New Delhi, 31 October (NNS): The offtake of nutmeg reported to be sluggish at the higher prices, as a result, here, its prices remained stable at Rs 700 per kg. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices of nutmeg reported to stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the activeness from the exporters. The spot nutmeg prices will likely to remain strong during the near future.

जायफल : मजबूत बना रहने के आसार

नई दिल्ली, 31 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी जायफल का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता बढऩे की आशा से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।

Turmeric: not likely to increase

New Delhi, 31 October (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis slipped by Rs 100 to Rs 14200 per quintal due to the weak sale at the higher prices. Before this, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 7000 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices declined by Rs 66 or 0.44 percent to Rs 15000 per quintal due to the weak speculative buying. The spot turmeric prices will not likely to increase during the coming days.

हल्दी : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 31 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी हल्दी की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रुपए और मंदी होकर 14,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर ही बनी होने सक्रिय वायदा 66 रुपए या 0.44 प्रतिशत घटकर 15,000 रुपए पर आ गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Poppy seeds: not likely to increase

New Delhi, 31 October (NNS): The offtake of poppy seeds reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this reason, here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of normal supply. The spot poppy seeds prices will likely to remain high during the coming one or two days.

पोस्तदाना : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 31 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति अपने सामान्य स्तर के आसपास बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की आस नहीं है।

Coriander: not likely to improve

New Delhi, 31 October (NNS): Here, the prices of coriander badami remained firm at Rs 9500 per quintal owing to the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 200/300 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices jumped by Rs 44 or 0.54 percent to Rs 8266 per quintal because of higher speculative buying. The spot coriander prices will not likely to increase during the coming one or two days.

धनिया : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 31 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 9500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 200-300 बोरियों की नाममात्र आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली बढऩे से सक्रिय वायदा 44 रुपए या 0.54 प्रतिशत तेज होकर 8266 रुपए हो गया। इससे बाजार की धरणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 31 October (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut improved by Rs 50 to Rs 1700 per kg owing to the improved offtake at the lower prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The average auction price jumped to Rs 1300/1987 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 31 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर भी बड़ी इलायची का उठाव बढ़ गया है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 50 रुपए तेज होकर 1700 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। हाल ही मे इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। बीते दिन हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 1300/1987 रुपए पर जा पहुंचने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Cumin: possibility of break on downfall

New Delhi, 31 October (NNS): The prices of cumin dropped down by Rs 100 to Rs 20400 per quintal because of weak sale even after the feeble prices. During the previous day, the prices have gone down in the same ratio. There was holiday in Unjha on the occasion of Sardar Patel Jayanti. The active contract prices softened by Rs 10 or 0.05 percent to Rs 20090 per quintal because of sluggish speculative buying. There is a possibility of break on downfall in the spot cumin prices during the coming one or two days.

जीरा : मंदी पर ब्रेक संभव

नई दिल्ली, 31 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर जीरे की बिक्री में थोड़ी कमी आई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 100 रुपए और मंदा होकर 20,400 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। बीते दिन भी इसमें इतनी ही मंदी आई थी। सरदार पटेल जायंति के उपलक्ष्य में ऊंझा में कारोबारी अवकाश रहा। सटोरियों की लिवाली सुस्त पडऩे से सक्रिय वायदा मामूली 10 रुपए या 0.05 प्रतिशत नरम होकर 20,090 रुपए पर आ जाने की जानकारी मिली। गुजरात में मौसम में हुए नवीनतम बदलाव से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।

Fenugreek: will remain strong

New Delhi, 31 October (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 6200 per quintal owing to the sluggish offtake even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The trading activities reported to be sluggish in the famous markets of Rajasthan. The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the coming days.

मेथीदाना : मजबूूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 31 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर मेथीदाने के उठाव में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 6200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर स्थिर बना रहा। इससे पूर्व इसमें हाल ही में 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंडिय़ों में कामकाज सुस्त बना होने की सूचना मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मजबूती बनी रह सकती है।