New Delhi, 03 December (NNS): The offtake of nutmeg reported to be sluggish even after the downfall in the prices. Here, the price of nutmeg held firm at Rs 695 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. The market sentiments may affect due to the negligible activities from the exporters. The spot nutmeg prices will not likely to increase during the coming days.

जायफल : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी जायफल के उठाव में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 695 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। केरल की कोच्चि मंड़ी में भी इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। निर्यातकों की गतिविधियां नगण्य होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Turmeric: no improvement

New Delhi, 03 December (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis softened by Rs 100 to Rs 14800 per quintal due to the weak buying as comparatively from the stockists even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 3000 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices fell down by Rs 250 or 1.70 percent to Rs 14436 per quintal due to the weak speculative buying. The spot turmeric prices will not likely to improve during the coming days.

हल्दी : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद स्टॉकिस्टों की हल्दी में लिवाली अपेक्षाकृत रूप से घटने लगी है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रुपए नरम होकर 14,800 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3 हजार क्विंटल की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 250 रुपए या 1.70 प्रतिशत टूटकर 14,436 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Poppy seeds: no possibility to increase

New Delhi, 03 December (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg due to the sluggish offtake even after the ongoing winter season. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of normal supply and availability of the stock. The spot poppy seeds prices will not likely to increase during the coming one or two days.

पोस्तदाना : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस)। सर्दियों का मौसम चालू होने के कारण पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य के आसपास ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Coriander: will remain under pressure

New Delhi, 03 December (NNS): Here, the prices of coriander badami reduced by Rs 200 at Rs 11000 per quintal due to the weak buying from the stockists even after the previous increment. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 700/800 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices remained stable at the same level. The active contract prices declined by Rs 52 or 0.49 percent to Rs 10530 per quintal because of weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot coriander prices will likely to remain under pressure during the near future.

धनिया : दबा रह सकता है

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई उल्लेखनीय तेजी के बाद स्टॉकिस्टों की धनिए में लिवाली कमजोर पड़ने लगी है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 200 रुपए मंदा होकर 11 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में धनिए की करीब 700-800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 52 रुपए या 0.49 प्रतिशत घटकर 10,530 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया दबा रह सकता है।

Big cardamom: no increment

New Delhi, 03 December (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut remained stable at Rs 1670 per kg owing to weak offtake even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1450/1737 per kg in the last auction which held on 27th November. The market sentiments may affect because the another crop has been started arriving. There is no possibility of more uptrend in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद बड़ी इलायची के उठाव में सुस्ती छाने लगी है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1670 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। 27 नवम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1450/1737 रुपए रह जाने की रिपोर्ट मिली थी। दूसरी फसल चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Cumin: no possibility to increase

New Delhi, 03 December (NNS): The prices of cumin remained stable at Rs 22400 per quintal due to the sluggish buying from the stockists even after the uptrend in the prices during the previous day. During the previous day, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices fell down by Rs 40 per 20 kg. The active contract prices dropped down by Rs 35 or 0.90 percent to Rs 21760 per quintal because of weak speculative buying. The market sentiments may change due to the uptrend in the sowing of the new crop from the last one week. There is a possibility of improvement in the spot cumin prices during the coming one or two days.

जीरा : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस)। एक दिन पूर्व आई मंदी के बाद स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 22,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। बीते दिन इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में जीरे की करीब 10 हजार बोरियों की आवक होने तथा 40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली नरम पड़ने से सक्रिय वायदा 35 रुपए या 0.16 प्रतिशत नरम होकर 21,760 रुपए रह गया। गुजरात में इस प्रमुख किराना जिंस की बुआई में एक सप्ताह में ही भारी उछाल आने की वजह से बाजार की धारणा में बदलाव हो सकता है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Fenugreek: will remain strong

New Delhi, 03 December (NNS): The prices of fenugreek remained firm at Rs 6800 per quintal due to the sluggish offtake even after the recent uptrend. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the markets of Rajasthan. The market sentiments may affect owing to the weak supply than the normal level. The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the coming days.

मेथीदाना : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 3 दिसम्बर (एनएनएस)। हाल ही में आई तेजी के बाद मेथीदाने का उठाव सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। आपूर्ति सामान्य से तंग बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही मजबूती से रुका रह सकता है।