New Delhi, 21 February (NNS): The sale of nutmeg reported to be sluggish even after the feeble prices. As a result, nutmeg prices held firm at Rs 755 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. The arrivals and the prices remained stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the sluggish activeness from the exporters before Ramzan. The spot nutmeg prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

जायफल : सुस्ती बनी रहने के आसार

नई दिल्ली, 21 फरवरी (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जायफल की बिक्री सुस्ती छा गई। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 755 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। रमजान से पूर्व भी निर्यातकों की सक्रियता सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।

Poppy seeds: no fear of decrement

New Delhi, 21 February (NNS): The offtake of poppy seeds reported to be sluggish at the higher prices. On seeing this, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1200 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiment may affect because of the constant increment in the temperature. There is no possibility of more downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 21 फरवरी (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर पोस्तदाने का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। इसके फलस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1200 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। तापमान मे होती जा रही वृद्धि की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है।

Coriander: will likely to remain strong

New Delhi, 21 February (NNS): The offtake of coriander reported to be sluggish at the higher level, due to this reason, here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 8800 per quintal. Recently, the prices have up by Rs 100 per quintal. There were around 1000/1200 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices declined by Rs 56 or 0.68 percent to Rs 8226 per quintal due to the weak speculative buying. The market sentiments may affect as the new crop will likely to arrive soon.  The spot coriander prices will likely to remain strong during the near future.

धनिया : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 21 फरवरी (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी धनिए के उठाव में सुस्ती का वातावरण बननेे लगा है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 8800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 1000-1200 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 56 रुपए या 0.68 प्रतिशत मंदा होकर 8226 रुपए हो गया। राजस्थान में चालू महीने के अंत या मार्च के आरंभ में नए धनिए का श्रीगणेश होने का अनुमान है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया मजबूती ही बनी रहने के आसार हैं।

Big cardamom: no uptrend

New Delhi, 21 February (NNS): The offtake of big cardamom reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this, big cardamom Kainchicut prices held stable at Rs 1800 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 30/40 per kg. Its average auction price were at Rs 1550/1863 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. The spot big cardamom prices may not likely to increase during the near future.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 21 फरवरी (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बड़ी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 30-40 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1550/1863 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की उम्मीद नहीं है।

Turmeric: held sluggish

New Delhi, 21 February (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis held stable at Rs 13200 per quintal due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 5000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices reduced by Rs 76 or 0.58 percent to Rs 13126 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

हल्दी : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 21 फरवरी (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी हल्दी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड गट्ठा एज ईट इज 13,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 5 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियो की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 76 रुपए या 0.58 प्रतिशत मंदा होकर 13,126 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में सुस्ती बनी रह सकती है।

Cumin: no possibility to increase

New Delhi, 21 February (NNS): The arrivals of cumin have been started increasing constantly in Unjha. During the previous day, around 250 bags of cumin reported to arrive but today, almost 300/350 bags have been arrived, including this, there, 7000/8000 bags have been arrive in total and the prices reduced by Rs 40 per 20 kg. Here, cumin prices went down by Rs 100 to Rs 22400 per quintal because of the weak buying. During the previous day, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The active contract prices declined by 80 or 0.38 percent to Rs 21120 per quintal owing to the weak speculative buying. There is a possibility of uptrend in the spot cumin prices during the coming one or two days.

जीरा : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 21 फरवरी (एनएनएस)। ऊंझा में नई फसल के जीरे की आवक बढ़ती जा रही है। एक दिन पूर्व हुई करीब 300 बोरियों की आवक के बाद आज वहां इसकी करीब 300-350 बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। इसे मिलाकर वहां पर जीरे की कुल करीब 7-8 हजार बोरियों की आवक होने तथा 40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। यहां भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से जीरा सामान्य 100 रुपए और मंदा होकर 22,400 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। एक दिन पूर्व भी इसमें 500 रुपए मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से सक्रिय वायदा 80 रुपए या 0.38 प्रतिशत मंदा होकर 21,120 रुपए रह गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा में तेजी के आसार नहीं हैं।

Fenugreek: not likely to increase

New Delhi, 21 February (NNS): The prices of fenugreek held steady at Rs 6500 per quintal owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The arrivals reported to be negligible in the famous producing areas and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the upcoming new crop. The spot fenugreek prices will not likely to increase during the near future.

मेथीदाना : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 21 फरवरी (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों की मंड़ियों में आवक नगण्य होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।