New Delhi, 06 May (NNS): Here, the prices of nutmeg went down by Rs 15 to Rs 775 per kg due to the sluggish buying from the stockists. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The supply seems weak, due to this, in Kochi, recently, the prices may likely to remain high, after this, the prices remained stable at the same level of the previous day, due to this, the market sentiments may affect. There is a possibility of temporary break on downfall in the spot nutmeg prices during the coming days.

जायफल : रुक सकती है मंदी
नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस)। उत्पादक क्षेत्रों में आपूर्ति की तंगी बनी होने के बाद भी यहां जायफल में स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ गई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 15 रुपए मंदा होकर 755 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति की तंगी बनी होने से कोच्चि में हाल ही में इसमें तेजी आने की खबर मिली थी। इसके बाद से वहां स्थिरता का माहौल बना होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।

Turmeric: will likely to remain strong
New Delhi, 06 May (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis gained by Rs 100 to Rs 15300 per quintal owing to the improved offtake even after the downfall during the previous day. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 3000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices rose by Rs 100 per quintal. Here, the active turmeric contract prices gained by Rs 72 or 0.44 percent to Rs 16368 per quintal owing to the increment in speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming days.

हल्दी : मजबूत बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस)। बीते दिन आई मंदी के बाद उठाव में सुधार दर्ज किया गया। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 100 रुपए सुधरकर 15,300 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। एक दिन पूर्व इसमें इतनी ही नरमी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की वृद्धि होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से सक्रिय वायदा 72 रुपए या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 16,368 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 06 May (NNS): Iran has announced that it will charge tolls from every ship passing through the Strait of Hormuz, even if it is India. This has raised concerns that seaborne shipping will become more expensive. This is why, here, poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the latest statement of Iran. The spot poppy seeds prices will likely to decrease during the coming days.

पोस्तदाना : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस)। ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले हर जहाज, चाहे वह बेशक भारत का हो, से टोल वसूलेगा। इसकी वजह से समुद्री ढुलाई महंगी होने की आशंका प्रबल हो गई है। यही वजह है कि यहां लिवाली सुस्त बनी होने के बाद भी पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। ईरान के नए बयान से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना घटने की आशंका नहीं है।

Coriander: no long uptrend
New Delhi, 06 May (NNS): The arrivals of coriander reported to be around 500/700 bags in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day, as a result, here, the prices of coriander badami rose by Rs 100 to Rs 14200 per quintal. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The active contract prices gained by Rs 104 or 0.82 percent to Rs 12850 per quintal owing to the higher speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot coriander prices during the near future.

धनिया : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस)। उत्पादक क्षेत्रों में धनिए की आवक काफी नीची हो रही हैं। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 500-700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 100 रुपए सुधरकर 14,200 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही नरमी आई थी। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 104 रुपए या 0.82 प्रतिशत तेज होकर 12,850 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।

Big cardamom: no decrement
New Delhi, 06 May (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained stable at Rs 1630 per kg owing to the sluggish environment after the tensions in Iran. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The average auction price rose to Rs 1375/1806 per kg in the last auction which held on 30th April, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस)। ईरान में तनाव जारी होने के बाद भी यहां बड़ी इलायची में सुस्ती का वातावरण बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1630 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की वृद्धि हुई थी। 30 अप्रैल को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1375/1806 रुपए हो जाने की रिपोर्ट मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।

Cumin: no fear of downfall
New Delhi, 06 May (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 16/17000 bags in Unjha. The arrivals reported to be weak, after this, the buying seems sluggish, due to this, the prices of this famous commodity went down by Rs 20/25 per 20 kg. Here, the prices of cumin improved by Rs 100 to Rs 23200 per quintal owing to the improved buying after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contract prices jumped by Rs 135 or 0.68 percent to Rs 20100 per quintal due to the higher speculative buying. There is no possibility of downfall in the spot cumin prices during the coming days.

जीरा : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक घटकर करीब 16-17 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से वहां इस प्रमुख किराना जिंस की कीमत में 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। यहां पिछले दिनों आई मंदी के बाद लिवाली सुधरने से जीरा सामान्य 100 रुपए सुधरकर 23,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 135 रुपए या 0.68 प्रतिशत तेज होकर 20,100 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा घटने की आशंका नहीं है।

Fenugreek: will remain weak
New Delhi, 06 May (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 7300 per quintal due to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the weak production . The spot fenugreek prices will likely to decrease during the coming one or two days.