New Delhi, 24 July (NNS): Nutmeg prices slipped by Rs 20/30 per kg in Kochi because of the lack of buying from the exporters and higher arrivals than the normal level. Here, its prices remained stable at Rs 745 per kg amid weak buying. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. There is no possibility of increment in the prices during the coming days.

जायफल : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस)। आवक अपेक्षाकृत रूप से ऊंची होने जबकि खासकर निर्यातकों की लिवाली का अभाव बना होने से कोच्चि में जायफल में 20-30 रुपए प्रति किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जायफल 745 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

Turmeric: will remain strong

New Delhi, 24 July (NNS): Here, the price of turmeric erode gatha asitis remained stable at Rs 18600 per quintal owing to the sluggish buying after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 300/400 per quintal. There were around 8000 bags of turmeric reported to arrive and the prices slipped by Rs 100 per quintal. The active contract prices gained by Rs 200 or 0.95 percent to Rs 21218 per quintal because of the increased speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming days.

हल्दी : मजबूत बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से ईरोड ग_ïा एज इट इज 18,600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300-400 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 8 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत 100 रुपए की मंदी आने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 200 रुपए या 0.95 प्रतिशत तेज होकर 21,218 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारण प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रह सकती है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 24 July (NNS): This is the 13th day of the war between America and Iran, due to this, the import of poppy seeds gets affected. After this, the prices of poppy seeds remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the consumption season off. There is no fear of downfall in the prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का नया चरण 13वें दिन में प्रवेश कर गया है। इसकी वजह से पोस्तदाने के आयात में दिक्कत आने की आशंका है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन भी नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Coriander:  not likely to increase

New Delhi, 24 July (NNS): The prices of coriander Badami remained firm at Rs 16500 per quintal due to the weak sale after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 300 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and its prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices declined by Rs 236 or 1.50 to Rs 15538 per quintal because of the constant speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot coriander prices will likely to remain sluggish during the coming days.

धनिया : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां धनिए की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300 बोरियों की नाममात्र आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की बिकवाली से सक्रिय वायदा 236 रुपए या 1.50 प्रतिशत मंदा होकर 15,538 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में सुस्ती बनी रहने की संभावना है।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 24 July (NNS): The prices of big cardamom kainchicut improved by Rs 20 to Rs 1720 per kg because of the improved sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 30/40 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1350/1825 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी बड़ी की बिक्री में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 20 रुपए तेज होकर 1720 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30-40 रुपए की तेजी आई थी। एक दिन पूर्व हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1350/1825 रुपए हो जाने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Cumin: no possibility to increase

New Delhi, 24 July (NNS): The rainfall reported to be moderate in Unjha, due to this reason, there, it has not been auctioned and the stock has not been arrived. The trading activities reported to be sluggish and the prices held stable at the same level of the previous day. Here, cumin prices remained stable at Rs 22800 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 95 or 0.45 percent to Rs 20950 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may not increase during the coming days.

जीरा : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस)। ऊंझा में मध्यम होने की जानकारी मिली। इसकी वजह से वहां इसकी न तो नीलामी हुई और न ही कोई आवक हुई। कामकाज सुस्त बना होने के कारण कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 95 रुपए या 0.45 प्रतिशत घटकर 20,950 रु पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की उम्मीद नहीं है।