New Delhi, 21 November (NNS): The prices of mustard oil reduced by Rs 200 to Rs 13400 per quintal owing to the constant selling from the markets of Haryana and Rajasthan. In Tins, its prices held strong at Rs 2250/2450 per quintal. In the markets of Haryana, its prices also being quoted at Rs 13200 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also ruling at Rs 13650 per quintal because of the weak selling. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the recent downtrend during the coming days.

सरसों तेल : ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) हरियाणा, राजस्थान की बिकवाली से सरसों तेल के भाव 200 रुपए घटकर 13400 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। टीनो मे इसके भाव 2250/2450 रूपए पर मजबूत रहे। हरियाणा की मंडियों इसके भाव 13200 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। बिकवाली कमजोर होने से जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 13650 रुपए प्रति किवंटल बोले गए। हाल ही में आई गिरावट को देखते हुए इसमे और अधिक गिरावट कीसंभावना नहीं लग रही है।

Acid oil: no more downtrend

New Delhi, 21 November (NNS): The prices of acid oil reduced by Rs 50 to Rs 6850/6900 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, its prices held sluggish at Rs 6500 per quintal. However, in Kandla, palm fatty prices held firm at Rs 9450 per quintal due to the constant selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the stock and demand and the market may likely to remain strong during the near future.

एसिड आयल : ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) साबुन निर्माताओं की मांग कमजोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड आयल के भाव 50 रुपए घटकर 6850 /6900 रुपए प्रति कुंतल रह गए। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 6500 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। हालांकि आयातकों की बिकवाली से कांदला में पाम फैटी कीमतें 9450रूपये पर टिकी रही। स्टाक व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद नहीं है बाजार मजबूत रह सकता है।

Cottonseed cake: less possibility to increase

New Delhi, 21 November (NNS): The prices of cottonseed cake fell down by Rs 250/300 to Rs 3300/3400 per quintal due to the constant buying from the stockists and improved supply from Haryana and Punjab. In the markets of North India, cottonseed prices held stable at Rs 3300/3400 per quintal owing to the increased arrivals. However, in NCDEX, the cottonseed cake December delivery improved by Rs 16 to Rs 2718 per quintal because of the speculative buying. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and soft trend in the prices of cottonseed.

बिनौला खल : तेजी के आसार कम

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) हरियाणा, पंजाब से आपूर्ति सुधरने तथा तथा स्टाकिस्टों की से बिनौला खल के भाव 250/300 रूपए घटकर 3300/3400 रुपए प्रति कुंतल रह गए। उत्तर भारत की मंडियों में आवक बढ़ने से होने से बिनौले की कीमतें 3300/3400 रूपये प्रति क्विंटल रह गई। हालांकि सटोरिया लिवाली से एनसीडीईएक्स में बिनौला खल दिसंबर डिलीवरी 16 रूपये बढ़कर 2718 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। बिनौले में नरमी का रुख होने तथा सप्लाई को देखते हुए भविष्य में इसमें तेजी के आसार नहीं है।

Soya oil: no more downfall

New Delhi, 21 November (NNS):   The prices of soya refined slipped by Rs 200 to Rs 13700 per quintal due to the weak demand and feeble supply. Soya refined prices also being quoted at Rs 12900/13000 per quintal owing to the weak demand in Maharashtra and MP. In Kandla, its prices also being quoted at Rs 12800 per quintal because of the constant selling from the importers. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the stock and demand. Apart from this, the prices may fluctuates by Rs 100/200 per quintal during the coming days.

सोया तेल : ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) ग्राहकी कमजोर होने तथा मांग घटने से सोया रिफाइंड के भाव 200 रूपये घटकर 13700 रूपये प्रति कुंतल रह गए। मध्यप्रदेश  व महाराष्ट्र में मांग कमजोर होने सोया रिफाइंड के भाव 12900/13000 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके  भाव 12800 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। स्टाक व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घट-बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार 100/200 रूपये की तेजी मंदी के बीच में घूमता रह सकता है।

Rice fatty: not likely to decrease

New Delhi, 21 November (NNS): The prices of rice fatty reduced by Rs 50 to Rs 9750/9800 per quintal because of the constant selling from the stockists and weak demand from the soap manufacturers. In Punjab, its prices held strong at Rs 9600 per quintal. There prices of palm fatty held stable at the same level in Kandla owing to the weak selling from the importers. The market may likely to move in the limited area during the coming days.

राइस फैट्टी : गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग घटने तथा स्टाकिस्टों  की बिकवाली  से राइस फैटटी के भाव 50 रुपए घटकर 9750/9800 रुपए प्रति कुंतल :ह गया। पंजाब में इसके भाव 9600 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। आयतको की बिकवाली कमजोर होने से की कांदला पाम फैटी के भाव पूर्व स्तर पर टिकी रही। आने वाले दिनों में बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता  हैं।

Castor oil: less possibility to decrease

New Delhi, 21 November (NNS): The prices of castor oil held strong at Rs 13900/14000 per quintal due to the weak supply and increased enquiry from the exporters along with the higher demand from the paint manufacturers. In Ahmadabad, its prices also being quoted at Rs 13300 per quintal. In NCDEX, the prices of castor oil December contract slipped by Rs 40 to Rs 6580 per quintal owing to the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand.

अरंडी तेल : घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) पेंट निर्माताओं की मांग के साथ-साथ निर्यातकों की पूछ परख बढ़ने तथा आपूर्ति घटने से अरंडी तेल के भाव 13900/14000 रूपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13300 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। सटोरिया लिवाली से एनसीडीईएक्स में अरंडी वायदे में वायदा दिसंबर 40 रूपये घटकर 6580 रूपये प्रति क्विंटल रह गया। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की उम्मीद नहीं है।

Soybean: no more downfall

New Delhi, 21 November (NNS): Today, the prices of soybean showed downfall in the markets of MP, Maharashtra and Rajasthan due to the weak buying in the solvent plants at the upper level. The soybean which was being sold at Rs 4600/4610 per quintal in the Datiya, Shivpuri, Sujalpur and Neemach line, now, its prices eased by Rs 40/50 per kg. The prices of oil showed uptrend. The market of Malaysia also showed soft trend, but the market reported to be strong in the evening from the producing markets at the lower level, due to which, the prices showed heavy downfall during the coming day.

सोयाबीन- अब मंदे को विराम संभव

नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) सोयाबीन में उपर वाले भाव में सोल्वेंट प्लांटों की लिवाली कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं राजस्थान  की मंडियों में आज मंदे का रुख बना हुआ है। जो सोयाबीन दतिया शिवपुरी सुजालपुर नीमच लाइन में प्लांट पहुंच में 4600/4610 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहा था, उसके भाव 40/50 रुपए नरम बोल रहे हैं। तेल में भी तेजी चल रही  है मलेशिया भी बाजार नरम चल रहा है, लेकिन नीचे वाले भाव में उत्पादक मंडियों से शाम को कुछ मजबूत बोलने के समाचार थे, जिससे और मंदा नहीं लग रहा है।