New Delhi, 16 September (NNS): The prices of nutmeg remained stable at the same level due to the negligible activities from the exporters. Here, nutmeg prices remained stable at Rs 735 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level in Kochi. The market sentiments may affect due to the uncertainty in Strait of Hormuz. There is no possibility of more increment in the spot nutmeg prices will not likely to increase during the near future.

जायफल : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस)। निर्यातकों की गतिविधियां नगण्य होने से जायफल में स्थिरता का माहौल बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 725 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बनी अनिश्चितता से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने की संभावना नहीं है।

Turmeric: not likely to increase

New Delhi, 16 September (NNS): The prices of turmeric Erode gatha asitis went down by Rs 100 to Rs 18700 per quintal owing to the weak sale even after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive and the prices remained unchanged. The active contract prices went down by Rs 212 or 1.01 percent to Rs 20680 per quintal because of the constant speculative selling, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of uptrend in the spot turmeric prices during the coming days.

हल्दी : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां हल्दी की बिक्री मेंं फिर से कमजोरी आने लगी है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 100 रुपए नरम होकर 18,700 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की बिकवाली से सक्रिय वायदा 212 रुपए या 1.01 प्रतिशत मंदा होकर 20,680 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 16 September (NNS): The offtake of poppy seeds reported to be weak after the downfall in the prices during the previous days. Here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the uncertainty in Strait of Hormuz. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

पोस्तदाना : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। खाड़ी में जारी तनाव तथा होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बनी अनिश्चितता से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना मंदा होने की आशंका नहीं दिख रही है।

Coriander: no possibility to increase

New Delhi, 16 September (NNS): Here, the prices of coriander Badami remained stable at Rs 16500 per quintal owing to the stability after the downfall in the producing markets. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 200 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices remained unchanged. Before this, the market sentiments may affect owing to the downfall of Rs 1300/1400 per quintal. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming days.

धनिया : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस)। उत्पादक क्षेत्रों की मंड़ियों में पिछले दिनों आई गिरावट के बाद भी यहां धनिए में स्थिरता का वातावरण बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में करीब 200 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। इससे पूर्व वहां आई करीब 1300-1400 रुपए की गिरावट से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Big cardamom: no increment

New Delhi, 16 September (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained at Rs 1530 per kg due to the weak offtake after the increment in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be around 1250/1500 per kg in the last auction which held on 10th September. The market sentiments may affect due to the arrivals of the new crop. There is no possibility of increment in the spot black pepper prices during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों हुई वृद्धि के बाद भी बड़ी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1530 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी। 10 सितम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1250/1500 रुपए रही थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Cumin: may show increment

New Delhi, 16 September (NNS): Here, the prices of cumin remained stable at Rs 23200 per quintal due to the weak sale even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 12000/13000 bags of cumin reported to arrive and the prices jumped by Rs 50/140 per 20 kg in Unjha. The active contact prices rose by Rs 185 or 0.88 percent to Rs 21210 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may show uptrend during the near future.

जीरा : बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद जीरे की बिक्री में सुस्ती बनी हुई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 23,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में करीब 12-13 हजार बोरियों की आवक होने तथा 50-140 रुपए प्रति 20 किलोग्राम का उछाल आने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 185 रुपए या 0.88 प्रतिशत तेज होकर 21,210 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है।

Fenugreek: no possibility to increase

New Delhi, 16 September (NNS): Here, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7800 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the producing areas in the producing areas. The market sentiments may affect due to the lack of demand from the exporters. There is no possibility of more increment in the spot fenugreek prices during the coming one or two days.

मेथीदाना : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 16 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी मेथीदाने की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। निर्यातकों की मांग का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में तेजी की आस नहीं है।