New Delhi, 22 May (NNS): There is ceasefire in Iran, but the situation seems ongoing, due to this reason, here, the exporters are now actives from the exporters. Here, its new crop has been arriving in the producing state like Kerela. The arrivals of the new crop reported to be weak., due to this reason, the prices of nutmeg improved by Rs 10 to Rs 775 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The spot nutmeg prices will likely to remain strong during the coming days.

जायफल : मजबूत बना रह सकता है

नई दिल्ली, 22 मई (एनएनएस)। ईरान में सीजफायर चल रहा है लेकिन तनाव बना हुआ है। इसकी वजह से जायफल में निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना हुआ है। इधर, उत्पादक राज्य, केरल, में इसकी नई फसल चालू है। नई फसल की आवक कमजोर हो रही है। इससे आपूर्ति की थोड़ी तंगी महसूस की जा रही है। यही वजह है कि यहां जायफल 10 रुपए तेज होकर 775 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल मजबूत बना रह सकता है।

Turmeric: no possibility of long uptrend

New Delhi, 22 May (NNS): The offtake of turmeric showed improved trend after the downfall in the prices during the previous days. As a result, Here, the prices of turmeric erode gatha asitis went up by Rs 200 to Rs 14600 per quintal. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 8000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level. The active contract prices softened by Rs 22 or 0.14 percent to Rs 16176 per quintal owing to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot turmeric prices during the coming days.

हल्दी : लंबी तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 22 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां हल्दी के उठाव में थोड़ा सुधार हुआ। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 200 रुपए तेज होकर 14,600 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 8 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 22 रुपए या 0.14 प्रतिशत नरम होकर 16,176 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी की संभावना नहीं है।

Poppy seeds: will remain strong

New Delhi, 22 May (NNS): There is a ceasefire in Iran. After this, there, the tensions seems ongoing, due to this reason, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the difficulties in import. The spot poppy seeds prices will likely to remain strong  during the coming days.

पोस्तदाना : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 22 मई (एनएनएस)। ईरान में फिलहाल युद्ध थमा हुआ है। पूर्ण युद्धविराम के लिए ईरान की अमेरिका के साथ बातचीत भी चल रही है। इसके बाद भी वहां तनाव जारी है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आयात में दिक्कत बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।

Coriander: no possibility of increment

New Delhi, 22 May (NNS): The sale of coriander reported to be sluggish even after the downfall in the prices during the previous days. As a result, here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 14000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The arrivals of coriander reported to be around 700/800 bags in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 66 or 0.52 percent to Rs 12702 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot coriander prices will not likely to increase during the coming one or two days.

धनिया : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 22 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 700-800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 66 रुपए या 0.52 प्रतिशत मदा होकर 12,702 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Big cardamom: no increment

New Delhi, 22 May (NNS): The prices of big cardamom kainchicut eased by Rs 10 to Rs 1550 per kg owing to the sluggish offtake even after the intense heat. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The average auction prices dropped down to Rs 1300/1650 per kg in the last auction which held during the previous year, the market sentiments may affect.  There is no possibility of uptrend in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 22 मई (एनएनएस)। भीषण गर्मी पड़ने तथा लू चलने के कारण यहां बड़ी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए मंदी होकर 1550 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व भी इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1300/1650 रुपए रहने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Cumin: will remain sluggish

New Delhi, 22 May (NNS): the arrivals of cumin reported to be around 12000/14000 bags in Unjha. The arrivals reported to be weak as comparatively, after this, tehe buying seems weak, there, the prices of cumin declined by Rs20/25 per 20 kg. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 22500 per quintal due to the sluggish buying. During the previous day, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The active contract prices softened by Rs 35 or 0.18 percent to Rs 19685 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the coming days.

जीरा : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 22 मई (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 12-14 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर पड़ने से वहां जीरे की कीमत में 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 35 रुपए या 0.18 प्रतिशत नरम होकर 19,685 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुस्ती बनी रह सकती है।

Fenugreek: will remain sluggish

New Delhi, 22 May (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 7200 per quintal due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the producing areas. The market sentiments may affect because of the consumption season off. The spot fenugreek prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

मेथीदाना : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 22 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना सुस्त ही बना रह सकता है।