New Delhi, 04 September (NNS): The trading activities remained close on the occasion of Sri Krishna Janamashatami. Here, nutmeg prices remained stable at Rs 735 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The marker sentiments may affect as the demand has already been over from the exporters. The spot nutmeg prices will not likely to increase during the near future.

जायफल : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस)। ‘कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्थानीय थोक किराना बाजार में कामकाज बंद रहा। इसके परिणमस्वरूप यहां जायफल 735 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में अवकाश रहा। निर्यातकों की मांग गायब होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Turmeric: not likely to increase

New Delhi, 04 September (NNS): The prices of turmeric Erode gatha asitis remained at Rs 18500 per quintal. During the previous day, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The trading activities reported to be close in Erode. There were around 5000 bags of turmeric reported to arrive and the prices dropped down by Rs 200 per quintal. The active contract prices went up by Rs 78 or 0.39 percent to Rs 20322 per quintal because of the limited speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot turmeric prices during the coming days.

हल्दी : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस)। स्थानीय थोक किराना बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टïमी का अवकाश रहा। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 18,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। ईरोड में भी कामकाज बंद रहा। एक दिन पूर्व इसकी करीब 5 हजार बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की मंदी आने की खबर मिली थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 78 रुपए या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 20,322 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 04 September (NNS): The trading activities reported to be close on the occasion of Sri Krishna Janamashatami, due to this, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the uncertainty in Strait of Hormuz. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस)। श्रीकृष्ण जन्माष्टïमी के उपलक्ष्य में यहां व्यापारिक गतिविधियां बंद रही। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Coriander: no long uptrend

New Delhi, 04 September (NNS): Here, the prices of coriander Badami remained stable at Rs 16500 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There was holiday in Baran mandi on the occasion of Shri Krishna janamashati. The active contract prices slipped by Rs 38 or 0.24 to Rs 15588 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming days.

धनिया : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस)। स्थानीय थोक किराना बाजार में कामकाज अवकाश रहा। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। बारां मंड़ी में भी जन्माष्टïमी का अवकाश रहा। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 38 रुपए या 0.24 प्रतिशत घटकर 15,588 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।

Big cardamom: no uptrend

New Delhi, 04 September (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained at Rs 1560 per kg as the trading activities remained close on the occasion of Shri Krishna janamashatami. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The average auction price reported to be around 1400/1675 per kg in the last auction which held on 20th August. The market sentiments may affect due to the arrivals of the new crop. There is no possibility of increment in the spot black pepper prices during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस)। श्रीकृष्ण जन्माष्टïी के अवसर पर यहां कामकाज बंद रहा। यही वजह है कि यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1560 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। 20 अगस्त को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत कीमत 1400/1675 रुपए रही थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची तेज होने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Cumin: will remain strong

New Delhi, 04 September (NNS): The trading activities on the occasion of Shri Krishna janamashatami. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 23000 per 20 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The trading activities remained close in Unjha. The active contact prices softened by Rs 65 or 0.30 percent to Rs 21375 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain strong during the near future.

जीरा : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस)। स्थानीय थोक किराना बाजार में जन्माष्टïमी के उपलक्ष्य में व्यापारिक गतिविधियां बंद रहीं। इसके परिणामस्वरूप यहां जीरा सामान्य 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। एक दिन पूर्व इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में भी कामकाजी अवकाश रहा। सटोरियों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से सक्रिय वायदा 65 रुपए या 0.30 प्रतिशत घटकर 21,375 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में मजबूती बनी रह सकती है।

Fenugreek: will remain weak

New Delhi, 04 September (NNS): Here, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7800 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There was holiday in the famous markets like Rajasthan and MP. The market sentiments may affect due to the consumption season off. The spot fenugreek prices will likely to remain weak during the coming one or two days.

मेथीदाना : सुस्त बना रहेगा

नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस)। स्थानीय थोक किराना बजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टïमी का अवकाश रहा। इसके परिणामस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 7800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान और मध्य प्रदेश की प्रमुख मंड़ियों में अवकाश रहा। खपत का सीजन चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में सुस्ती जारी रह सकती है।