New Delhi, 16 October (NNS): Recently, nutmeg prices improved by Rs 5 to Rs 720/725 per kg. The arrivals of the crop reported to be constant in the markets from the producing areas. The prices have not showed uptrend due to the appropriate availability of the stock and increment in suppluy and the prices remained unchanged in the markets.  Both the importers and the big traders have stored huge amount of stock at the higher level and they are constantly selling out their stock to gain the profit. The stock of the crop reported to be high, due to this, the prices showed soft trend  in the spot markets due to the increment in the supply.

जायफल : नहीं लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (एनएनएस) जायफल की कीमतों हाल ही में आज 5 रुपए की तेजी आई है। जिससे जायफल के भाव 720/725 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। उत्पादक क्षेत्रों से मंडियों में जायफल की नई आवक लगातार बनी हुई है। सप्लाई बढ़ने और स्टॉक की पर्याप्त उपलब्धता के कारण कीमतों की ऊपरी बढ़त थम गई है और बाजार में स्थिरता का रुख देखा जा रहा है। आयातकों और बड़े व्यापारियों ने पहले ऊंचे भावों पर स्टॉक जमा किया था, वे अब भारी मुनाफा कमाने के चक्कर में लगातार अपना पुराना माल बाजार में निकाल रहे हैं। जायफल की नई फसल का स्टॉक ज्यादा हो गया है, जिसके मंडियो में सप्लाई बढ़ने से हाजिर कीमतों में नरमी का रुख बन गया है।

Turmeric: profit taking after some time

New Delhi, 16 October (NNS): During the previous day, the prices of turmeric erode gatha asitis gained  to Rs 22000/22200 per quintal due to the constant selling, but today, its prices went down by Rs 200 to Rs 21800/22000 per quintal. The arrivals of the stock reported to be weak and also a shortage of best quality stock. The arrivals seems weak in the famous markets like Sangli and Nizamabad and the prices showed constant fluctuations due to the constant speculation in the markets. both the traders and the stockists are holding huge amount of stock and the situation seems positive in the spot markets. On the other hand, the export of turmeric seems high from the countries like China, Bangladesh, Turkey, Sri lanka and Nigeria, due to this, the prices gets support in the Indian  markets. The prices may increase after some time during the near future.

हल्दी : ठहरकर और मुनाफा देगी

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (एनएनएस) हल्दी की कीमतों लगातार तेजी के बाद आज भाव नरम हुए हैं। एक दिन पूर्व लगातार बिकवाली चलने से हाजिर में हल्दी इरोड गट्टा के भाव बढ़कर 22000/22200 रुपए बिक रहे थे, लेकिन आज 200 रुपए की नरमी आने से इसके भाव 21800/22000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। नई फसल की आवक कम रहने और अच्छी गुणवत्ता वाले स्टॉक की कमी बनी हुई है। सांगली और निजामाबाद जैसी प्रमुख मंडियों में आवक कम हो रही है, और साथ ही मार्केट में सट्टेबाजी के कारण भी भावों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। व्यापारियों और स्टॉकिस्टों द्वारा बड़े पैमाने पर हल्दी की होल्डिंग करने से भी वायदा और हाजिर बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। उधर चीन, बांग्लादेश, तुर्की, श्रीलंका और नाइजीरिया समेत कई देशों से हल्दी का निर्यात बढ़ा है, जिससे भारतीय बाजारों में समर्थन मिल रहा है। और निकट भविष्य के अंदर इसमें ठहरकर और वृद्धि की संभावना है।

Poppy seeds: no possibility of downfall

New Delhi, 16 October (NNS): Recently, the prices declined by Rs 50 per kg after the downfall in the prices of poppy seeds. Here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1300/1400 per kg. Its new crop has been started arriving from march and April, due to this, the prices have remained under pressure due to the arrivals of the new crop in the markets.  The supply of the stock showed uptrend owing to the heavy availability of the stock and arrivals of the new crop, due to this, the supply showed uptrend. The arrivals of the crop reported to be normal in Neemuch mandi of MP. On seeing the upcoming festival season, the buying showed strong trend on seeing the upcoming festival season which supports the markets. Recently, the both the big traders and the stockists are selling limited amount of stock at the lower level despite the recent downfall.

पोस्तदाना : टूटने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (एनएनएस) पोस्तदाना की कीमतों में इस समय बाजार सुस्त पड़ा हुआ है इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। यहां पर पोस्तदाना तुर्की के भाव 1300/1400 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर टिके हुआ है। मार्च और अप्रैल में पोस्तदाना की फसल शुरू हो गई है, जिससे मंडियों में नई फसल की आवक बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना है। बाजार में नई फसल और आयातित माल की भारी उपलब्धता के कारण सप्लाय बढ़ी है, जिससे आपूर्ति बढ गई है। प्रमुख उत्पादक मंडियों, जैसे मध्य प्रदेश की नीमच मंडी, में माल की आवक सामान्य है। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए घरेलू लिवाली मजबूत है, जो बाजार को सहारा दे रही है और कीमतों को टूटने नहीं दे रही है। हाल ही में आई मामूली नरमी के बावजूद, बड़े व्यापारियों और स्टॉकिस्टों ने निचले स्तरों पर अपने स्टॉक की बिकवाली को काफी सीमित कर दिया है।

Coriander: profitable at the current level

New Delhi, 16 October (NNS): Today, the prices of coriander badami went down by Rs 100 to Rs 17600/17900 per quintal. The arrivals of the new crop reported to be weak in the big markets like Rajasthan and MP, due to this, there is a shortage of coriander. Apart from this, the supply seems weak as the stockists have stored huge amount of stock. The supply of coriander seems limited at the global level, due to this, the demand seems high from the international markets. however, the speed of export seems weak at the higher level, but overall, the exporters are active at the current level. The trade will be profitable after some time during the near future.

धनिया : वर्तमान में लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (एनएनएस) धनिया की कीमतों में इस समय मजबूती का का रुख बना हुआ है। आज इसमें फिलहाल 100 रुपए की नरमी आने से बादामी के भाव 17600/17900 रुपए प्रति क्विंटल रह गए है। राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसी बड़ी मंडियों में नई फसल की आवक सामान्य से कम बताई जा रही है। जिससे हाजिर बाजार में धनिए की कमी बनी हुई है। इसके अलावा, स्टॉकिस्टों द्वारा माल रोककर रखने से भी बाजार में सप्लाई कम हो गई है। वैश्विक स्तर पर भी धनिया की आपूर्ति सीमित होने के कारण भारतीय धनिया की अंतरराष्ट्रीय मांग अच्छी बनी हुई है। हालांकि ऊंचे भावों के कारण बीच-बीच में निर्यात की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती है, लेकिन कुल मिलाकर एक्सपोर्ट खरीदार बाजार में सक्रिय हैं। आगामी दिनों में इसमें ठहरकर और लाभ मिलने की संभावना है।

Big cardamom: no possibility to decrease

New Delhi, 16 October (NNS): The market of big cardamom showed strong trend after the downfall in the prices during the previous days. Its new crop has been arriving constantly. On the other hand, huge amount of stock has been available in the markets. the demand of big cardamom showed uptrend in the domestic markets due to the starting of the winter season and  festival season in October and November. The procurement seems high from the masala companies, wholesale purchasers and local markets. The prices of kainchicut also improved by Rs 10 to Rs 1550/1560 per kg. This year, the production reported to be good, but the arrivals of the new crop seems delayed from Nepal, due to this, the availability of the stock seems weak, in this situation, the availability of the stock reported to be high. On seeing the increment in the domestic demand, both the big stockists and the traders have hoard the stock in the expectations of profit.  The selling seems weak in the markets and the purchasers are active, due to this, the prices have been increasing constantly.

बड़ी इलायची : घटने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (एनएनएस) बड़ी इलायची की कीमतों में पिछले दिनों आई गिरावट के बाद बाजार थोड़ा मजबूत हुआ है। इसकी नई फसल मंडियों में लगातार आ रही है। उधर पुराना बचा हुआ स्टॉक अभी भी मंडियों में उपलब्ध है। अक्टूबर-नवंबर के त्योहारों और सर्दियों की शुरुआत के कारण घरेलू बाजार में बड़ी इलायची की मांग में काफी तेजी आई है। मसाला कंपनियों, थोक खरीदारों और स्थानीय बाजारों में खरीदारी का जोर बढ़ रहा है। कैंचीकट के भाव 10 रुपए बढ़कर 1550/1560 रुपए प्रति किलो हो गए।  इस बार फसल की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है, लेकिन इसके बावजूद नेपाल से नई फसल की आवक में देरी हो रही है, जिससे भारतीय बाजारों में तत्काल उपलब्धता कम बनी हुई है। बढ़ती हुई घरेलू मांग को देखते हुए बड़े स्टॉकिस्टों और व्यापारियों ने ऊंचे मुनाफे की उम्मीद में अपने माल को रोक लिया है। बाजार में बिकवाली कम होने और खरीदारों के सक्रिय होने से कीमतें धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ रही हैं।

Cumin: may increase in future

New Delhi, 16 October (NNS):  Recently, the prices of average quality stock softened by Rs 500 per quintal, due to which, its prices reached to Rs 28500/29000 per quintal. The situation seems uncertain due to the temperature and weather before the sowing of the crop in October and November before the upcoming rabi season in Gujarat and Rajasthan, due to this, the market showed uptrend in the contract market and constant speculation. The arrivals reported to be limited in the famous producing markets including Unjha, whereas, the farmers and the traders have blocked their stock in the expectations of increment in the prices. There is no possibility of more increment in the prices during the near future.

जीरा : और तेजी के आसार

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (एनएनएस) वायदा कारोबार में तेजी के चलते घरेलू हाजिर बाजार में जीरे के दामों में तेजी के बाद थोड़ा नरमी दर्ज की गई है। हाल ही में एवरेज क्वालिटी के भाव 500 रुपये नरम हुए थे, जिससे इसके भाव 28500/29000 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। गुजरात और राजस्थान में आगामी रबी सीजन के तहत अक्टूबर-नवंबर में होने वाली जीरे की बुआई से ठीक पहले मौसम तथा तापमान के मिजाज को लेकर असमंजस का माहौल बना हुआ है, जिससे सट्टेबाजी और वायदा बाजार में लगातार उछाल देखा जा रहा है। ऊंझा समेत देश की प्रमुख मंडियों में जीरे की आवक फिलहाल सीमित है, जबकि किसान और व्यापारी भाव में सुधार आने के बावजूद भी ऊंचे दामों की उम्मीद में अपने स्टॉक को रोककर बैठे हैं। अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही त्योहारों और शादियों के सीजन की दस्तक से मसाला निर्माताओं, स्थानीय प्रोसेसर्स और स्टॉकिस्टों की ओर से जीरे की घरेलू मांग में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

Fenugreek: profitable at the current level

New Delhi, 16 October (NNS):  there is a lack of demand despite the shortage of fenugreek stock. The demand has been increasing constantly from the pharmacy and the domestic industry and also a shortage of the stock, due to this, the prices showed strong trend in the markets. Today, the average quality stock gained by Rs 200 to Rs 8400/8500 per quintal. The traders are expecting good profit in future due to the weak arrivals from the producing markets. The arrivals of the new crop reported to be weak in the markets of producing areas like Rajasthan and MP. On seeing the current circumstances, the trade of fenugreek will be profitable during the near future.

मेथीदाना : वर्तमान में लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (एनएनएस) मेथीदाना का स्टॉक कम होने के बावजूद ग्राहकी का सन्नाटा बना हुआ है। घरेलू और फार्मेसी उद्योग की ओर से निकल रही निरंतर मांग और मंडियों में कम स्टॉक के चलते आने वाले दिनों में मेथीदाना के बाजार में मजबूत की संभावना दिखाई दे रही है। आज इसकी कीमतों में 200 रुपए की तेजी आई है, जिससे एवरेज क्वालिटी के भाव बढ़कर 8400/8500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। उत्पादक राज्यों से आवक कमजोर होने के कारण कारोबारी भविष्य में अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे प्रमुख मेथीदाना उत्पादक राज्यों की मंडियों में नई फसल की आवक कम बताई जा रही है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इस स्तर पर मेथीदाना का व्यापार लाभदायक साबित हो सकता है।