New Delhi, 01 October (NNS): Due to weak buying demand and selling by stockists, mustard oil remained sluggish at Rs 17050 per quintal. In Dadri, prices were quoted at Rs 16950 per quintal. Due to weak demand from Bihar and Bengal, mustard oil kachi ghani remained under pressure at Rs 17100 per quintal in Ganganagar mandi. Considering supply and demand, there is limited downside potential. The market may continue to move within a limited range.

सरसों तेल-ठहराव की उम्मीद

नई  दिल्ली, 1 अक्टूबर (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से सरसों तेल के लिए 17050 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। दादरी में इसके भाव 16950 रूपये बोले गए। बिहार बंगाल की मांग कमजोर होने से गंगानगर सरसों तेल कच्चे घनी के भाव 17100 रूपए प्रति क्विंटल परदबे रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।

Acid Oil: May Remain Stable

New Delhi, 01 October (NNS): Due to weak demand from soap manufacturers and selling by stockists, the prices of acid oil declined by Rs 50 to Rs 10000/10100 per quintal. In Madhya Pradesh mandis, prices were quoted at Rs 9800 per quintal. Due to weak selling by importers, palm fatty remained firm at Rs 11100 per quintal in Kandla. Considering stocks and demand, the possibility of a decline appears limited.

एसिड ऑयल-रुका रह सकता है

नई  दिल्ली, 1 अक्टूबर (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की  मांग कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से एसिड ऑयल के भाव 50 रूपये घटकर 10000/10100 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। मध्य प्रदेश की मंडी में इसके भाव 9800 रूपये कुंतल बोलें गए।  आयातकों की बिकवाली वाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी 11100 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। स्टॉक व मांग को देखते हुए उसमें गिरावट की संभावना काम है।

Cottonseed oil cake : will remain stable

New Delhi, 01 October  (NNS): Due to weak selling pressure from Haryana and Punjab and the emergence of demand from the animal-feed sector, cottonseed oilcake prices increased by Rs 100 to Rs 4100/4500 per quintal. Weak selling by stockists kept cottonseed firm during the period. In Bathinda, prices were quoted at Rs 3900/3950 per quintal.Due to weak speculative buying, cottonseed oilcake futures remained under pressure. Considering supply and demand, the possibility of a decline appears limited.

बिनौला खल-मजबूती की उम्मीद

नई  दिल्ली, 1 अक्टूबर (एनएनएस) हरियाणा पंजाब के बिकवाली कमजोर होने तथा पशु आहार वालों की मांग निकलने 100 रूपए बढ़कर 4100/4500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से उक्त अवधि के दौरान बिनौला में मजबूती का रुख रहा। बठिंडा में इसके भाव 3900/3950 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। सटोरिया लिवाली कमज़ोर होने से बिनौला खल वायदा में नरमी का रख रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है।

Soybean Oil: No more Decline Expected

New Delhi, 01 October (NNS): Due to a lack of support from buying demand, soybean oil remained sluggish at Rs 15000 per quintal. Selling by stockists in the mandis of Madhya Pradesh and Maharashtra kept soybean oil prices under pressure.With Chicago soybean oil futures trading in negative territory and buying demand remaining weak, soybean refined oil remained sluggish at Rs 14000 per quintal in Kandla. No significant rise is expected in the coming days.

सोया ऑयल-मंदा नहीं

नई  दिल्ली, 1 अक्टूबर (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थन ना मिलने से इसके भाव 15000 रूपए  प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे।मध्य प्रदेश और महाराष्ट् की मंडियों में स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया तेल की कीमतों में गिरावट रही।शिकागो सोया तेल वायदा के माइंनस में होने तथा ग्रह की कमजोर होने से कांधला में सोया रिफाइंड के भाव 14000 कुंतल पर सुस्त रहे।  आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना नहीं है।

Rice Fatty: Limited Downside Expected

New Delhi, 01 October (NNS): Due to sluggish demand from soap manufacturers and weak selling activity, rice fatty prices remained sluggish at Rs 11800/11850 per quintal. In the Dhuri line, prices were quoted at Rs 11700 per quintal.Due to weak selling by importers, palm fatty prices in Kandla were quoted at Rs 10950 per quintal. Considering supply and demand, a major decline appears unlikely.

राइस फैट्टी-घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग सुस्त होने तथा बिकवाली कमजोर होने से राइस फैटी के भाव 11800/11850 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। धुरी लाइन में इसके भाव11700 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आयातको की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 10950 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए ज्यादा मंदे की संभावना नहीं है।

Castor Oil Limited Downside Expected

New Delhi, 01 October (NNS): Due to the emergence of industrial demand and selling by stockists, castor oil prices declined by Rs 50 to Rs 15800/15900 per quintal. In the Ahmedabad line, prices were quoted at Rs 15100 per quintal.Castor futures for October showed a firm trend due to speculative buying. As castor continues to remain firm, selling by mills has remained weak. Considering the current situation, the possibility of a decline in the future appears limited.

अरंडी तेल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली के कारण अरंडी तेल के भाव 50 रुपए घटकर 15800/15900 रुपए प्रति कुंतल रह गये। अहमदाबाद लाइन में इसके भाव 15100 रूपए प्रति कुंतल बोले गए। सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदा अक्टूबर में तेजी का रुख रहा। अरंडी में मजबूती का रूख होने के कारण मिलों की बिकवाली कमजोर बनी हुई है। वर्तमान हालात को देखते हुए भविष्य में गिरावट की संभावना कम है।

Soybean :No Prolonged Rise Expected

New Delhi, October 1 (NNS): Despite reports of weakness in overseas markets soybean prices increased in Jalgaon.Weakening buying by investors led to a decline of 25 cents per pound in active quarterly Chicago soybean oil futures while active quarterly palm oil futures on the Bursa Malaysia Derivatives Exchange declined by 50 ringgit per tonne.After the Maharashtra government recently declared 74% of the state drought-affected buying improved in Jalgaon and soybean prices increased by Rs 50 to Rs 6200 per quintal. It had recently increased by Rs 100.Over the next one or two days no prolonged rise is expected in spot soybean prices.

सोयाबीन : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 1 अक्तूबर (एनएनएस)। विदेशों में मंदी आने की खबरें मिलने के बाद भी जलगांव में सोयाबीन में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 25 सैंट प्रति पौंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 50 रिंगिट प्रति टन की गिरावट आने की सूचना मिली। महाराष्टï्र सरकार द्वारा हाल ही में राज्य के 74 प्रतिशत हिस्से को सूखाग्रस्त किए जाने के बाद जलगांव में लिवाली सुधरने से सोयाबीन 50 रुपए तेज होकर 6200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।