New Delhi, 20 November (NNS): The prices of mustard oil dropped down by Rs 100 to Rs 14600 per quintal due to the weak demand and sluggish news from the markets of Haryana and Rajasthan. In tins, its prices also being quoted at Rs 2500/2650 per quintal. In Dadri, its prices also being quoted at Rs 14500 per quintal. The prices of mustard oil kachi ghani also strengthened at Rs 14850 per quintal because of weak demand. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.

सरसों तेल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) हरियाणा व राजस्थान की मंडियों के मंदे समाचार आने एवं मांग कमजोर होने से सरसों तेल के भाव 100 रुपए घटकर 14600 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। टीनों में इसके भाव 2500/2650 रूपये बोले गए। दादरी लाइन में इसके भाव 14500 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। मांग कमजोर होने से गंगानगर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 14850 रुपए प्रति किवंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में और मंदे की संभावना कम है।

Acid oil: less possibility to decrease

New Delhi, 20 November (NNS): The prices of acid oil gained by Rs 50 to Rs 7550/7600 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, its prices have been quoted at Rs 7200 per quintal. The prices of palm fatty remained stable at Rs 8600 per quintal in Kandla owing to the constant selling from the importers. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. It is expected that the market may likely to remain strong during the coming days.

एसिड ऑयल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) साबुन निर्माताओं की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से सोया एसिड आयल के भाव 50 रुपए बढ़कर 7550/7600 रुपए प्रति कुंतल हो गये। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 7200 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में पाम फैटी कीमतें 8600रूपये पर टिकी रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना नहीं है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Cottonseed cake: likely to remain stable

New Delhi, 20 November (NNS): The prices of cottonseed cake reduced by Rs 100 to Rs 3500/3800 per quintal due to the weak demand and higher demand from the cattle feed manufacturers. In the markets of Punjab, cottonseed prices also being quoted at Rs 3600/3700 per quintal. The prices of cottonseed cake contract showed uptrend due to the constant speculative buying. There is no possibility of downtrend in the spot cottonseed prices on seeing the supply and strong demand. Apart from this, the market may likely to remain stable during the near future.

बिनौला खल-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) हरियाणा पंजाब की बिकवाली आने एवं पशु आहार वालों की मांग घटने से बिनौला खल के भाव 100 रुपए घटकर 3500/3800 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। पंजाब में बिनौले की कीमतें 3600/3700 रूपये प्रति क्विंटल बोली गई। हालांकि सटोरिया लिवाली से विनोला खल वायदा में  तेजी रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार रह सकता है।

Soya oil: less possibility to decrease

New Delhi, 20 November (NNS): The prices of refined soya oil gained by Rs 50 to Rs 13300 per quintal due to the higher demand and strong trend in the prices of imported oils. In Indore, the prices of soya refined also being quoted at Rs 12400 per quintal due to the constant selling from the plants amid soft trend in the prices. The Chicago’s soya oil contract is in minus, despite this, in kandla, the prices of soya refined also being quoted at Rs 12350 per quintal due to the constant selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

सोयाबीन तेल-घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) आयातित तेलों में मजबूती का रुख होने तथा मांग बढ़ने से सोया रिफाइंड के भाव 50 रुपए बढ़कर 13300 रूपये प्रति कुंतल हो गए। सोयाबीन में नरमी का रुख होने के कारण प्लांटों की बिकवाली से इंदौर में सोया रिफाइंड के भाव 12400 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। शिकागो सोया तेल वायदा के माइनस में होने के बावजूद आयातकों की बिकवाली से कांदला में सोया रिफाइंड के भाव 12350 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। भविष्य में इसमें अधिक मंदे की संभावना नहीं है।

Rice fatty: less possibility to increase

New Delhi, 20 November (NNS): The prices of rice fatty reduced by Rs 150 to Rs 8700/8750 per quintal owing to the weak selling from the stockists and weak demand from the soap manufacturers. In dhuri line, its prices also being quoted at Rs 8500 per quintal. In Kandla, the prices of rice fatty also ruling at Rs 8900 per quintal due to the weak selling from the importers. There is no possibility of downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.

राइस फैट्टी-तेजी की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग कमज़ोर होने तथा स्टाकिस्टों  की बिकवाली  से राइस फैट्ïटी के भाव 150 रुपए घटकर 8700/8750 रुपए प्रति  क्विंटल रह गये। धुरी लाइन पंजाब में इसके भाव 8500 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। आयातको की बिकवाली कमजोर होने से की कांदला पाम फैटटी के भाव 8900 रूपये प्रति क्विंटल प्रति क्विंटल बोले गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना कम है।

Castor oil: not likely to decrease

New Delhi, 20 November (NNS): Castor oil prices remained stable at Rs 14400/14500 per quintal owing to the weak selling and higher industrial demand. In Ahmadabad, its prices also being quoted at Rs 13750/13750 per quintal. In NCDEX, the castor contract November delivery showed downfall due to the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the near future.

अरंडी तेल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस) औद्योगिकमांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से अरंडी तेल के भाव 14400/14500 रूपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। अहमदाबाद में  इसके भाव के भाव 13750/13800 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। सटोरिया लिवाली से एनसीडीईएक्स में अरंडी नवम्बर  वायदे में तेजी का  रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।

Soybean: held strong

The offtake of soybean reported to be high, even after the feeble prices, as a result, in Jalgaon, soybean prices gained by Rs 50 to Rs 4650 per quintal. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The active contract prices softened by 4 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract dropped down by 59 Ringgit per tonne because of the weak buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

सोयाबीन : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 20 नवम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर सोयाबीन के उठाव में थोड़ी वृद्धि हुई है। इसके फलस्वरूप जलगांव में सोयाबीन 50 रुपए तेज होकर 4650 रुपए प्रति ंिक्वंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली घटने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 4 सैंट प्रति पौंड की नरमी आने और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 59 रिंगिट प्रति टन की गिरावट आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रह सकता है।