New Delhi, 10 July (NNS): The strait of Hormuz has been closed again due to the attack on Iran, due to this, here, the prices of nutmeg remained weak at Rs 745 per kg owing to the weak buying after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the lack of demand from the exporters. The spot nutmeg prices will not likely to increase during the coming days.

जायफल : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस)। अमेरिका द्वारा ईरान में फिर से बमबारी किए जाने के कारण होर्मुज स्ट्रेट पुन: बंद हो गया है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से जायफल 745 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातक मांग के अभाव में बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

Turmeric: held strong

New Delhi, 10 July (NNS): The sale of turmeric reported to be high after the uptrend in the prices during the previous days. As a result, the prices of turmeric Erode gatha asitis jumped by Rs 400 to Rs 16600 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 8000 bags of turmeric reported to arrive and the prices gained by Rs 100 per quintal. The active contract prices jumped by Rs 270 or 1.47 percent to Rs 18660 per quintal because of the strong speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the near future.

हल्दी : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां हल्दी की बिक्री और बढ़ गई। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 400 रुपए और तेज होकर 16,600 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 8 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से सक्रिय वायदा 270 रुपए या 1.47 प्रतिशत तेज होकर 18,660 रुपए पर जा पहुंचा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 10 July (NNS): The strait of Hormuz has been closed again, after this, the offtake of poppy seeds reported to be weak, due to this, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the expected problems in import and increment in the tensions between Iran and America. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट एक बार फिर बंद हो गया है। इसके बाद भी यहां पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना रहा। यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका-ईरान में फिर से तनाव बढ़ने तथा आयात में संभावित दिक्कत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।

Coriander:  will remain strong

New Delhi, 10 July (NNS): The prices of coriander Badami gained by Rs 100 to Rs 16500 per quintal due to the improved offtake after the increment during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 400 per quintal. There were around 200/300 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and its prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices rose by Rs 136 or 0.88 to Rs 15670 per quintal because of the limited speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain strong during the coming days.

धनिया : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां धनिए उठाव में सुधार दर्ज किया गया है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 100 रुपए बढ़कर 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 400 रुपए का उछाल आया था। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 200-300 बोरियों की नाममात्र आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से सक्रिय वायदा 136 रुपए या 0.88 प्रतिशत तेज होकर 15,670 रुपए पर जा पहुंचा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया मजबूत ही बना रह सकता है।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 10 July (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained firm at Rs 1640 per kg because of the weak offtake after the soft trend during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1250/1867 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई नरमी के बाद यहां बड़ी इलायची के उठाव में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1640 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की नरमी दर्ज की गई थी। बीते दिन हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1250/1867 रुपए हो जाने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Cumin: will remain weak

New Delhi, 10 July (NNS): There were around 10000/11000 bags of cumin reported to arrive in Unjha. The arrivals reported to be weak and the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of cumin dropped down by Rs 200 to Rs 22200 per quintal because of the weak buying at the higher level. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The active contract prices slipped by Rs 180 or 0.88 percent to Rs 20245 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain weak during the coming days.

जीरा : सुस्त बना रह सकता है

नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस)। ऊंझा में लगातार तीसरे दिन भी हल्की-फुल्की बारिश होने की जानकारी मिली। इसके बाद भी वहां जीरे की करीब 10-11 हजार बोरियों की आवक होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने तथा लिवाली सुस्त पड़ने से कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां बढ़ी कीमत पर लिवाली कमजोर पड़ने से जीरा सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 22,200 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 180 रुपए या 0.88 प्रतिशत मंदा होकर 20,245 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा सुस्त ही बना रहने की उम्मीद है।

Fenugreek: will remain strong

New Delhi, 10 July (NNS): The sale of fenugreek reported to be sluggish after the ongoing monsoon season, as a result, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous producing areas. The market sentiments may affect owing to the ongoing consumption season . The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

मेथीदाना : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 10 जुलाई (एनएनएस)। मानसून का सीजन चालू होने के बाद भी मेथीदाने की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। खपत के सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।