New Delhi, 30 January (NNS): Here, the prices of nutmeg remained firm at Rs 780 per kg due to the sluggish offtake even after the downfall during the previous days. Recently, the prices have declined by Rs 20 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the lack activeness from the exporters. There is no possibility of more uptrend in the spot nutmeg prices during the coming days.

जायफल : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद जायफल का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका हुआ है। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Turmeric: not likely to increase

New Delhi, 30 January (NNS): Here, the prices of turmeric reduced remained firm at Rs 15900 per quintal owing to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 7000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices reduced by Rs 14 or 0.08 percent to Rs 16900 per quintal due to the sluggish speculative buying. The spot turmeric prices will not likely to remain high during the coming one or two days.

हल्दी : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां हल्दी की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके फलस्वरूप ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 15,900 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा 14 रुपए या 0.08 प्रतिशत नरम होकर 16,900 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी बढ़ने के आसार नहीं हैं।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 30 January (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1400 per kg due to the weak offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, its prices gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds during the coming one or two days.

पोस्तदाना : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होता हुआ 92 के आसपास पहुंच जाने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना घटने का डर नहीं है।

Coriander: no possibility to decrease

New Delhi, 30 January (NNS): Here, the prices of coriander badami gained by Rs 200 to Rs 11200 per quintal owing to the weak sale even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the Baran mandi of Rajasthan. The active contract prices jumped by Rs 280 or 2.43 percent to Rs 11816 per quintal because of the strong speculative buying. The spot coriander prices will not likely to decrease during the coming days.

धनिया : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां धनिए की बिक्री में मजबूती दर्ज की गई है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 200 रुपए तेज होकर 11,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब एक हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 280 रुपए या 2.43 प्रतिशत उछलकर 11,816 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Big cardamom: no downtrend

New Delhi, 30 January (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut remained firm at Rs 1680 per kg owing to sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The average auction price went down to Rs 1500/1950 per kg in the last auction which held on 22nd January, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां बड़ी इलायची की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1680 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। 22 जनवरी को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत थोड़ी मंदी होकर 1500/1950 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Cumin: will remain sluggish

New Delhi, 30 January (NNS): The prices of cumin remained firm at Rs 24100 per quintal owing to the improved offtake even after the uptrend in the prices during the previous day. Its prices fell down by Rs 100 per quintal. There were around 10000/11000 bags of cumin reported to arrive in Unjha mandi and the prices held stable at the same level of the previous day owing to the weak selling from the stockists.  The active contract prices soft trend by Rs 10 or 0.04 percent to Rs 24265 per quintal because of weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

जीरा : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां जीरे के उठाव में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 24,100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। ऊंझा में किसानों और स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर ही बनी होने से जीरे की आवक घटकर करीब 10-11 हजार बोरियों की होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा 10 रुपए या 0.04 प्रतिशत नरम होकर 24,265 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुस्ती बनी रह सकती है।

Fenugreek: may not likely to increase

New Delhi, 30 January (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 6700 per quintal amid weak sale even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The new crop will likely to arrive after two months. The spot fenugreek prices will not likely to increase during the near future.

मेथीदाना : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी मेथीदाने की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 6700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। नई फसल शुरू होने में अब करीब 2 महीनों का ही समय बकाया है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में सुधार के आसार नहीं हैं।