New Delhi, 06 February (NNS): Here, the prices of nutmeg remained firm at Rs 780 per kg due to the sluggish offtake even after the downfall during the previous days. Recently, the prices have declined by Rs 20 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the lack activeness from the exporters and the Ramadan will start soon. There is no possibility of more uptrend in the spot nutmeg prices during the coming days.
जायफल : तेजी के आसार नहीं
नई दिल्ली, 6 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद जायफल का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। रमजान का महीना शुरू होने में एक पखवाड़े से भी कम का समय बचा होने के बाद भी निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Turmeric: may not show more downfall
New Delhi, 06 February (NNS): Here, the prices of turmeric reduced by Rs 100 to Rs 15700 per quintal owing to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 7200 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices dropped down by Rs 382 or 3.82 percent to Rs 16350 per quintal due to the constant all-round speculative buying. The spot turmeric prices may show downfall during the coming one or two days.
हल्दी : और घट सकती है
नई दिल्ली, 6 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी हल्दी की बिक्री में और कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रु नरम होकर 15,700 रु प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही नरमी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7200 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की चौतरफा बिकवाली से सक्रिय वायदा 382 रु या 3.82 प्रतिशत लुढ़ककर 16,350 रु पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी थोड़ी-बहुत और घट सकती है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 06 February (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1400 per kg due to the weak offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, its prices gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar and higher import prices. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds during the coming one or two days.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 6 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद पोस्तदाने का उठाव सुस्त बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना घटने की आशंका नहीं दिख रही है।
Coriander: not likely to increase
New Delhi, 06 February (NNS): Here, the prices of coriander badami remained firm at Rs 11200 per quintal owing to the sluggish sale even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 700 bags of coriander reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in Baran mandi. The active contract prices went down by Rs 174 or 1.51 percent to Rs 11332 per quintal because of the weak speculative buying. The spot coriander prices will not likely to increase during the coming days.
धनिया : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 6 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां धनिए की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 11,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। बारां मंड़ी में इसकी करीब 700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 174 रुपए या 1.51 प्रतिशत मंदा होकर 11,332 रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने की आस नहीं है।
