New Delhi, 30 April (NNS): The prices of mustard oil rose by Rs 150 to Rs 14250 per quintal owing to the higher demand. In Dadri, its prices have been quoted at Rs 14100 per quintal. In Jaipur mandi, mustard oil kachi ghani stock also being available at Rs 14700 per quintal amid weak demand. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.

सरसों तेल – ज्यादा तेजी नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) हरियाणा की बिकवाली कमज़ोर होने एवं मांग निकलने से सरसों तेल के भाव 150 रूपये बढ़कर 14250 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। दादरी में इसके भाव 14100 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में मांग कमज़ोर होने से सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 14700 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें और बढ़ने की संभावना कम है।

Acid oil: no more downfall
New Delhi, 30 April (NNS): The prices of soya acid oil held sluggish at Rs 9400/9450 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, its prices also quoting at Rs 9200 per quintal. In Kandla, the prices of palm fatty held stable at Rs 10400 per quintal because of the weak selling from the importers. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downtrend in the prices.

एसिड ऑयल – मंदा नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग सुस्त होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड ऑयल 9400/9450 रुपए क्विटंल कुंतल पर सुस्त रहे। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 9200 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। हालांकि आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 10450 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है।

Cottonseed cake: will held stable
New Delhi, 30 April (NNS): The prices of cottonseed cake rose by Rs 50/100 to Rs 3900/4100 per quintal owing to the weak supply and higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4200/43000 per quintal because of the weak selling. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and strong trend in the prices of raw stock.

बिनौला खल – ठहराव के आसर
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने एवं आपूर्ति कमज़ोर होने से बिनौला खल के भाव 50/100 रूपये बढ़कर 3900/4100 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। भठिंडा में भी बिकवाली कमजोर होने से इसके भाव 4200/4300 रुपए प्रति क्विटंल बोले गए। कच्चे माल में मजबूती का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना कम है।

Soya oil: less possibility to decrease
New Delhi, 30 April (NNS): The prices of soya refined oil went up by Rs 100 to Rs 15600 per quintal owing to the weak selling and the Chicago’s soya oil contract is in plus. In MP, its prices also quoting at Rs 14800 per quintal. In Kandla, its prices also quoting at Rs 14850 per quintal amid weak selling from the importers after the downfall in rupee against the American dollar. There is no possibility of more downfall in the prices during coming one or two days.

सोया तेल – मंदे के आसर कम
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) शिकागो सोया तेल वायदा के प्लस में होने एवं बिकवाली कमज़ोर होने से सोया तेल रिफाइंड के भाव100 रुपए बढ़कर 15600 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। मध्यप्रदेश में भी इसके भाव 14800 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए। डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में इसके भाव 14850 रुपए बोले गए। आने वाले दिनों गिरावट की उम्मीद कम है।
Rice fatty: not likely to decrease
New Delhi, 30 April (NNS): The prices of rice fatty remained strong at Rs 10250/10300 per quintal owing to the weak selling and shortage of spot stock along with higher demand from the soap manufacturers. In the market of Punjab, its prices also quoting at Rs 10150 per quintal. The prices of rice fatty showed strong trend owing to the feeble selling in the prices of raw stock which used in the manufacturing of soap. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

राइस फैटी – गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग बढ़ने एवं हाजिर में माल की कमी के कारण
बिकवाली घटने से राइस फैटी के भाव 10250/10300 रूपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। पंजाब की मंडियो में इसके भाव 10150 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। साबुन में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती का रुख रहा। भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।

Castor oil: no more downfall
New Delhi, 30 April (NNS): The prices of castor oil rose by Rs 100 to Rs 14100/14200 per quintal owing to the constant selling from the stockists and higher industrial demand. In Ahmadabad, its prices also quoting at Rs 13200 per quintal. The prices of castor oil remained stable at the same level owing to the weak selling from the markets of Rajasthan and Gujarat. The prices of castor contract May delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.

अरंडी तेल – ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से अरंडी तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर 1410/14200 रुपए प्रति कुंतल हो गए। अहमदाबाद में में इसके भाव 13200 रुपए क्विंटल बोलें गए। गुजरात व राजस्थान की मंडी में बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। सटोरिया लिवाली से अरंडी मई डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है।