New Delhi, 29 January (NNS): The prices of mustard oil gained by Rs 100 to Rs 14850 per quintal amid higher demand and weak supply. In Haryana, its prices also being quoted at Rs 14600 per quintal. The prices of mustard oil kachi ghani also firm at Rs 15200 per quintal because of weak demand in Jaipur mandi. The mills are not selling the stock due to the strong trend in the prices of mustard. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the recent uptrend in the prices of mustard. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
सरसों तेल-अधिक तेजी नहीं
नई दिल्ली, 29 जनवरी (एनएनएस) सप्लाई कमज़ोर होने तथा ग्राहकी निकलने से सरसों तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर 14850 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। हरियाणा में इसके भाव 14600 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी ग्राहकी निकलने से सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 15200रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। सरसों में मजबूती का रुख होने के कारण तेल मिले बिकवाली से पीछे हट गई।हाल ही आई तेजी को देखते हुए भविष्य में इसमें और अधिक बढ़ने की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
Acid oil: will remain firm
New Delhi, 29 January (NNS): The prices of acid oil remained firm at Rs 8700/8750 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, its prices have been quoted at Rs 8400 per quintal. The prices of palm fatty remained firm at Rs 8650 per quintal in Kandla owing to the weak selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
एसिड ऑयल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 29 जनवरी (एनएनएस) साबुन निर्मा ताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से एसिड ऑयल8700/ 8750 रुपए क्विटंल कुंतल पर टिके रहे, मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 8400 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए । आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 8650रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है बाजार रुका रह सकता है।
Cottonseed cake: will remain stable
New Delhi, 29 January (NNS): The prices of cottonseed cake held strong at Rs 3850/4000 per quintal due to the weak selling from Haryana and Punjab along with constant demand from cattle feed manufacturers. In bhatinda, cottonseed prices also being quoted at Rs 3900/4000 per quintal amid feeble selling. There is no possibility of uptrend in the spot cottonseed prices on seeing the supply and uptrend in the prices of raw stock. Apart from this, the market may likely to remain stable during the near future.
बिनौला खल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 29 जनवरी (एनएनएस) हरियाणा व पंजाब की बिकवाली घटने एवं पशु आहार वालों की मांग से बिनौला खल के भाव 3850/4000 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। भठिंडा में भी बिकवाली कमजोर होने से इसके भाव 3900/4000 रुपए प्रति क्विटंल बोले गए। कच्चे माल में तेजी का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना कम है बाजार रुका रह सकता है।
Soya oil: less possibility to decrease
New Delhi, 29 January (NNS): In Kandla, the prices of soya oil have been quoted at Rs 13600 per quintal owing to the weak selling from the importers amid downfall in rupee against the American dollar. The prices of soya refined oil gained by Rs 50 to Rs 14650 per quintal because of the weak selling from the stockists and higher demand along with the bullish news from the international markets. In Indore line, the prices of soya refined also being quoted at Rs 13900 per quintal and in Nanded line, it is ruling at Rs 14000 per quintal respectively. There is no possibility of more downfall in the spot soya oil prices during the coming one or two days.
सोया तेल-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 29 जनवरी (एनएनएस) शिकागो सोया तेल वायदा मार्च डिलीवरी में तेजी का रख होने एवं डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में इसके भाव 13600 रुपए बोले गए। विदेशों के तेज समाचार आने तथा ग्राहकी निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सोया तेल रिफाइंड के भाव 50 रुपए बढ़कर14650 रुपए प्रति कुंतल हो गए। इंदौर लाइन में भी इसके भाव 13900 रुपए क्विंटल तथा नांदेड़ में इसके भाव 14000 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए। आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट की संभावना कम है।
Rice fatty: less possibility to decrease
New Delhi, 29 January (NNS): The prices of rice fatty remained stable at Rs 9200/9250 per quintal due to the weak supply and higher demand from the soap manufacturers. In dhuri line, its prices also being quoted at Rs 8950 per quintal. The prices of rice fatty showed strong trend due to the weak selling in the prices of raw stock which used in making soap. There is no possibility of downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
राइस फैट्टी-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 29 जनवरी (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा सप्लाई घटने से राइस फैटी के भाव घटकर 9200/9250 रूपए प्रति कुंतलपर टिके रहे। धुरी लाइन में इसके भाव 8950 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। साबुन में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती कर रहा, भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है बाजार रुका रह सकता है।
Castor oil: less expectations to decrease
New Delhi, 29 January (NNS): Castor oil prices held strong at Rs 14300/14350 per quintal owing to the weak selling even after the weak prices and higher industrial demand. In Ahmadabad line, its prices also being quoted at Rs 13600 per quintal. The castor prices remained stable at the same level due to the weak selling in Gujarat and Rajasthan. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
अरंडी तेल-घटने के आसार कम
नई दिल्ली, 29 जनवरी (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने तथा निचले स्तर पर बिकवाली कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव 14300/14400 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। अहमदाबाद लाइन में इसके भाव 13600 रुपए कुंतल बोलें गए। गुजरात व राजस्थान की मंडी में बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Soybean: may show uptrend
New Delhi, 29 January (NNS): The sale of soybean reported to be sluggish after the uptrend in the prices during the previous days, due to this reason, the prices of soybean remained stable at Rs 5200 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The Chicago’s active soya oil contract rose by 19 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract also went up by 49 Ringgit per tonne due to the higher buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices may increase during the coming days.
सोयाबीन : बढ़ सकता है
नई दिल्ली, 29 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी सोयाबीन की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 5200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 19 सैंट प्रति पौंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 49 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है।
