New Delhi, 01 July (NNS): The prices of nutmeg showed downfall after the opening of Straitof hormuz. Here, the prices of nutmeg reduced by Rs 25 to Rs 735 per kg because of the weak buying from the stockists. Before this, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. There is a lack of export demand, due to this, the market sentiments may affect. The spot nutmeg prices will likely to remain in the limited area during the coming one or two days.
जायफल : सीमित दायरे में बना रहेगा
नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट खुलने के बाद भी जायफल में मंदी आई है। स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से यहां जायफल 25 रुपए मंदा होकर 735 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की मांग का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल सीमित दायरे में घूमता रहने का अनुमान है।
Turmeric: no long increment
New Delhi, 01 July (NNS): the offtake of turmeric reported to be sluggish at the higher prices, as a result, here, the prices of turmeric Erode gatha asitis remained stable at Rs 15700 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. There is no possibility of long increment in the prices during the coming one or two days.
हल्दी : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी हल्दी के उठाव में सुस्ती छाने लगी है। इसके परिणामस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 15,700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Poppy seeds: will remain sluggish
New Delhi, 01 July (NNS): the prices of poppy seeds Turkey held steady at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The strait of Hormuz has been opened, but the importers are not doing the new deals, due to this reason, the market sentiments may affect. The spot poppy seeds prices will likely to remain sluggish during the near future.
पोस्तदाना : सुस्त बना रहेगा
नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी पोस्तदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां पोस्तदानाा तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट बेशक खुल गया है लेकिन आयातक नए सौदे करने से कतरा रहे हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना सुस्त ही बना रहने की उम्मीद है।
Coriander: fear of profit taking selling
New Delhi, 01 July (NNS): the sale of coriander reported weak at the higher level, as a result, the prices of coriander Badami remained stable at Rs 16000 per quintal. Recently, the prices have increased by Rs 500 per quintal. There were around 400 backs of coriander reported to arrive in the baran Mandi of Rajasthan and the prices remained unchanged. The active contract prices slipped by Rs 130 or 0.83 percent to Rs 14482 per quintal due to the sluggish speculative buying. In this situation, the market sentiments may affect. There is a fear of profit taking selling by the stockists at the current rates during the coming one or two days.
धनिया : मुनाफावसूली का डर
नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी धनिए की बिक्री सुस्त पड़ने लगी है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए का उछाल आया था। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 400 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 130 रुपए या 0.83 प्रतिशत मंदा होकर 14,482 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली निकलने का डर भी है।
Big cardamom: no downfall
New Delhi, 01 July (NNS): The offtake of big cardamom reported to be sluggish after the decrement in the prices during the previous days, as a result, here, the prices of big cardamom kainchicut remained stable at Rs 1620 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1350/1700 per kg in the last auction which held on 25th June, due to this reason, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां बड़ी इलायची का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1620 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। 25 जून को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1350/1700 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Cumin: will remain weak
New Delhi, 01 July (NNS): there were around 10000/12000 bags of cumin reported to arrive in Unjha. The arrivals reported to be at the same level of the previous day and its buying seems weak, due to this, the prices held stable at the same level. Here, the prices of cumin held steady at Rs 22400 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices ascended by Rs 70 or 0.34 percent to Rs 20630 per quintal because of the limited buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the near future
जीरा : सुस्त बना रहेगा
नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 10-12 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक पिछले कुछ दिनों के स्तर के आसपास ही होने और लिवाली भी सुस्त पड़ने से इसकी कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से जीरा सामान्य 22,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 70 रुपए या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 20,630 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा सुस्त ही बना रह सकता है।
Fenugreek: no fear of downfall
New Delhi, 01 July (NNS): the selling of fenugreek reported to be sluggish after the increment in the prices during the previous days, due to this reason, here, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices remained stable at the same level of the previous day in the producing areas. The market sentiments may affect because of the consumption season. There is no fear of downfall in the prices during the coming days.
मेथीदाना : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 1 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां मेथीदाने की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। प्रमुख उत्पादक राज्यों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। खपत का सीजन होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना घटने का डर नहीं है।
