New Delhi, 23 July (NNS): The prices of mustard oil gained by Rs 100 to Rs 16600 per quintal owing to the weak selling even after the feeble prices and increased demand.  In dadri, its prices have been quoted at Rs 16400 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi Ghani also ruling at Rs 16900 per quintal. On seeing the recent increment, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

सरसों तेल-ज्यादा घटबढ़ नहीं

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस) निचले स्तर पर बिकवाली कमज़ोर होने एवं ग्राहकी  निकलने के कारण सरसों तेल के भाव 100 रुपए बढ़कर 16600 रूपये प्रति क्विंटल हो गयेे। दादरी में इसके भाव 16400 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 16900 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हल ही आई तेजी को देखते हुए भविष्य में इसमे और ज़्यादाघट बढ़ की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भाव के आस पास रुका रह सकता है।

Acid oil: will remain strong

New Delhi, 23 July (NNS): The prices of soya acid oil improved by Rs 50 to Rs 9500/9550 per quintal owing to the weak selling from the stockists and increased demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, it is being quoted at Rs 9200 per quintal. The prices of palm fatty remained firm at Rs 10800 per quintal in Kandla because of the weak selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.

एसिड ऑयल-मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सोया एसिड ऑयल 50 रुपए बढ़कर 9500/9550 रुपए क्विटंल हो गये। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 9200 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटटी के भाव 10800 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है।

Cotton seed cake: no more downfall

New Delhi, 23 July (NNS): The prices of cottonseed cake remained firm at Rs 4300/4600 per quintal owing to the increased demand from the cattle feed manufacturers. In the markets of Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 4600/4700 per quintal because of the weak offtake. The prices of raw stock showed strong trend and there is no possibility of downfall in the prices on seeing the supply. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

बिनौला खल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने से बिनौला खल के भाव 4300/4600 रुपए प्रति कुंतल टिकी रहे। भटिंडा में भी उठाव कमजोर होने से इसके भाव 4600/4700 रुपए प्रति  क्विटंल बोले गए।कच्चे माल में मजबूती का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भाव के आस पास रुका रह सकता है।

Soya oil: likely to remain stable

New Delhi, 23 July (NNS): The prices of refined soya refined oil remained firm at Rs 15700 per quintal owing to the weak selling from the plants and uptrend in the soya prices. In MP, its prices also quoting at Rs 14600 per quintal. The Chicago’s soya oil contract is in plus and the rupee seems weak against the American dollar, due to this, the selling seems constant from the importers, due to this, in Kandla, its prices also being quoted at Rs 14400 per quintal. There is no possibility of more increment in the prices during the near future.

सोया तेल-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस) सोया में तेजी का रुख होने के प्लांटों की बिकवाली घटने से  सोया तेल रिफाइंड के भाव 15700 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। मध्य प्रदेश में भी इसके भाव 14600 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए। शिकागो सोया तेल वायदा के पल्स में होने एवं डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के  कारण आयातकों की बिकवाली  से कांदला में इसके भाव 14400 रुपए बोले गए ।आने वाले दिनों मे और अधिक तेजी  की उम्मीद कम है।

Rice fatty:  less possibility to decrease

New Delhi, 23 July (NNS): The prices of rice fatty held strong at Rs 11100/11400 per quintal owing to the shortage of spot stock and increased demand from the soap manufactures. In Dhuri line, its prices also quoting at Rs 10800 per quintal. The prices of raw stock showed strong trend due to the weak selling in the prices of raw stock which used in making soap. There is no possibility of downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

राइस फैट्टी-गिरावट के आसार नहीं

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग, बढ़ने एवं हाजिर में माल की कमी के कारण बिकवाली घटने से राइस फैटी के भाव 11100/11140 रूपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। धुरी में इसके भाव 10800 रूपये प्रति कुंतल बोले गए । साबुन  में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती का  रुख रहा, भविष्य  में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Castor oil: no decrement

New Delhi, 23 July (NNS): The prices of castor oil held strong at Rs 15200/15300 per quintal owing to the feeble selling from the stockists and increased demand from paint manufactures. In Ahmadabad, its prices also quoting at Rs 14100 per quintal. The prices of castor remained unchanged because of the weak selling even after the feeble prices. The prices of castor contract July delivery eased by Rs 25 per quintal because of the weak selling even after the feeble prices. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

अरंडी तेल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस) पेंट निर्माताओ की मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर होने से अरंडी तेल के भाव 15200/15300 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे।अहमदाबाद में में इसके भाव 14100 रुपए क्विंटल बोलें गए।  निचले स्तर पर बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। यद्यपि सटोरिया लिवाली घटने सेअरंडी जुलाई डिलीवरी में 25रूपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है।

Soybean: possibility to increase

New Delhi, 23 July (NNS): The import of crude oil reported to be around $95 per barrel, after this, the prices of imported edible oil contract showed uptrend. The Chicago’s active soya oil contract rose by 44 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract gained by 72 Ringgit per tonne due to the strong buying from the investors, in Jalgaon, the prices of soybean remained at Rs 7250 per quintal due to the sluggish buying from the plant after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. The spot soybean prices will likely to increase during the coming one or two days.

सोयाबीन : बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 23 जुलाई (एनएनएस)। क्रूड ऑयल तेज होता हुआ 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच जाने के समाचारों के बाद अंतर्राष्ट्रीय खाद्य तेल वायदा में भी तेजी दर्ज की गई। निवेशकों की मजबूत लिवाली से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 44 सैंट प्रति पौंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 72 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी प्लांटों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से जलगांव में सोयाबीन 7250 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है।