New Delhi, 16 July (NNS): The offtake of nutmeg reported to be weak at the higher prices, due to this, here, its prices held steady at Rs 610 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the higher arrivals than the normal level. The spot nutmeg prices will likely to remain strong during the near future.
जायफल : मजबूती जारी रह सकती है
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी जायफल का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 610 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में मजबूती बनी रह सकती है।
Turmeric: no possibility to increase
New Delhi, 16 July (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis held firm at Rs 13700 per quintal owing to the sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100/200 per quintal. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices slipped by Rs 112 or 0.83 percent to Rs 13440 per quintal due to the weak speculative buying. There is no possibility of uptrend in the spot turmeric prices during the previous day.
हल्दी : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी हल्दी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 13,700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 100-200 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 112 रुपए या 0.83 प्रतिशत मंदा होकर 13,440 रुपए पर आ गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 16 July (NNS): The offtake of poppy seeds reported to be weak even after the feeble prices, due to this reason, here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1675 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect because of the political tensions with Turkey. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1675 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 25 रुपए की मंदी आई थी। तुर्की के साथ चल रही राजनैतिक तनातनी की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
Coriander: may show improvement
New Delhi, 16 July (NNS): Here, the prices of coriander badami held stable at Rs 8400 per quintal due to sluggish sale at the higher prices. Recently, the prices have gone by Rs 100 per quintal. There were around 800 bags of coriander reported to be arrive in Baran mandi and the prices went up by Rs 200 per quintal in the Baran mandi of Rajasthan. The active contract prices slipped by Rs 38 or 0.50 percent to Rs 7572 per quintal because of the feeble speculative buying. The market sentiments may affect owing to the weak arrivals than the normal level. The spot coriander prices may show uptrend during the coming one or two days.
धनिया : सुधर सकता है
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 8400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। बारां मंड़ी में इसकी करीब 800 बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से सक्रिय वायदा 38 रुपए या 0.50 प्रतिशत मंदा होकर 7572 रुपए पर आ गया। आवक तुलनात्मक रूप से नीची बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया थोड़ा-बहुत सुधर सकता है।
Big cardamom: no downfall
New Delhi, 16 July (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut rose by Rs 60 to Rs 1610 per kg owing to the strong offtake even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/30 per kg. There was no auction from the last one month. The average auction price reported to be at Rs 1250/1812.50 per kg in the last auction which held on 12th June. There is no possibility of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी बड़ी इलायची के उठाव में वृद्धि दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 60 रुपए तेज होकर 1610 रुपए पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-30 रुपए की तेजी आई थी। पिछले एक महीने से भी कुछ अधिक समय से नीलामी नहीं हो रही है। 12 जून को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1250/1812.50 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।
Cumin: held sluggish
New Delhi, 16 July (NNS): The prices of cumin held strong at Rs 21500 per quintal because of the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have softened by Rs 100 per quintal. There were around 5000/7000 bags of cumin reported to arrive and the prices remained stable at the same level of the previous day in Unjha. The active contract prices dropped down by Rs 55 or 0.03 percent to Rs 19435 per quintal because of the nominal speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain sluggish during the near future.
जीरा : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 21,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 5-7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की मामूली लिवाली से सक्रिय वायदा 55 रुपए या 0.03 प्रतिशत सुधरकर 19,435 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुस्ती जारी रह सकती है।
Fenugreek: no fear of downfall
New Delhi, 16 July (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 5800 per quintal owing to the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiment may affect because of the ongoing monsoon season. There is no fear of downfall in the spot fenugreek prices during the coming days.
मेथीदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 16 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 5800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। मानसून सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।
