreek remained stable at Rs 6300 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The new crop has been ongoing in the producing areas, but the arrival seems weak and the producing showed downfall, due to this, the market sentiments may affect. The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
मेथीदाना : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों में इसकी नई फसल चल रही है लेकिन आवक सामान्य से कमजोर होने तथा उत्पादन में भी कमी आने के अनुमानों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना मजबूत बना रह सकता है।
