New Delhi, 09 September (NNS): The prices of nutmeg remained stable at Rs 735 per kg even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the lack of buying from the exporters. The spot nutmeg prices will increase in future.

जायफल : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां जायफल में स्थिरता का रुख बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप जायफल 735 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की लिवाली का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने की संभावना नहीं है।

Turmeric: may show improvement

New Delhi, 09 September (NNS): The trading activities reported to be sluggish in turmeric. The prices of turmeric Erode gatha asitis remained at Rs 18500 per quintal. During the previous day, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The arrivals of turmeric reported to be around 3500 bags in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went up by Rs 238 or 1.17 percent to Rs 20540 per quintal because of the increased speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of uptrend in the spot turmeric prices during the coming days.

हल्दी : सुधर सकती है

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। हल्दी में व्यापारिक गतिविधियां सुस्त बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 18,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 238 रुपए या 1.17 प्रतिशत तेज होकर 20,540 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी थोड़ी-बहुत सुधर सकती है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 09 September (NNS): The situation seems uncertain amid Strait of Hormuz, due to this reason, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg owing to the sluggish trading activities. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the expected problem in export. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट के खुलने को लेकर अनिश्चितता का वातावरण बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कामकाजी गतिविधियां सुस्त बनी होने के बाद भी पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आयात में संभावित दिक्कत से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है।

Coriander: no possibility to increase

New Delhi, 09 September (NNS): Here, the prices of coriander Badami remained stable at Rs 16500 per quintal due to the weak buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 300 bags of coriander reported to arrive and the prices held stable at the same level. The active contract prices slipped by Rs 126 or 0.79 to Rs 15810 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming days.

धनिया : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से धनिए की बिक्री में सुस्ती का वातावरण बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300-400 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 126 रुपए या 0.79 प्रतिशत मंदा होकर 15,810 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में तेजी की उम्मीद नहीं है।

Big cardamom: no long uptrend

New Delhi, 09 September (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained at Rs 1550 per kg because of the weak offtake at the improved price. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be around 1400/1675 per kg in the last auction which held on 20th August. The market sentiments may affect due to the arrivals of the new crop. There is no possibility of increment in the spot black pepper prices during the coming days.

बड़ी इलायची : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। सुधरी कीमत पर भी बड़ी इलायची के उठाव में सुस्ती छाने लगी है। यही वजह है कि यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1550 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। 20 अगस्त को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1400/1675 रुपए रही थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में लंबी तेजी की संभावना नहीं है।

Cumin: no possibility to increase

New Delhi, 09 September (NNS): The arrivals reported to be at the higher level in Unjha, as a result, there were around 13000/14000 bags of cumin reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 23200 per 20 kg owing to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contact prices improved by Rs 60 or 0.28 percent to Rs 21160 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will not likely to increase during the near future.

जीरा : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। ऊंझा में हजीरे की आवक में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। इसके परिणामस्वरूप वहां जीरे की करीब 13-14 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 23,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 60 रुपए या 0.28 प्रतिशत सुधरकर 21,160 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Fenugreek: will remain weak

New Delhi, 09 September (NNS): Here, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7800 per quintal because of the sluggish buying from the stockists. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous producing markets. The market sentiments may affect as the consumption season is in its last stage. The spot fenugreek prices will likely to remain weak during the coming one or two days.

मेथीदाना : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से पिछले कुछ समय से मेथीदाना सीमित दायरे में घूम रहा है। इसके परिणामस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 7800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों की प्रमुख मंड़ियों में मेथी की कीमत तथा आवक बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। खपत का सीजन अपने अंतिम चरण में होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में सुस्ती छाई रह सकती है।