New Delhi, 27 March (NNS): The offtake of nutmeg reported to be weak even after the downfall in the prices during the previous days, as a result, here, nutmeg prices remained stable at Rs 720 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the lack of activeness from the exporters. The spot nutmeg prices will not likely to improve during the coming days.
जायफल : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 720 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुधार के आसार नहीं हैं।
Turmeric: no possibility of downfall
New Delhi, 27 March (NNS): Here, turmeric erode gatha asitis remained stable at Rs 14400 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 7500 bags of turmeric reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in Erode. The active contract prices ascended by Rs 156 or 1.08 percent to Rs 14600 per quintal because of the strong speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
हल्दी : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां हल्दी में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 14,400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से सक्रिय वायदा 156 रुपए या 1.08 प्रतिशत तेज होकर 14,600 रुपए पर पहुंच गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में मंदी की आशंका नहीं है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 27 March (NNS): Nearly, a month has passed since the Iran war, due to this reason, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस)। ईरान जंग को करीब एक महीना पूरा हो गया है। इसकी वजह से पोस्तदाने की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर होता हुआ 95 के आसपास आ जाने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना घटने का डर नहीं है।
Coriander: will remain strong
New Delhi, 27 March (NNS): The trading activities remained close in Rajasthan and MP on the occasion of Ram Navami, due to this reason, here, the supply gets affected. Here, the prices of coriander badami went up by Rs 100 to Rs 12400 per quintal. Recently, the prices have gone up during the previous day. The active contract prices softened by Rs 6 or 0.05 to 11930 per quintal due to the sluggish speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain strong during the near future.
धनिया : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस)। राजस्थान और मध्य प्रदेश में रामनवमी का अवकाश होने के कारण कामकाज बंद रहा। यही वजह है कि यहां आपूर्ति प्रभावित हुई। अत: यहां धनिया बादामी 100 रुपए बढ़ाकर 12,400 रुपए प्रति क्विंटल पर बोला गया। एक दिन पूर्व भी इसमें इतनी ही वृद्धि हुई थी। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा नाममात्र को 6 रुपए या 0.05 प्रतिशत नरम होकर 11,930 रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में मजबूती बनी रहने का अनुमान है।
Big cardamom: no uptrend
New Delhi, 27 March (NNS): The prices of big cardamom reduced by Rs 10 to Rs 1660 per kg owing to the weak buying even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The average auction price reduced to Rs 1375/1600 per kg in the last auction which held during the previous day. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद बड़ी इलायची में लिवाली कमजोर पड़ने लगी। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए मंदी होकर 1660 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। बीतेि दिन हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत थोड़ी मंदी होकर 1375/1600 रुपए रह जाने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की उम्मीद नहीं है।
Cumin: will remain soft
New Delhi, 27 March (NNS): Here, the prices of cumin remained stable at Rs 23300 per 20 kg due to the sluggish buying even after the uptrend during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There was one week vacations in Unjha due to the march closing. Before this, there were around 40000/45000 bags of cumin reported to arrive and the prices reduced by Rs 20/25 per kg. The active contract prices declined by Rs 225 or 1.02 percent to Rs 21870 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain soft during the coming days.
जीरा : नरमी आ सकती है
नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां जीरे की बिक्री में सुस्ती छाती दिख रही है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 23,300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में मार्च क्लोजिंग के लिए एक सप्ताह का अवकाश चल रहा है। इससे पूर्व वहां जीरे की करीब 40-45 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की जानकारी मिली थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 225 रुपए या 1.02 प्रतिशत मंदा होकर 21,870 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में नरमी आ सकती है।
Fenugreek: no possibility of improvement
New Delhi, 27 March (NNS): The sale of fenugreek reported to be weak after the downfall in the prices, due to this, here, fenugreek prices held stable at Rs 6700 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There was holiday in Rajasthan and MP on the occasion of Ram Navami. The market sentiments may affect due to the new crop. There is no possibility of improvement in the spot fenugreek prices during the coming days.
मेथीदाना : सुधार की आस नहीं
नई दिल्ली, 27 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां मेथीदाने की बिक्री सुस्त बनी हुई है। यही वजह है कि मेथीदाना सामान्य 6700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। रामनवमी के उपलक्ष्य में राजस्थान और मध्य प्रदेश की मंड़ियों में अवकाश रहा। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
