New Delhi, 29 July (NNS): The offtake of nutmeg reported to be weak after the downfall in the prices during the previous days. As a result, the prices of nutmeg remained stable at Rs 745 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Recently, the prices have gone down in Kochi and the prices remained stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect due to the lack of buying from the exporters. The spot nutmeg prices will likely to increase during the coming days.
जायफल : तेजी के आसार नहीं
नई दिल्ली, 29 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां जायफल का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप जायफल 745 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में हाल ही में आई मंदी के बाद वहां इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की लिवाली का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Turmeric: no possibility to increase
New Delhi, 29 July (NNS): Here, the price of turmeric erode gatha asitis declined by Rs 200 to Rs 18000 per quintal owing to the sluggish sale after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 400 per quintal. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices reduced by Rs 148 or 0.73 percent to Rs 20208 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming days.
हल्दी : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 29 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी हल्की बिक्री में कमी दर्ज की गई। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड गा एज ईट इज हल्दी 200 रुपए और मंदी होकर 18 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 400 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 148 रुपए या 0.73 प्रतिशत मंदा होकर 20,208 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Poppy seeds: no fear of decrement
New Delhi, 29 July (NNS): There is a ceasefire between America and Iran, but the Iran has full control over the Strait of Hormuz. As a result, the offtake gets affected, due to this, the prices of poppy seeds remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the expected problem in the import. There is no possibility ofmore downfall in the prices during the near future.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 29 जुलाई (एनएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच 13 दिन चला युद्ध बेशक फिलहाल रुका हुआ है लेकिन होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का पूरा नियंत्रण बना हुआ है। इसके बाद भी यहो पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसलिए पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आयात में संभावित दिक्कत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Coriander: no possibility to decrease
New Delhi, 29 July (NNS): The arrivals of coriander reported to be nominal due to the constant rainfall in Rajasthan. There were around 150 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and its prices remained stable at the same level of the previous day.The prices of coriander Badami remained firm at Rs 16500 per quintal due to the weak buying after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices declined by Rs 70 or 0.45 to Rs 15388 per quintal because of the constant speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot coriander prices will not likely to decrease during the coming days.
धनिया : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 29 जुलाई (एनएनएस)। राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में वर्षा होने से आज धनिए की आवक बुरी तरह से घटकर नाममात्र की रह गई। क्षेत्र की बारां मंड़ी में धनिए की केवल 150 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से धनिया बादामी 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 70 रुपए या 0.45 प्रतिशत मंदा होकर 15,388 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में मंदी की आशंका नहीं है।
Big cardamom: no decrement
New Delhi, 29 July (NNS): There is a flood like situation in Assam, due to this, the average auction price gained to Rs 1350/1825 per kg in the last auction which held on 23rd July. Here, the prices of big cardamom kainchicut remained firm at Rs 1700 per kg because of the sluggish buying at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/30 per kg. The new crop will likely to arrive after a month, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the prices during the coming days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 29 जुलाई (एनएनएस)। प्रमुख उत्पादक राज्यों, खासकर असम, में भारी वर्षा के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। यही वजह है कि 23 जुलाई को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में बड़ी इलायची की औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1350/1825 रुपए हो जाने की खबर मिली थी। यहां भी बढ़ी कीमत पर लिवाली सुस्त पड़ने से बड़ी इलायची कैंचीकट 1700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-30 रुपए की तेजी आई थी। नई फसल शुरू होने में अभी करीब एक महीने का समय बकाया है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी का डर नहीं है।
Cumin: will remain weak
New Delhi, 29 July (NNS): There were no rainfall in Unjha today, but the arrivals reported to be around 7000/8000 bags. The arrivals seems weak and the prices held stable at the same level of the previous day. Here, cumin prices remained stable at Rs 22900 per quintal due to the weak buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 25 or 0.12 percent to Rs 20975 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the coming days.
जीरा : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 29 जुलाई (एनएनएस)। ऊंझा में आज वर्षा तो नहीं हुई लेकिन वहां पर जीरे की आवक एक दिन पूर्व के स्तर यानी 7-8 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से इसकी कीमत बीते दिन के स्तर पर ही डटी होने की सूचना मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,900 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा नाममात्र को 25 रुपए या 0.12 प्रतिशत नरम होकर 20,975 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा सुस्त ही बना रहने की संभावना है।
Fenugreek: will remain strong
New Delhi, 29 July (NNS): The monsoon has been going on in the country, due to this, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7800 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous producing areas. The market sentiments may affect due to the consumption season off. The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
मेथीदाना : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 29 जुलाई (एनएनएस)। देश में मानसून का सीजन चल रहा है। इसकी वजह से यहां मेथीदाना सामान्य 7800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में मेथी की आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। खपत के सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।
