New Delhi, 25 September (NNS): The prices of nutmeg gained by Rs 20 to Rs 585 per kg due to the strong offtake at the higher level. Before this, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The arrivals may increase and the prices declined by Rs 10/20 per kg dye to the increased buying in Kochi, due to this, the market sentiments may affect. There is a possibility of break on uptrend in the spot nutmeg prices during the coming days.

जायफल : तेजी पर ब्रेक संभव

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी जायफल का उठाव मजबूत ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 20 रुपए तेज होकर 585 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। उधर, कोच्चि में आवक बढ़ने तथा लिवाली कमजोर पड़ने से इसमें 10-20 रुपए की मंदी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल की तेजी पर अस्थाई तौर पर ब्रेक लग सकता है।

Poppy seeds: will likely to remain strong

New Delhi, 25 September (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained steady at Rs 1200 per kg owing to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect owing to the arrivals of the new crop. The spot poppy seeds prices will likely to remain strong during the near future.

पोस्तदाना : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर पोस्तदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1200 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना मजबूत ही बना रह सकता है।

Coriander: will likely to remain strong

New Delhi, 25 September (NNS): The prices of coriander badami remained stable at Rs 8400 per quintal due to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 4000 bags of coriander reported to be arrive in the Ramganj mandi and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices jumped by Rs 90 or 1.23 percent to Rs 7388 per quintal because of the increased speculative buying. The prices of coriander prices will likely to remain strong during the coming days.

धनिया : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी धनिए का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 8400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। रामगंज मंड़ी में इसकी करीब 4 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 90 रुपए या 1.23 प्रतिशत तेज होकर 7388 रुपए हो गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया मजबूत ही बना रह सकता है।

Big cardamom: no downtrend

New Delhi, 25 September (NNS): Here, the prices of big cardamom kainchicut held firm at Rs 1475 per kg due to the strong sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. Its average auction price were at Rs 1175/1700 per kg in the last auction which held on 12 September. The first crop of dry ginger has been started arriving, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downtrend in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी बड़ी इलायची की बिक्री मजबूत ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1475 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। 12 सितम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1175/1700 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी। देश में इसकी नई फसल चालू हो चुकी है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची मंदी होने की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Turmeric: may increase

New Delhi, 25 September (NNS): Here, the prices of turmeric erode gatha asitis remained stable at Rs 14700 per quintal due to the sluggish offtake even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200/ 300 per quintal. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices gained by Rs 200 per quintal. The active contract prices jumped by Rs 282 or 1.94 percent to Rs 14812 per quintal because of the strong speculative buying. There is a possibility of limited uptrend and downtrend in the spot turmeric prices during the near future.

हल्दी : बढ़ सकती है

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी हल्दी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 14,700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 282 रुपए या 1.94 प्रतिशत तेज होकर 14,812 रुपए हो गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी थोड़ी-बहुत बढ़ सकती है।

Cumin: possibility to increase

New Delhi, 25 September (NNS): Here, cumin prices held firm at Rs 27800 per quintal due to the strong sale even after the higher prices. During the previous day, the prices have gone up by Rs 300 per quintal. There were around 10000/12000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices went up by Rs 50 per 20 kg. The active contract prices jumped by Rs 150 or 0.56 percent to Rs 26960 per quintal owing to the increased speculative buying. The spot cumin prices may show nominal uptrend and downtrend in the prices during the coming days.

जीरा : सुधार के आसार

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी जीरे की बिक्री मजबूत ही बनी रही। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 27,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्व स्तर पर रुका रहा। बीते दिन इसमें 300 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में जीरे की आवक बढ़कर करीब 10-12 हजार बोरियों की आवक होने तथा 50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 150 रुपए या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 26,960 रुपए पर हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत सुधर सकता है।

Fenugreek: will remain strong

New Delhi, 25 September (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 7300 per quintal due to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200/300 per quintal. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiments may affect because of the ongoing consumption season. The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the near future.

मेथीदाना : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। खपत के सीजन को देखते हुए बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना मजबूत ही बना रह सकता है।