New Delhi, 26 August (NNS): Here, nutmeg prices remained stable at Rs 845 per kg due to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 30/35 per kg. There are holidays in Kochi due to Onam. The trading activities will likely to be normal in the first day of the new week. The spot nutmeg prices will likely to remain strong during the near future.
जायफल : मजबूत बना रह सकता है
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद जायफल के उठाव में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 845 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30-35 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में ओणम का अवकाश चल रहा है। वहां नए सप्ताह के आरंभिक कारोबारी दिन से कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।
Turmeric: will remain weak
New Delhi, 26 August (NNS): The sale of turmeric reported to be weak after the downfall in the prices during the previous days. As a result, the prices of turmeric Erode gatha asitis remained at Rs 19000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 300/400 per quintal. There were around 2500 bags of turmeric reported to arrive and the prices remained stable at the same level. The active contract prices went up by Rs 6 or 0.08 percent to Rs 20500 per quintal because of the nominal speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain sluggish during the coming days.
हल्दी : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद हल्दी की बिक्री में सुस्ती छाने लगी है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 19 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300-400 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में ईद का अवकाश रहा। इससे पूर्व वहां इसकी करीब 2500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली थी। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 6 रुपए या 0.03 प्रतिशत सुधरकर 20,500 रुपए हो गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में सुस्ती बनी रह सकती है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 26 August (NNS): The Iran has allowed the ships to pass through the Strait of Hormuz which are paying taxes, after this, here, the trading activities reported to be weak, in this situation, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The spot poppy seeds prices will not likely to increase during the coming days.
पोस्तदाना : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस)। ईरान की संसद द्वारा होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल टैक्स वसूलने को हाल ही में मंजूरी दी गई थी। इससे ईरान द्वारा टोल टैक्स वसूलने का रास्ता साफ हो गया। इसके बाद भी यहां कामकाज सुस्त बना होने से पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना घटने का डर नहीं है।
Coriander: no fear of downfall
New Delhi, 26 August (NNS): Here, the prices of coriander Badami remained stable at Rs 16800 per quintal due to the weak sale even after the improvement in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 250/300 bags of coriander reported to arrive in the baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices gained by Rs 76 or 0.46 to Rs 16514 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot coriander prices during the coming days.
धनिया : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 16,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 250-300 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली से सक्रिय वायदा 76 रुपए या 0.46 प्रतिशत तेज होकर 16,514 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया घटने का डर नजर नहीं आ रहा है।
Big cardamom: downfall in sale
New Delhi, 26 August (NNS): The offtake of big cardamom reported to be sluggish even after the increment in the prices, as a result, the prices of big cardamom kainchicut fell down by Rs 50 to Rs 1630 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be around 1400/1675 per kg in the last auction which held during the previous day. The market sentiments may affect due to the arrivals of the new crop. There is no possibility of long increment in the spot black pepper prices during the coming days.
बड़ी इलायची : बिक्री कमजोर
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद बड़ी इलायची की बिक्री में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 50 रुपए गिरकर 1630 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। 20 अगस्त को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1400/1675 रुपए रही थी। अगले महीने इसकी नई फसल आने का अनुमान है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में लंबी तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Cumin: likely to remain in the limited area
New Delhi, 26 August (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 10000/11000 bags in Unjha. The arrivals reported to be at the lower level, after this, the buying support seems limited, due to this, here, the prices of cumin improved by Rs 15 per 20 kg. Recently, the prices have gone down by Rs 15/20 per 20 kg. Here, the prices of cumin remained at Rs 22900 per quintal owing to the sluggish buying even after the improved prices. The active contact prices softened by Rs 20 or 0.10 percent to Rs 20900 per quintal due to the sluggish speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain in the limited area during the near future.
जीरा : सीमित दायरे में बना रहेगा
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस)। ऊंझा मंड़ी में जीरे की करीब 10-12 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन मिलने से वहां 15 रुपए प्रति 20 किलोग्राम का सुधार होने की सूचना मिली। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की मंदी आई थी। यहां सुधरी कीमत पर लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,900 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 20 रुपए या 0.10 प्रतिशत नरम होकर 20,900 रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा सीमित दायरे में बना रहने की संभावना है।
Fenugreek: no possibility of downfall
New Delhi, 26 August (NNS): The sale of fenugreek reported to be sluggish after the consumption season off, due to this reason, here, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7700 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the producing areas. The market sentiments may affect due to the ongoing monsoon season. There is no fear of downfall in the spot fenugreek prices during the coming one or two days.
मेथीदाना : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 26 अगस्त (एनएनएस)। खपत का सीजन चालू होने के बाद भी मेथीदाने की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों की मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। मानसून सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी का डर नहीं है।
