New Delhi, 22 January (NNS): The prices of mustard oil gained by Rs 150 to Rs 14550 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand at the lower level. In Haryana, its prices have been quoted at Rs 14350 per quintal. In Jaipur mandi, mustard 42 percent conditioned also ruling at Rs 14800 per quintal amid lack of offtake. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the recent doiwnfall and strong trend in the prices of mustard. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों तेल-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस) निचले स्तर पर ग्राहकी निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सरसों तेल के भाव 150 रुपए बढ़कर 14550 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। हरियाणा में इसके भाव 14350 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुरमंडी उठाव न होने सेसरसों तेल कच्ची घानी के भाव 14800 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सरसों में मजबूती का रुख होने एवं हाल ही आई गिरावट को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
Acid oil: will remain stable
New Delhi, 22 January (NNS): The prices of acid oil rose by Rs 300 to Rs 8350/8400 per quintal owing to the weak selling from the stockists and higher demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, it s being quoted at Rs 8200 per quintal. In kandla, the prices of palm fatty remained stable at Rs 8400 per quintal owing to the weak selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
एसिड ऑयल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से 300 रुपए बढ़कर 8350/8400 रुपए क्विटंल हो गये। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 8200 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 8400 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है बाजार रुका रह सकता है।
Cottonseed oil: no uptrend
New Delhi, 22 January (NNS): The prices of cottonseed cake remained sluggish at Rs 3650/3850 per quintal due to the weak demand from the cattle feed manufacturers and constant selling from Haryana and Punjab. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 3850/3950 per quintal because of the feeble selling. There is no possibility of more uprternd in the prices on seeing the supply and uptrend in the prices of raw stock. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.
बिनौला खल-तेजी नहीं
नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस) हरियाणा व पंजाब की बिकवाली आने एवं पशु आहार वालों की मांग घटने से बिनौला खल के भाव 3650/3850 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। भठिंडा में भी बिकवाली कमजोर होने से इसके भाव 3850/3950 रुपए प्रति क्विटंल बोले गए।कच्चे माल में तेजी का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना कम है बाजार रुका रह सकता है।
Soya oil: less possibility to decrease
New Delhi, 22 January (NNS): The Chicago’s soya oil contract March delivery showed uptrend and the rupee seems weak against the American dollar along with the weak selling from the importers, on seeing this, in Kandla, its prices also being quoted at Rs 13250 per quintal. The prices of soya refined oil went up by Rs 150 to Rs 14250 per quintal owing to the weak selling from the stockists and higher demand along with bullish news from the international markets. In Indore line, its prices remained firm at Rs 13450 per quintal. In nanded, it is ruling at Rs 13550 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
सोया तेल-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस) शिकागो सोया तेल वायदा मार्च डिलीवरी में तेजी का रख होने एवं डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में इसके भाव 13250 रुपए बोले गए। विदेशों के तेज समाचार आने तथा ग्राहकी निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सोया तेल रिफाइंड के भाव 150 रूपये बढ़कर 14250 रु प्रति कुंतल हो गए। इंदौर लाइन में भी इसके भाव 13450 रु क्विंटल तथा नांदेड़ में इसके भाव 13550 रू प्रति क्विंटल बोलें गए।।आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट की संभावना कम है।
Rice fatty: less possibility to decrease
New Delhi, 22 January (NNS): The prices of rice fatty rose by Rs 450 to Rs 9450/9500 per quintal due to the weak supply and higher demand from the soap manufactures. In Dhuri line, it is quoting at Rs 9250 per quintal. The prices of raw stock showed strong trend amid weak selling. The spot rice fatty prices may not show more downfall and the prices will likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.
राइस फैट्टी-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा सप्लाई घटने से राइस फैटी के भाव 450 रुपए बढ़कर 9450/9500 रूपए प्रति कुंतल हो गये। धुरी लाइन में इसके भाव 9250 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। साबुन में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती कर रहा, भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है बाजार रुका रह सकता है।
Castor oil: less possibility of more downtrend
New Delhi, 22 January (NNS): The prices of castor oil reduced by Rs 100 to Rs 14300/14400 per quintal due to the weak industrial demand. In Ahmadabad line, it is quoting at Rs 13550 per quintal. The prices of castor oil remained stable at the same level because of the weak selling in the markets of Gujarat and Rajasthan. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand.
अरंडी तेल-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस) औद्योगिक मांग कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव 100 रुपए घटकर 14300/14400 रुपए प्रति कुंतल रह गये। अहमदाबाद लाइन में इसके भाव 13550 रुपए कुंतल बोलें गए। गुजरात व राजस्थान की मंडी में बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Soybean: will remain strong
New Delhi, 22 January (NNS): The prices of soybean remained stable at Rs 5150 per quintal owing to the sluggish sale even after the increment in the prices. During the previous days, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The Chicago’s soya oil contract went down by 7 cents per pound, whereas, in KLCE, the active palm oil contract dropped down by 41 Ringgit per tonne owing to the weak buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
सोयाबीन : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां सोयाबीन की बिक्री में सुस्ती छाने लगी है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 5150 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। एक दिन पूर्व इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 7 सैंट प्रति पौंड की मंदी आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 41 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रह सकता है।
