New Delhi, 11 March (NNS): The offtake of nutmeg reported to be sluggish even after the downfall in the prices during the previous days, as a result, here, nutmeg prices remained firm at Rs 745 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the war in Iran. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

जायफल : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 745 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। ईरान में चल रहे युद्ध की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने के आसार नहीं हैं।

Turmeric: not likely to increase

New Delhi, 11 March (NNS): The sale of turmeric reported to be weak even after the downfall in the prices during the previous days, due to this, the prices of turmeric erode gatha asitis remained firm at Rs 14300 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices slipped by Rs 140 or 0.95 percent to Rs 14600 per quintal because of the weak speculative buying. There is a possibility of improvement in the spot turmeric prices during the near future.

हल्दी : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां हल्दी की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 14,300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 140 रुपए या 0.95 प्रतिशत मंदा होकर 14,600 रुपए पर आ गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Poppy seeds: no fear of decrement

New Delhi, 11 March (NNS):  The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1450 per kg owing to the weak offtake even after the starting of summer season. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar along with the Iran fires missiles at Turkey. There is no fear of downfall in the prices during the coming one or two days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस)। गर्मियां शुरू होने के बाद भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने तथा ईरान द्वारा तुर्की पर भी मिसाइलें दागने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।

Coriander: may show downfall

New Delhi, 11 March (NNS): The arrivals of coriander slipped to 700/800 bags in the Baran mandi of Rajasthan. The arrivals seems weak, after this, the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of coriander badami remained firm at Rs 11800 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices fell down by Rs 156 or 1.35 percent to Rs 11410 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. It is expected that the prices may fluctuate during the near future.

धनिया : घट सकता है

नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस)। राजस्थान की बारां मंड़ी में धनिए की आवक घटकर 700-800 बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी वहां इसकी कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से धनिया बादामी 11,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 156 रुपए या 1.35 प्रतिशत मंदा होकर 11,410 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया थोड़ा-बहुत घट सकता है।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 11 March (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained firm at Rs 1640 per kg owing to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The active auction price reported to be around 1425/1700 per kg in the last auction which held on 26th February, due to this, the market sentiments may affect. There is no more downfall in the prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद बड़ी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1640 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की तेजी आई थी। 26 फरवरी को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1425/1700 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Cumin: no long uptrend

New Delhi, 11 March (NNS): There were around 38000/40000 bags of cumin reported to arrive in Unjha after holi. The prices of this famous commodity rose by Rs 20 per 20 kg owing to the support of  buying. After this, here, cumin prices held firm at Rs 23300 per quintal because of the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contract prices fell down by Rs 155 or 0.69 percent to Rs 22150 per quintal because of the weak speculative buying. The market sentiments may affect owing to the nominal increment in the arrivals. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming days.

जीरा : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक उछलती हुई करीब 38-40 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। स्थानीय स्टॉकिस्टों और दिसावरों की लिवाली का समर्थन बढ़ने से इस प्रमुख किराना जिंस में 20 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की सूचना मिली। इसके बाद भी यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 23,300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 155 रुपए या 0.69 प्रतिशत मंदा होकर 22,150 रुपए पर आ गया। आवक में आए नवीनतम उछाल से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में लंबी तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Fenugreek: remain sluggish

New Delhi, 11 March (NNS): The sale of fenugreek reported to be weak even after the downfall in the prices, due to this, here, fenugreek prices remained firm at Rs 6700 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The arrivals reported to be negligible and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiments may affect as the new crop reported to be weak. The spot fenugreek prices will likely to remain sluggish during the near future.

मेथीदाना : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। नई फसल कमजोर ओने की आशंकाओं से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना सुस्त ही बना रहने की आशा है।