New Delhi, 13 March (NNS): The offtake of nutmeg reported to be weak even after the downfall in the prices during the previous days, as a result, here, nutmeg prices remained firm at Rs 745 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect amid lack of buying from the exporters. There is no possibility of more improvement in the prices during the coming days.
जायफल : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 745 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। निर्यातकों की लिवाली का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुधार के आसार नहीं हैं।
Turmeric: will remain strong
New Delhi, 13 March (NNS): The sale of turmeric reported to be weak even after the downfall in the prices during the previous days, due to this, the prices of turmeric erode gatha asitis remained firm at Rs 14300 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 7000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went up by Rs 310 or 2.10 percent to Rs 14850 per quintal because of the strong speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the near future.
हल्दी : मजबूत बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां हल्दी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 14,300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 310 रुपए या 2.10 प्रतिशत तेज होकर 14,850 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी मजबूत बनी रह सकती है।
Poppy seeds: no fear of decrement
New Delhi, 13 March (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1450 per kg owing to the weak offtake even after the increment in the temperature. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the war between the gulf countries. There is no possibility of decrement in the prices during the coming one or two days.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस)। तापमान बढ़ रहा है। इसके बाद भी यहां पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। खाड़ी में चल रहे युद्ध की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Coriander: not increment
New Delhi, 13 March (NNS): The new crop of coriander has been arriving in the famous producing states. The arrivals reported to be weak in the markets of Rajasthan. There were around 2000/2500 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi and the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of coriander badami remained firm at Rs 11800 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices ascended by Rs 74 or 0.66 percent to Rs 11364 per quintal because of the limited speculative buying. There is no possibility of increment in the prices during the near future.
धनिया : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस)। प्रमुख उत्पादक राज्यों में धनिए की नई फसल चालू है। हालंाकि राजस्थान की मंड़ियो में इस प्रमुख किराना जिंस की आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची बताई जा रही है। इन पंक्तियों के लिखे जाने के समय बारां मंड़ी में धनिए की करीब दो-ढाई हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से धनिया बादामी 11,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 74 रुपए या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 11,364 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Big cardamom: no increment
New Delhi, 13 March (NNS): The auction of big cardamom has not been held during the last two weeks owing to the feeble arrivals. The average auction price reported to be around 1425/1700 per kg which held on 26th February. Here, the prices of big cardamom kainchicut remained firm at Rs 1610 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 30 per kg. There is no possibility of increment in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस)। आवक की कमी के कारण पिछले करीब दो सप्ताहों से बड़ी इलायची की नीलामी नहीं हो रही है। 26 फरवरी को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1425/1700 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी। यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1610 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30 रुपए की मंदी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Cumin: will likely to remain under pressure
New Delhi, 13 March (NNS): There were around 42000/43000 bags of cumin reported to arrive in Unjha. The prices of this famous commodity reduced by Rs 20/25 per 20 kg owing to the weak support of buying and higher arrivals than the normal level. Here, the prices of cumin remained firm at Rs 23300 per quintal because of the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 300 per quintal. The active contract prices declined by Rs 85 or 0.39 percent to Rs 21975 per quintal because of the sluggish speculative buying. The market sentiments may affect owing to the higher arrivals of the new crop. The market will likely to remain under pressure during the coming days.
जीरा : बाजार दब सकता है
नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक फिर बढ़कर करीब 42-43 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने लिवाली का समर्थन कमजोर पड़ने से वहां इस प्रमुख किराना जिंस में 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 23,300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 85 रुपए या 0.39 प्रतिशत घटकर 21,975 रुपए रह गया। नई फसल की आवक बढ़ने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा बाजार दब सकता है।
Fenugreek: no possibility of increment
New Delhi, 13 March (NNS): The offtake of fenugreek reported to be weak even after the downfall in the prices during the previous days, due to this, here, fenugreek prices remained firm at Rs 6700 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The arrivals reported to be negligible and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiments may affect owing to the weak production of fenugreek in the new season. There is no possibility of more uptrend in the spot fenugreek prices during the near future.
मेथीदाना : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 13 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 6700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। नए सीजन में मेथी के उत्पादन में कमी आने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना बढ़ने की संभावना नहीं है।
