New Delhi, 20 March (NNS): The offtake of nutmeg reported to be weak even after the downfall, due to this, here, the prices of nutmeg remained stable at Rs 720 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the lack of activeness from the exporters. There is no possibility of improvement in the spot nutmeg prices during the near future.

जायफल : तेजी के आसार नहीं

नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 720 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। निर्यातकों की सक्रियता के अभाव में बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में तेजी के आसार नहीं हैं।

Turmeric: no possibility of

New Delhi, 20 March (NNS): The buying of turmeric reported to be weak from the stockists even after the weak prices. Here, turmeric erode gatha asitis gained by Rs 100 to Rs 14500 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 7500 bags of turmeric reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in Erode. The active contract prices reduced by Rs 44 or 0.30 percent to Rs 14698 per quintal because of the weak speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming days.

हल्दी : लंबी तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस)। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्दी में थोड़ी लिवाली देखी गई। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 100 रुपए सुधरकर 14,500 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 44 रुपए या 0.30 प्रतिशत घटकर 14,698 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी की संभावना नहीं है।

Poppy seeds: will remain strong

New Delhi, 20 March (NNS): This is the 20th day of war and the Strait of Hormuz has been closed amid war, as a result, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the war in Iran and ongoing summer season. The spot poppy seeds prices will likely to remain strong during the coming days.

पोस्तदाना : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस)। ईरान में युद्ध 20वें दिन भी जारी है। युद्ध की वजह से होर्मुज स्ट्रेट चोक हो गया है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाने का उठाव सुस्त बना हुआ है। यहां पर पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। गर्मियां चालू होने तथा ईरान जंग की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।

Coriander: no possibility of uptrend

New Delhi, 20 March (NNS): There were around 1700 bags of coriander reported to be arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in the Baran mandi of Rajasthan amid unfavourable weather conditions. Here also, the prices of coriander badami went down by Rs 100 to Rs 11900 per quintal due to the weak buying from the stockists. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices jumped by Rs 98 or 0.85 to 11596 per quintal due to the higher speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of improvement in the prices during the near future.

धनिया : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस)। तीनों प्रमुख उत्पादक राज्यों में धनिए की नई फसल चल रही है। हालांकि मौसम खराब होने के कारण राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी आवक थोड़ी घटकर 1700 बोरियों की होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से धनिया बादामी 100 रुपए नरम होकर 11,900 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 98 रुपए या 0.85 प्रतिशत तेज होकर 11,596 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 20 March (NNS): The prices of big cardamom remained stable at Rs 1650 per kg owing to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The average auction price reported to be around Rs 1400/1650 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downtrend in the prices during the near future.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां बड़ी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1650 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। बीते दिन हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1400/1650 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।

Cumin: no more downfall

New Delhi, 20 March (NNS): The arrivals of cumin went down to 30000/35000 bags of cumin reported to arrive in the markets and the prices reduced by Rs 150 per 20 kg due to the limited rainfall in Unjha. Here, the prices of cumin slipped by Rs 200 to Rs 23300 per 20 kg due to the weak buying.  Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices reduced by Rs 65 or 0.30 percent to Rs 21950 per quintal due to the weak speculative buying. There is no possibility of nominal downfall in the prices during the near future.

जीरा : मंदी की आशंका

नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस)। ऊंझा में हल्की-फुल्की वर्षा जारी होने की सूचना मिली। इसके बाद भी मंड़ी में जीरे की करीब 30-35 हजार बोरियों की आवक होने तथा 150 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की गिरावट आने की सूचना मिली। यहां लिवाली कमजोर पड़ने से जीरा सामान्य 200 रुपए मंदर होकर 23,300 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 65 रुपए या 0.30 प्रतिशत नरम होकर 21,950 रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में थोड़ी-बहुत मंदी आने की आशंका है।

Fenugreek: no possibility of uptrend

New Delhi, 20 March (NNS): The prices of fenugreek remained stable at the same level even after the downfall, due to this reason, here, fenugreek prices held stable at Rs 6700 per quintal. Recently, the prices have gone down in the same ratio. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the markets of Rajasthan. The market sentiments may affect due to the arrivals of the new crop. There is no possibility of uptrend in the prices during the coming days.

मेथीदाना : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 20 मार्च (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी मेथीदाने में स्थिरता बनी रही। यही वजह है कि वहां मेथीदाना सामान्य 6700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में तेजी की आस नहीं है।